UP Ration Card New List:- केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों के नागरिकों के लिए राशन कार्ड की सुविधा को शुरू किया गया था। राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को अनेक प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होती है जैसे -कम दरों पर खाद्य पदार्थों की प्राप्ति, भारतीय होने का प्रमाण एवं अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओं के तहत आवेदन करने के लिए पात्रता में छूट आदि।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से UP Ration Card New List 2023 के बारे में बताने जा रहे हैं। यूपी के जिन नागरिकों ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। अब वह अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन देख सकते हैं। क्योंकि यूपी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राशन कार्ड नई सूची खाद्य एवं रसद विभाग की अधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन प्रकाशित किया जाता है। अगर आप यूपी के निवासी हैं और आप भी यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट 2023 में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आइए और हमारे साथ जानिए कि किस प्रकार आप अपना नाम New Ration Card List 2023 में देख सकते हैं?

Table of Contents
UP Ration Card New List 2023
यूपी सरकार द्वारा अपने राज्य के सभी जाति, धर्म एवं समुदाय के परिवारों के लिए यूपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट को जारी किया जाता है। जिन आवेदकों का नाम इस लिस्ट में शामिल होता है वह अपने नजदीकी सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से बहुत ही कम कीमतों पर खाद्य सामग्री जैसे- गेहूं ₹2 किलो, चावल ₹3 किलो एवं चीनी 13.50 रुपए किलो खरीद सकते हैं। अब यूपी सरकार द्वारा राशन कार्ड की सुविधा परिवार की मुख्य ग्रहणी के नाम से प्रदान की जाती है।
यदि कोई परिवार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे अपने परिवार की मुखिया ग्रहणी के नाम से ही आवेदन करना होगा। प्रदेश सरकार ने अपनी UP Ration Card New List 2023 से जुड़ी लगभग सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। जिससे नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है। साथ ही सरकारी कार्यालयों में राशन कार्ड बनवाने के लिए दी जाने वाली रिश्वतखोरी पर भी रोक लगी है।
यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट के बारे में जानकारी
लेख का विषय | UP Ration Card New List |
शुरू की गई | यूपी सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | कम कीमतों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना |
साल | 2023 |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://fcs.up.gov.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | 14445 एवं 1967 |
टोल फ्री नंबर | 1800-1800-150 |
यूपी राशन कार्ड 2023 के प्रकार
उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के नागरिकों की आर्थिक स्थिति के अनुसार तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी करती है जो निम्नलिखित इस प्रकार है।
- APL Ration Card- राज्य के उन नागरिकों को एपीएल राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं जो गरीबी रेखा से ऊपर अपना जीवन व्यतीत करते हैं।
- BPL Ration Card- यह राशन कार्ड राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को प्रदान किए जाते हैं। जिनकी वार्षिक आय ₹10000 या इससे कम की है। नागरिक बीपीएल राशन कार्ड के माध्यम से सरकारी राशन की दुकानों से 25 किलो तक राशन खरीद सकता है।
- AAY Ration Card- सरकार द्वारा एएवाई राशन कार्ड उन परिवारों के लिए जारी किए जाते हैं। जो बहुत ही गरीब हैं और उनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है। इस राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के नागरिक राशन वितरण की दुकानों से 35 किलो तक अनाज बहुत सस्ती कीमतों पर खरीद सकते हैं।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
यूपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2023 का उद्देश्य
इस लिस्ट को ऑनलाइन प्रकाशित करने का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उनके नजदीकी सार्वजनिक वितरण प्रणाली से रियायती दामों पर राशन खरीदने की सुविधा प्रदान करना है। ताकि राज्य के गरीब परिवार भी अपनी दैनिक भरण पोषण के लिए खाद्य सामग्रियों को प्राप्त करके एक सुखद जीवन व्यतीत कर सकें। प्रदेश सरकार यूपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट के माध्यम से राज्य के सभी जाति एवं धर्म के परिवारों को बिना किसी भेदभाव के राशन कार्ड की सुविधा प्रदान करती है। जिससे पात्र परिवारों की आर्थिक दुर्दशा में सुधार लाया जा सके। Uttar Pradesh Ration Card New List राज्य के गरीब तबकों की दैनिक खाद्य जरूरतों को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिससे राज्य के गरीब तबके का विकास हो रहा है और साथ ही राज्य भी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
UP Ration Card New List 2023 के लाभ
- इस लिस्ट में जिन नागरिकों का नाम शामिल होता है उन्हें उनके नजदीकी सरकारी राशन वितरण की दुकानों से 2 रुपए किलो गेहूं, 3 रुपए किलो चावल एवं 13.50 रुपए किलो चीनी खरीदने की सुविधा प्रदान की जाती है।
- UP Ration Card List 2023 के द्वारा नागरिकों को भारतीय होने के प्रमाण प्राप्त होता है।
- आज के समय में इस लिस्ट के माध्यम से राज्य के लाखों परिवारों अच्छे से अपना भरण-पोषण कर पा रहे हैं।
- राशन कार्ड के माध्यम से नागरिक अनेक प्रकार की सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
- यह लिस्ट आने वाले समय में राज्य के गरीब परिवारों एवं राज्य का विकास करने में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी।
यूपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2023 के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बिजली का बिल
- निवास प्रमाण पत्र
- मतदाता पहचान पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान
UP Ration Card New List में मौजूद जिलों की सूची
- आगरा
- अलीगढ
- आंबेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- अयोध्या
- आजमगढ़
- बाग़पत
- बहराइच
- बलिया
- बलरामपुर
- बाँदा
- बाराबांकी
- बरेली
- बस्ती
- बिजनौर
- बदायू
- बुलंदशहर
- चंदौली
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फ़िरोज़ाबाद
- गौतमबुद्धा नगर
- गाज़ियाबाद
- ग़ाज़ीपुर
- गोंडा
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जालौन
- जौनपुर
- झाँसी
- कन्नौज
- कानपूर देहात
- कानपूर नगर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- खेरी
- कुशीनगर
- ललितपुर
- लखनऊ
- महोबा
- महराजगंज
- मैनपुरी
- मथुरा
- मऊ
- मेरठ
- मिर्ज़ापुर
- मुरादबाद
- मुज़फ्फरनगर
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही )
- शाहजहांपुर
- शामली
- श्रावस्ती
- सिद्धार्थनगर
- सीतापुर
- सोनभद्र
- सुल्तानपुर
- उन्नाव
- वाराणसी
UP Ration Card New List 2023 में अपना नाम ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने सभी जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस सूची में आपको अपने जिले पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने आपके ब्लॉक की सूची खुलकर आ जाएगी।
- अब आपको अपनी ब्लॉक का चयन करना है यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो शहरी यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो ग्रामीण ब्लॉक का चयन करें।
- अगर आप ग्रामीण ब्लॉक का चयन करते हैं तो आपके सामने सभी ग्राम पंचायतों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इसके बाद आपको अपनी ग्राम पंचायत का चयन करना है।
- अब आपको अपने नजदीकी राशन दुकानदार के नाम प्रदर्शित होंगे जिसके सामने आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे पात्र गृहस्थी एवं अंतोदय लाभार्थी संख्या।
- आपके पास जिस टाइप का राशन कार्ड होगा आपको उस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने सभी राशन कार्ड धारकों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- अब आपको इस सूची में से अपने नाम का चयन करना है।
- जैसे ही आप अपने नाम का चयन करेंगे आपके सामने राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार से आप यूपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2023 में अपना नाम देख सकते हैं।
UP Ration Card New List NFSA की पात्रता सूची में नाम खोजें
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की Official Website पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट Home Page खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको होम पेज पर मौजूद राशन कार्ड की पात्रता सूची में नाम खोजें ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा
- यहां पर आपको एक जिलेवार सूची दिखाई देगी, इसमें से आपको अपने जिले का चयन करना है

