UP Police Character Certificate: उत्तर प्रदेश पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं

UP Police Character Certificate:- जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे कि Police Character Certificate के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के पुलिस रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है। अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र को बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध की गई है। यह प्रमाण पत्र पुलिस ऑफिसर एवं गवर्नमेंट अथॉरिटी के द्वारा जारी किया जाता है। राज्य का कोई भी इच्छुक नागरिक घर बैठे उत्तर प्रदेश पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां से आप आसानी से पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Police Character Certificate 2023

UP Police Character Certificate 2023

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से संबंधित सेवाओं को नागरिकों तक आसानी से पहुंचने के लिए एवं सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध की गई है। UP Police Character Certificate वो दस्तावेज होता है। जिसमें ये जानकारी सत्यापित होती है कि इस व्यक्ति के नाम से आज तक कोई अपराध नहीं किया गया है। यह प्रमाण पत्र व्यक्ति की पहचान और उसके चरित्र को सत्यापित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज होता है। इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता विदेश में शिक्षा ग्रहण करने, पासपोर्ट बनवाने एवं विदेशों में नौकरी करने के लिए होती है। इसके अलावा कई कार्यों में भी इसका उपयोग किया जाता है।

Police Character Certificate में व्यक्ति के चरित्र से संबंधित जानकारी को स्पष्ट किया जाता है। जिससे पता चलता है कि व्यक्ति के नाम कोई क्रिमिनल केस तो नहीं है या कोई FIR दर्ज तो नहीं है आदि की जानकारी इसमें शामिल होती है। पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र की अवधि 6 महीने या फिर 1 वर्ष तक मान्य होती है। अवधि पूरी होने के बाद इसके लिए दोबारा से आवेदन किया जाता है।

UP Police Pay Slip 

उत्तर प्रदेश पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामUP Police Character Certificate  
विभागनागरिक पुलिस विभाग उत्तर प्रदेश सरकार  
लाभार्थीराज्य के नागरिक  
राज्यउत्तर प्रदेश  
साल2023  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://uppolice.gov.in/  

UP Police Character Certificate के लाभ

  • पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र यूपी के लिए अब नागिकों को किसी भी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • घर बैठे ही उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से UP Police Character Certificate के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र का उपयोग लाभार्थी दस्तावेज के रूप में भी कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से नागरिकों को पुलिस विभाग से संबंधित सेवाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो सकेगा।
  • Police Clearance Certificate का उपयोग विदेशी यात्रा के लिए किया जाता है।
  • ये नागरिक का आवश्यक दस्तावेज होता है जिसमें उसके चरित्र से संबंधित जानकारी दर्ज होती है।
  • यह एक कानूनी दस्तावेज होता है। जिसे ADM एवं पुलिस प्राधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाता है।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के 15 दिनों के बाद आप अपना पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति किराए पर कमरा लेता है तो उससे पहले पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र दिखाना पड़ता है।
  • बैंक में नौकरी प्राप्त करने के लिए भी पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।
  • चरित्र प्रमाण पत्र पुलिस द्वारा प्रमाणित होने के पश्चात आपके चरित्र का प्रमाण साबित हो जाता है कि आपने कोई भी गैर कानूनी कार्य या अपराध नहीं किया है।

Passport PCC 

UP Police Character Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज

यूपी पुलिस करेक्टर सर्टिफिकेट बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

यूपी पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • UP Police Character Certificate बनवाने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यूपी पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Citizen Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
UP Police Character Certificate
  • इसके बाद आपको Character Certificate के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर लॉगिन करना होगा।
UP Police Character Certificate
  • लॉगिन करने के लिए आपको उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगइ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पुलिस वेरीफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र का फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • साथ ही आवेदन करने हेतु शुल्क राशि का भुगतान करके आवेदन फार्म को सबमिट करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद 10 से 15 दिनों के अंदर आपका कैरक्टर सर्टिफिकेट बनकर आ जाएगा। 

आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको सिटिजन सर्विसेज के सेक्शन में जाकर Tenant/ Tenant PG Verification Required के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको उपभोगकर्ता का नाम पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे की और लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको क्लिक ऑन कैरक्टर वेरीफिकेशन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने स्टेट या जिले का चयन करके करके एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको चेक स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से अवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट का ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पुलिस कार्यालय या पुलिस अधिकारी के पास जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद आपको पूछी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • साथ ही मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • अब आपको ये आवेदन फॉर्म वापस वही जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
  • आपके दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद आपका पुलिस वेरीफिकेशन द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र बनाकर आ जाएगा जिसे आपको पुलिस अधिकारी ऑफिस से जाकर प्राप्त कर लेना होगा। 

UP Police Character Certificate FAQs

UP Police Character Certificate के बनवा सकता है?

उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक जिसे इसकी आवश्यकता हो पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र बनवा सकता है।

उत्तर प्रदेश कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?

उत्तर प्रदेश पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए नागरिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Police Character Certificate क्यों बनाया जाता है?

कैरक्टर सर्टिफिकेट आपके चरित्र  को दर्शाता है कि आपने कोई अपराध तो नहीं किया है या आपके खिलाफ कोई FIR दर्ज तो नहीं है।

नागरिकों को पुलिस वेरीफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने हेतु कितनी शुल्क राशि जमा करनी होगी?

नागरिकों को पुलिस वेरीफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 50 रूपए की शुल्क राशि जमा करनी होगी।

Police Character Certificate का उपयोग कहां किया जाता है?

पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र का उपयोग सरकारी और गैर सरकारी दोनों क्षेत्रों में किया जाता है।

Leave a Comment