युवा संगम पोर्टल शुरू हुआ, रजिस्टर करें और उठाएं फायदा

Yuva Sangam Portal:- देश के युवाओं को अन्य राज्य और अन्य राज्यों के युवाओं को पूर्वोत्तर के राज्यों की परंपरा, खान पीन, भाषा, विविधता को जानने का मौका देने के लिए 7 फरवरी 2023 को दिल्ली के इंदिरा गांधी कला केंद्र में शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम पोर्टल 2023 को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के युवाओं को एक दूसरे की परंपरा, संस्कृति, प्रकृति और प्रथाओं को जानने का मौका मिलेगा। जिससे आने वाली पीढ़ियों को फायदा मिलेगा। युवा संगम पोर्टल के माध्यम से युवाओं की कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Yuva Sangam Portal से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे युवा संगम पोर्टल क्या है? इसके उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया आदि के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Yuva Sangam Portal 2023 क्या है?

Yuva Sangam Portal 2023 क्या है?

दिल्ली के इंदिरा गांधी कला केंद्र में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खेल व सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में 7 फरवरी 2023 को एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम पोर्टल को लांच किया गया है। युवा संगम पोर्टल के माध्यम से 18 से 30 यूके युवाओं को पूर्वोत्तर और देश के अन्य राज्यों में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए भेजा जाएगा। पूर्वोत्तर के 300 युवाओं को देश के अन्य राज्यों में और 700 अन्य राज्यों के युवाओं को पूर्वोत्तर के 8 राज्यों की परंपरा, संस्कृति, पर्यटन स्थल, खान पान, भाषा तथा विविधता को जानने का मौका दिया जाएगा। यानी इस पोर्टल के माध्यम से 1000 युवाओं को देश के अन्य राज्यों में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भेजा जाएगा। इसके लिए शिक्षा, खेल, संस्कृति, पर्यटन, रेलवे, सूचना प्रसारण और पूर्वोत्तर मामलों के मंत्रालय मिलकर कार्य करेंगे। खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा बताया गया है कि कैंपस और ऑफ कैंपस के 18 से 30 आयु वर्ग के युवाओं को इसी महीने से एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा।

रेल कौशल विकास योजना

युवा संगम पोर्टल 2023 Key Highlights

पोर्टल का नामYuva Sangam Portal
शुरू किया गया  शिक्षा मंत्रालय द्वारा
लाभार्थी  देश के युवा
उद्देश्य  पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों के युवाओं के बीच अच्छे संबंध स्थापित करना
साल  2023
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://ebsb.aicte-india.org/  

Yuva Sangam Portal 2023 का उद्देश्य

शिक्षा मंत्रालय द्वारा युवा संगम पोर्टल को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य देश के पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों के युवाओं के बीच अच्छे संबंध स्थापित करना है। और एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को विकसित करना है। साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को एक दूसरे की संस्कृति और परंपरागत को समझने का मौका मिलेगा। ताकि आने वाले समय में पूर्वोत्तर व अन्य राज्यों के युवाओं के संबंध प्रगाढ़ हो सके। इसके लिए मंत्रालय द्वारा युवाओं के लिए युवा संगम पर्यटन भी आयोजित किए जाएंगे। जिससे युवा अन्य राज्यों को समझ सकेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के संबंधों में मजबूती आएगी और पूर्वोत्तर के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

नेशनल एजुकेशन पालिसी

युवा संगम पोर्टल के मुख्य बिंदु

  • देश के सभी नागरिक जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच है। चाहे वो छात्र, NSS/NYKS -स्वयंसेवक नियोजित /स्व नियोजित नागरिक आदि हो Yuva Sangam Portal पर आवेदन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर यूजी और पीजी के छात्र और अन्य युवा आवेदन कर सकते हैं।
  • देश के सभी वर्गों से युवा संगम पोर्टल पर विभिन्न मापदंडों के आधार पर चयन किया जाएगा। जैसे पुरुष और महिला का समान प्रतिनिधित्व / शैक्षणिक पृष्ठभूमि / ग्रामीण /दूरस्थ क्षेत्रों से पर्याप्त प्रतिनिधित्व, समावेशिता से प्रतिनिधित्व आदि को ध्यान में रखते हुए चयन किया जाएगा।
  • उच्च शिक्षा संस्थानों के नोडल अधिकारियों के द्वारा प्रतिनिधियों को चयन करने गतिविधियों के लिए संपर्क किया जाएगा।
  • आवेदन करने वाले युवा को शारीरिक रूप से फिट और यात्रा करने में सक्षम होना चाहिए।
  • चयनित किए गए युवाओं को यात्रा के दौरान मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता होगी।
  • आवेदन कर्ता को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।
  • एक समूह में यात्रा करने के लिए प्रतिनिधि को दिशानिर्देशों का पालन करने की अपेक्षा की जाएगी।
  • यात्रा के दौरान आवेदक को अपने देश की संस्कृति और सभी जातियों की संभावनाओं का सम्मान करना होगा।

Yuva Sangam Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • देश के युवाओं को युवा संगम पोर्टल के माध्यम से भारत की विविधता को जानने का मौका मिलेगा।
  • युवा संगम पोर्टल के तहत केंपस और ऑफ केंपस के युवा शामिल हो सकेंगे।
  • इस पोर्टल पर 18 से 30 वर्ष तक के युवा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। Yuva Sangam Portal के माध्यम से पूर्वोत्तर व देश के अन्य राज्यों के युवाओं के बीच की दूरियां कम हो सकेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से लड़कियां भी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में जा सकती है।
  • देशभर के युवा युवा संगम पोर्टल पर आवेदन कर हिस्सा ले सकते हैं।
  • चयनित होने पर युवाओं को देश के अन्य राज्यों और पूर्वोत्तर के राज्यों के बीच परंपरा, संस्कृति, खानपान, भाषा, विविधता को जानने और समझने का मौका मिलेगा।
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र और देश के अन्य राज्यों के युवाओं के बीच धनुष संबंध स्थापित करने के लिए युवा संगम पोर्टल को लांच किया गया है।

Nipun Bharat Mission

Yuva Sangam Portal के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों की लिस्ट

युवा संगम पोर्टल के साथ एक पायलट पहल के रूप में पूर्वोत्तर के 11 उच्च शिक्षा संस्थान और देश के अन्य राज्यों में 14 शिक्षा संस्थानों को जोड़ा गया है। जिन की सूची निम्न प्रकार है।

IIT Jammu – IIT Guwahati  
IIIT Nagpur – IIIT Manipur  
CU Punjab – CU Manipur  
BBAU Lucknow – NEHU Shillong  
INU Delhi-NIT Silchar  
CU Rajasthan – NERIST Arunachal Pradesh  
Gandhinagar – IIT Guwahati  
IT Indore – NT Manipur  
UT Madras – NIT Tripura  
IIM Bangalore – Guwahati  
NIT Rourkela – NIT Sickn  
IT Tirupati – NT Arunachal  

युवा संगम पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • कोविड सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र
  • ईमेल आईडी

Yuva Sangam Portal के लिए पात्रता

  • Yuva Sangam Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • यूजी और पीजी के छात्र युवा संगम पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको युवा संगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
  • होम पेज पर आपको नीचे की ओर How To Apply के ऑप्शन पर क्लिक करना।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको फॉर्म मांगी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • जैसे आप का नाम, पिता का नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपका आवेदन सत्यापित होने पर आपको ईमेल के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप युवा संगम पोर्टल पर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Leave a Comment