यूपी सरकार ने अपने राज्य के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर एक योजना को शुरू किया है। इस योजना का नाम UP Jal Sakhi Yojana है। इस योजना के माध्यम से 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास महिलाओं/युवतियों को पानी बिलो के वितरण व वसूली का काम दिया जाएगा। इस कार्य के लिए उन्हें उनकी योग्यता अनुसार अधिकतम 6000 रुपए तक का वेतन भी दिया जाएगा। राज्य के ग्रामीण इलाकों की जो महिलाएं यूपी जल सखी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं वह अपने इलाके की स्वयं सहायता समूह से संपर्क करके इस योजना के तहत अपना आवेदन कर सकती हैं।
तो आइए हमारे साथ जानिए कि किस प्रकार आप UP Jal Sakhi Yojana 2023 के तहत अपना आवेदन कर सकती है। इसके अलावा हम आपको अपने इस आर्टिकल से इस योजना से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करने जा रहे हैं।
UP Jal Sakhi Yojana 2023
केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली हर घर नल योजना के तहत जल सखी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत हर ग्राम पंचायत स्तर पर हर घर नल योजना के तहत पानी बिलो के वितरण, भुगतान एवं वसूली से जुड़ा काम करवाने के लिए महिला को जल सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस योजना का सुचारू रूप से संचालन ग्राम पंचायत की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। UP Jal Sakhi Yojana 2023 के तहत पहले चरण में राज्य की लगभग 20000 महिलाओं/युवतियों की जल सखी के रूप में नियुक्ति होगी। जिसमें पहली प्राथमिकता महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी महिलाओं को दी जाएगी। यह योजना उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली गरीब महिलाओं को रोजगार प्रदान करेगी। जिससे वह भी शहरों की महिलाओं की तरह आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी।
UP Jal Sakhi Yojana Highlights
योजना का नाम | जल सखी योजना |
आरंभ की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
लांच की गई | हर घर जल योजना के तहत |
लाभार्थी | प्रदेश की महिलाएं एवं युवतियां |
उद्देश्य | ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को रोजगार प्रदान करवाना |
साल | 2023 |
योजना का प्रकार | उत्तर प्रदेश सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://jalshakti-ddws.gov.in/ |
जल सखी योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर नल योजना के तहत नल कनेक्शन का बिल एवं उसकी वसूली के लिए हर ग्राम पंचायत में एक जल सखी को तैनात करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए जल सखी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से एक तरफ सरकार को समय पर पानी के बिलो की वसूली हो सकेगी और वहीं दूसरी तरफ गांव की महिलाओं को एक बेहतर रोजगार भी मिल सकेगा। आम शब्दों में उत्तर प्रदेश सरकार का UP Jal Sakhi Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों की 10वीं/12वीं पास महिलाओं एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ना भी है। ताकि गरीब महिलाएं इस योजना से जुड़कर हर महीने ₹6000 कमा सके और अपना एवं अपने परिवार का अच्छे से भरण-पोषण कर सके।
Jal Sakhi Yojana 2023 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
- उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली हर घर नल योजना के तहत जल सखी योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना के तहत हर घर नल योजना के तहत लगने वाले सभी जल कनेक्शनों के बिल का भुगतान, विवरण एवं वसूली से जुड़ा कार्य महिलाओं के माध्यम से करवाया जाएगा।
- UP Jal Sakhi Yojana 2023 के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर पहले चरण में 20,000 महिलाओं को जल सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
- इस योजना का सुचारू रूप से संचालन ग्राम पंचायत स्तर पर गठित महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा।
- स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी महिलाओं को इस योजना में पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
- चयनित महिलाओं को योजना के तहत हर महीने ₹6000 का वेतन देने का भी प्रावधान है।
- जो इच्छुक महिलाएं यूपी जल सखी योजना 2023 के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत करना चाहती है वह अपने ग्राम पंचायत की स्वयं सहायता समूह से संपर्क करके योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
UP Jal Sakhi Yojana के तहत पात्रता मानदंड
- केवल महिलाएं/युवतियां ही इस योजना के तहत आवेदन करने की पात्र है।
- आवेदिका को उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास महिलाएं ही इस योजना का लाभ लेने की पात्र है।
जल सखी भर्ती आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 10वीं/12वीं कक्षा की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
UP Jal Sakhi Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदिका को अपने ग्राम पंचायत के महिला स्वयं सहायता समूह के पास या विकास खंड कार्यालय में जाना है।
- इसके बाद आपको वहां से जल सखी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
- अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच करना है।
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वही जमा कर देना है जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
- इस प्रकार से आप UP Jal Sakhi Yojana 2023 के तहत आवेदन कर सकते हैं।