UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023: आवेदन फॉर्म, लाभ एवं पात्रता

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana:- उत्तर प्रदेश मे गरीब परिवारों की लड़कियों को शिक्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना को आरंभ किया गया हैं। इस योजना के माध्यम से लड़कियों को ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी। ताकि गरीब परिवार की लड़कियां भी ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त करके एक ‌उज्जवल भविष्य की हकदार बन सकें। क्योंकि अधिकतर गरीब परिवार की लड़कियां पैसों की कमी के कारण शिक्षा प्राप्त से वंचित रह जाती है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के माध्यम से वह पैसों की चिंता किए बिना ग्रेजुएशन तक आसानी से पढ़ सकती है। यूपी के निवासियों से निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। क्योंकि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। क्योंकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में  ‌UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 का संपूर्ण ब्यौरा प्रदान करने जा रहे हैं।

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ से प्रेरित होकर UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana को शुरू किया है। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से बेटियों को ग्रेजुएट स्तर तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। साथ ही उन्हें यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, किताबें-कॉपियां आदि चीजें भी निशुल्क ही दी जाएगी। इस वर्ष इस योजना के तहत 21 करोड़ 12 लाख रुपए बजट निर्धारित किया गया है। सरकार द्वारा इसी सत्र से लाभार्थी लड़कियों की शिक्षा का शुल्क देने की व्यवस्था की जा रही है। यूपी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना का संचालन एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रदेश में पहली बार ग्रेजुएट स्तर तक निशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान  किया  गया है। उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना 2023 के माध्यम से सभी जाति , वर्ग एवं धर्म की ‌ गरीब लड़कियां ग्रेजुएशन तक शिक्षित हो सकेगी। जिससे वह भी हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।

UP Scholarship Online Form

उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामUP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana
किसके द्वारा शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
संबंधित विभागयूपी उच्च शिक्षा विभाग
लाभार्थीप्रदेश के गरीब परिवारों की बेटियां
उद्देश्यग्रेजुएट स्तर तक गरीब बेटियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करना
निर्धारित बजट21 करोड़ 12 लाख रुपए
साल2023
आवेदन प्रक्रियाOnline
अधिकारिक वेबसाइटhttps://www.upefa.com/upefaweb/

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 का लाभ देने की कार्यविधि हुई शुरू

उच्च शिक्षा के लिए आगे आने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ देने की कार्य विधि शुरू हो गई है। यूपी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राओं का ब्यौरा मांगा गया है। इसके बाद उन्हें फीस वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली छात्राओं को शिक्षण शुल्क पहले से ही माफ कर रखा है। लेकिन अब UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 के द्वारा पात्र छात्राओं को बिल्कुल निशुल्क शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी। इस योजना को शुरू करने का एक ही लक्ष्य है कि उच्च शिक्षा में लड़कियों की हिस्सेदारी बढ़ाई जा सके। क्योंकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार उच्च शिक्षा में लड़कियों की हिस्सेदारी बहुत ही कम है।

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana

Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 के तहत दी जाने वाली सहायता

  • जिन गरीब छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए है उन्हें ₹2000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत गरीब पात्र बेटियों को स्नातक ‌स्तर तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा उन्हें स्कूल बैग, ड्रेस, किताब और पढ़ने लिखने की चीजें भी निशुल्क दी जाएंगी।
  • जो छात्राएं समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति से वंचित है उन्हें भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana के तहत सभी धर्म,जाति की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा दी जाएगी।
  • जिन छात्राओं को समाज कल्याण विभाग से शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं होती है उन्हें भी इस योजना के माध्यम से उनकी फीस वापस उनके खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

UP Free Laptop Yojana

उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना 2023 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। ताकि अधिक से अधिक लड़कियां शिक्षित होकर भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके। क्योंकि कई लड़कियां ऐसी होती हैं जो शिक्षा प्राप्त करना तो चाहती है लेकिन वह अपने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती है। अब प्रदेश में अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना उत्तर प्रदेश 2023 के माध्यम से गरीब लड़कियां स्नातक स्तर तक बिल्कुल निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। जिससे राज्य में लड़कियों की दुर्दशा में बेहतरी आएगी। मुख्यमंत्री जी की UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana को शुरू करने की पहल बहुत ही सराहनीय है क्योंकि यह योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियों को भी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार प्रदान कर रही है।

Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 के तहत दी जाने वाली सहायता

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा अपने राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने बेटियों के हित में UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 को शुरू किया गया है।
  • राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से पात्र लड़कियों को ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करने तक की शिक्षा फ्री में दिलवाई जाएगी।
  • यानी सभी पात्र लड़कियों का पढ़ाई का सारा खर्चा जैसे-फीस, ड्रेस, यूनिफॉर्म, किताबें एवं अन्य पढ़ाई लिखाई की सभी चीजें आदि राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा।
  • यह योजना राज्य में शिक्षा स्तर को बढ़ावा देकर साक्षरता दर में वृद्धि लाएंगी। जिससे समाज में बेटियों के प्रति बनी हुई मानसिकता को बदला जा सकेगा।
  • यूपी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना 2023 के शुरू हो जाने से अब गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शिक्षा के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।
  • प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत 21 करोड़ 12 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इसी सत्र से लाभार्थी लड़कियों की शिक्षा का शुल्क देने की व्यवस्था की जा रही है।
  • इस योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ेगी। जिससे वह भी राज्य की प्रगति में अपना योगदान दे सकेंगी।

उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के तहत पात्रता

  • केवल लड़कियां ही उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के तहत आवेदन करने की पात्र है।
  • आवेदिका लड़की को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियां ही इस योजना का लाभ उठाने की पात्र है।
  • आवेदिका का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।

UP CM Fellowship Program

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  •  बैंक खाता विवरण

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले छात्रों को अपने विद्यालय /विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रबंधकों से संपर्क करना है।
  • इसके बाद प्रबंधक द्वारा छात्रा का योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया विद्यालय/विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रबंधकों द्वारा ही की जाएगी।
  • छात्रा का नाम रजिस्टर करके उसकी सारी डिटेल्स उच्च शिक्षा विभाग तक पहुंचाई जाएगी।
  • इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सारी डिटेल्स का सत्यापन करके लाभान्वित की जाने वाली छात्राओं के नाम की एक सूची तैयार की जाएगी।
  • इस सूची में जिन लड़कियों का नाम शामिल होगा उन्हें ही UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 के तहत निशुल्क शिक्षा प्रदान करवाई जाएगी।

Leave a Comment