उत्तराखंड पेंशन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और Uttarakhand Pension Yojana पेंशन स्टेटस कैसे देखे एवं ssp.uk.gov.in Online Portal एप्लीकेशन फॉर्म
उत्तराखंड सरकार चार प्रकार की पेंशन योजनाएं उत्तराखंड के नागरिकों के लिए प्रदान करती है। यह पेंशन नागरिकों के भरण पोषण तथा जीवन सुधार के लिए प्रदान की जाती है। पेंशन के माध्यम से लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उत्तराखंड पेंशन योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि उत्तराखंड पेंशन योजना क्या है?, इसके प्रकार, उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, आदि। तो दोस्तों यदि आप Uttarakhand Pension Yojana 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Uttarakhand Pension Yojana 2022
उत्तराखंड के समाज कल्याण विभाग द्वारा उत्तराखंड पेंशन योजना का आरंभ किया गया है। इस पेंशन योजना में सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। Uttarakhand Pension Yojana 2022 के अंतर्गत 4 प्रकार की पेंशन प्रदान की जाएगी जो कि वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, किसान पेंशन तथा विधवा पेंशन है। प्रतिवर्ष उत्तराखंड पेंशन योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के नागरिकों द्वारा आवेदन किया जाता है। यदि आप भी उत्तराखंड पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको उत्तराखंड की सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल पर जाना होगा और हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। अब तक उत्तराखंड पेंशन योजना में 525.64 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
योजना के अंतर्गत किया गया 1500 रुपए का प्रावधान
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए budget की घोषणा की गई है। यह बजट 65000 crore से भी अधिक का है। इस बजट में महिलाएं, दिव्यांगजन एवं वृद्ध नागरिकों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। बजट के अंतर्गत सबसे बड़ा allocation उत्तराखंड पेंशन योजना के अंतर्गत किया गया है। इस योजना के लिए सरकार द्वारा 1500 crore रुपए का आवंटन किया गया है। उत्तराखंड pension योजना के माध्यम से लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है। जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। यह योजना लाभार्थियों के जीवन स्तर को सुधारने में भी मुख्य भूमिका निभाती है। इस योजना के संचालन से प्रदेश के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनते है। अब सरकार द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत cover करने का प्रयास किया जाएगा।
Key Highlights Of Uttarakhand Pension Yojana 2022
योजना का नाम | उत्तराखंड पेंशन योजना |
किस ने लांच की | उत्तराखंड सरकार |
लाभार्थी | उत्तराखंड के नागरिक |
उद्देश्य | प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ssp.uk.gov.in/ |
साल | 2022 |
अब तक किया गया खर्च | 525.64 करोड़ रुपए |
पेंशन राशि | ₹1200 प्रतिमाह |
वृद्धावस्था पेंशन की राशि में की गई वृद्धि
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से ₹1200 रुपए प्रति माह की राशि प्रदान की जाती है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा इसे बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अंतर्गत उत्तराखंड शासन द्वारा वृद्धावस्था पेंशन को ₹1400 प्रतिमाह करने का शासनादेश जारी किया गया है। पेंशन को बढ़ाने की घोषणा उत्तराखंड सरकार द्वारा दिसंबर 2021 में की गई थी। कैबिनेट बैठक में इस संबंध में मुहर भी लग चुकी थी। लेकिन आचार संहिता एवं चुनाव के चलते शासनादेश जारी करने में देर हो गई थी। सरकार का गठन होते ही मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस शासनदेश को जारी कर दिया गया है। अब प्रदेश के बुजुर्ग नागरिकों को ₹1400 की पेंशन प्राप्त होगी। जिससे कि वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
उत्तराखंड पेंशन योजना के प्रकार
वृद्धावस्था पेंशन-
वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश की पात्र वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता प्रतिमाह ₹1200 की प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत पेंशन का भुगतान 6 महीने के अंतराल पर दो किस्तों में किया जाता है। उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना में अब तक 334.83 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
दिव्यांग पेंशन-
उत्तराखंड दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत दिव्यांग नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता ₹1200 प्रति माह की होती है। प्रदेश के दिव्यांग नागरिकों को आर्थिक सहायता दो किस्तों में प्रदान की जाती हैं। 6 महीने के अंतराल पर इन किस्तों का भुगतान किया जाता है। उत्तराखंड दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत अब तक 52.99 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
किसान पेंशन-
उत्तराखंड किसान पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के वृद्ध किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान की आयु 60 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। यह आर्थिक सहायता 14400 रुपए प्रति वर्ष की होती है। जो कि सरकार द्वारा 6-6 महीने के अंतराल पर दो किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 1539 करोड रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
विधवा पेंशन-
वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश की पात्र विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता प्रतिमाह ₹1200 की प्रदान की जाती है। विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन का भुगतान 6 महीने के अंतराल पर दो किस्तों में किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 122.43 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
उत्तराखंड पेंशन योजना का उद्देश्य
उत्तराखंड पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी जरूरतमंद नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड के सभी पात्र नागरिक अपना भरण-पोषण ठीक से कर पाएंगे तथा उनके जीवन में भी सुधार आएगा। उत्तराखंड के नागरिक उत्तराखंड पेंशन योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर बनेंगे। उत्तराखंड पेंशन योजना का लाभ सभी गरीबी रेखा से नीचे आने वाले नागरिक उठा सकते हैं। अब इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों कि जीवन यापन करने में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। लाभार्थी के अकाउंट में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर माध्यम से पैसे पहुंचा दिए जाएंगे।