- इसके बाद आपको अपने टाउन का चयन करना है

- उसके बाद पूरी सूची आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी
यूपी ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची 2023 ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको UP Ration Card New List 2023 की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपने जिले पर क्लिक करना है।
- अब आपको ग्रामीण क्षेत्र सूची में से अपने ब्लॉक का चयन करना है।

- जैसे ही आप ब्लॉक का चयन करेंगे आपके सामने सभी ग्राम पंचायतों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस सूची में से आपको अपनी ग्राम पंचायत का चयन करना है।
- अब आपको अपने राशन कार्ड के प्रकार का चयन करना है।
- इसके बाद आपके सामने सभी राशन कार्ड धारकों की सूची खुलकर आ जाएगी अब आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
- इस तरह से आप ग्रामीण पंचायत राशन कार्ड सूची यूपी 2023 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
राशन कार्ड नंबर से राशन कार्ड देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज को खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा जिस पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे पहला राशन कार्ड संख्या से और दूसरा राशन कार्ड अन्य विवरण से।
- इसके बाद आपको राशन कार्ड संख्या के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपनी 12 अंको की राशन कार्ड संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करना है।

- इसके बाद आपको खोजें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप खोजें के बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपके राशन कार्ड का पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा।
UP Ration Card New List राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनाओं के सेक्शन के तहत राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा।

- इस पेज पर आपको जिले, क्षेत्र, राशनिंग क्षेत्र विकास खंड, दुकान संख्या, एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
- अब आपको देखें के बटन पर क्लिक करना है।
- आपके सामने राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची खुलकर आ जाएगी।
UP Ration Card New List आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रवासी पात्रता सूची कैसे देखें?
- सर्वप्रथम आपको UP Ration Card New List 2023 की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनाओं के सेक्शन में आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रवासी पात्रता सूची पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत अवरुद्ध प्रवासी/प्रवासी की पात्रता सूची आ जाएगी।
- इस सूची में से आपको अपने जिले के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद यदि आप नगरीय क्षेत्र के निवासी है तो अपने टाउन का चयन करें और यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी है तो अपने ब्लॉक का चयन करें।
- अब आपको अपने दुकानदार के नाम के आगे दी गई संख्या पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने सभी अस्थाई कार्ड धारकों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार से आप आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रवासी पात्रता सूची देख सकते हैं।
FCS UP Mobile App डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की Official Website पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट Home Page खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको नीचे महत्वपूर्ण जन उपयोगी सूचनाएं के सेक्शन के तहत मोबाइल ऐप डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने मोबाइल ऐप के कई सारे विकल्प खुलकर आ जाएंगे।

- अब आप अपनी आवश्यकतानुसार मोबाइल एप पर क्लिक कर दे।
- क्लिक करते ही मोबाइल एप आपके डिवाइस में डाउनलोड होनी शुरू हो जाएगी।
- इस प्रकार से आप मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको शिकायत पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा।

- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार से आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
संपर्क विवरण
अगर किसी यूपी राशन कार्ड धारक को UP Ration Card New List 2023 से संबंधित कोई समस्या आती है या उसे यूपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट से जुड़ी ओर अधिक जानकारी प्राप्त करनी है वह यूपी सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर एवं टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का निवारण या जानकारी के बारे में सूचना प्राप्त कर सकता है। यह नंबर निम्नलिखित इस प्रकार है।
- Helpline Number– 1967/14445
- Toll Free Number– 18001800150