Uttarakhand Pension Yojana 2022 के लाभ तथा विशेषताएं
- उत्तराखंड पेंशन योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी जरूरतमंद नागरिकों को आर्थिक सहायता पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता ₹1200 प्रतिमाह की होगी।
- इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता दो किस्तों में प्रदान की जाएगी।
- उत्तराखंड पेंशन योजना के अंतर्गत किसतो की राशि 6 महीने के अंतराल पर प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड के नागरिक अपना भरण पोषण कर पाएंगे।
- Uttarakhand Pension Yojana 2022 के माध्यम से उत्तराखंड के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
- इस योजना को उत्तराखंड के समाज कल्याण विभाग द्वारा आरंभ किया गया है।
- उत्तराखंड पेंशन योजना के अंतर्गत 4 तरह की पेंशन प्रदान की जाती है। जो कि वृद्धावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, किसान पेंशन योजना तथा विधवा पेंशन योजना है।
- इस योजना के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है।
- उत्तराखंड पेंशन योजना के अंतर्गत अब तक 525.64 करोड रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
- इस योजना के माध्यम से अब उत्तराखंड के नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे और उन्हें अपना जीवन यापन करने के लिए किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- उत्तराखंड पेंशन योजना की राशि लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
उत्तराखंड पेंशन योजना स्टैटिसटिक्स
पेंशन योजना | पात्र पेंशनर (वर्तमान) | कुल प्रोसैस्ड पेंशनर | पेंशन राशि |
वृद्धावस्था पेंशन योजना | 453307 | 458666 | 334.83 crore |
दिव्यांग पेंशन योजना | 72475 | 73497 | 52.99 crore |
किसान पेंशन योजना | 25927 | 25910 | 15.39 crore |
विधवा पेंशन योजना | 169103 | 170715 | 122.43 crore |
टोटल | 720812 | 728788 | 525.64 crore |
Uttarakhand Pension Yojana 2022 की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की सालाना आय ₹48000 से कम होनी चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
उत्तराखंड पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको नागरिक सेवाओं के अंतर्गत आवेदन करें, स्थिति जाने के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नया ऑफलाइन आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप जिस भी पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं आपको उसका चयन करना होगा।
- अब आपको डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक बनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म को उत्तराखंड के समाज कल्याण विभाग में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप आवेदन कर पाएंगे।
पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपनी प्रयोक्ता आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको साइन इन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- किस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
पेंशन की वर्तमान स्थिति जानने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको पेंशन/अनुदान स्थिति के टैब पर क्लिक करना होगा।
- हम आपको पेंशन की वर्तमान स्थिति के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपनी पेंशन कैटेगरी का चयन करना होगा, अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको क्लिक के बटन पर क्लिक करना होगा।
- पेंशन की वर्तमान स्थिति आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
पेंशन का पूर्ण विवरण जानने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको पेंशन/अनुदान स्थिति के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको पेंशन का पूर्ण विवरण के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें पूछी गई जानकारी जैसे कि पेंशन योजना, क्षेत्र के प्रकार, तहसील, पेंशनर का नाम, जिला, ब्लाक आदि दर्ज करना होगा।
- अब आप को खोजें के बटन पर क्लिक करना होगा।
- पेंशन का पूर्ण विवरण आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
अनुदान की वर्तमान स्थिति जानने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको पेंशन/अनुदान स्थिति के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अनुदान की वर्तमान स्थिति के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपको योजना का चयन करना होगा और आवेदन संख्या तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको क्लिक करें कि लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अनुदान की वर्तमान स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
नए आवेदन की स्थिति जानने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन करें, स्थिति जाने टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नए आवेदन की स्थिति जाने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको स्थिति जाने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नए आवेदन की स्थिति आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
पेंशन राशि तथा आयु सीमा जानने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको पेंशन राशि जाने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- आप जिस भी पेंशन की राशि तथा आयु सीमा जानना चाहते हैं आपको उस पेंशन योजना का चयन करना होगा।
- संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको डाउनलोड्स के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें एंड्राइड एप्लीकेशन की सूची होगी।
- आप जिस भी पेंशन योजना की एंड्रॉयड एप्लीकेशन डाउनलोड करना चाहते हैं आपको उस योजना का चयन करना होगा।
- एंड्राइड एप्लीकेशन आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
कांटेक्ट डिटेल्स देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको संपर्क सूत्र के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे कांटेक्ट डिटेल आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होंगी।