STARS Yojana | स्टार्स योजना क्या है | स्टार्स योजना उद्देश्य व लाभ | STARS Scheme In Hindi
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं भारत सरकार द्वारा नेशनल एजुकेशन पॉलिसी आरंभ की गई है। इस पॉलिसी के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए सरकार नई नई योजनाएं आरंभ कर रही है। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम स्टार्स योजना है। इस लेख को पढ़कर आपको Stars Scheme से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि स्टार्स योजना क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी। तो दोस्तों यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
Stars Scheme 2023
Stars Scheme केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई है। जिसके माध्यम से राज्यों के टीचिंग लर्निंग और परिमाण को मजबूत बनाए जाने का सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के रूप में लागू किया जाएगा। Stars Scheme के अंतर्गत एक स्वतंत्र और स्वायत्त संस्थान के रूप में एक राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र, PARAKH की स्थापना भी की जाएगी। इस योजना का कार्यान्वयन शिक्षा मंत्रालय के पास होगा। स्टार्स योजनाओं के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार ने ₹5717 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इस राशि में विश्व बैंक भी ₹3700 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान करेगा।
स्टार्स योजना 2023 का उद्देश्य
Stars Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाना है। Stars Scheme में स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा । इस योजना के अन्तर्गत राज्यों को प्रत्यक्ष लिंकेज के साथ हस्तक्षेप का विकास, कार्यान्वयन, मूल्यांकन आदि में सहायता की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत टीचिंग लर्निंग और परिमाण को मजबूत बनाया जाएगा। Stars Yojana 2023 के माध्यम से शिक्षण मूल्यांकन प्रणाली में भी सुधार आएगा। जिससे कि बच्चे की पढ़ाई में कोई भी बाधा नहीं आएगी।
Key Highlights Of STARS Scheme 2023
योजना का नाम | स्टार्स योजना |
किस ने लांच की | भारत सरकार |
उद्देश्य | शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाना। |
लाभार्थी | भारत के विद्यार्थी। |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्दी लॉन्च की जाएगी |
साल | 2023 |
Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana
स्टार्स योजना 2023 के लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना के माध्यम से टीचिंग-लर्निंग और परिमाण को मजबूत बनाया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत एक स्वतंत्र और स्वायत्त संस्थान के रूप में एक राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
- स्टार्स योजना का संचालन शिक्षा मंत्रालय के पास है।
- इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ₹5717 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया। जिसमें से ₹3700 करोड रुपए विश्व बैंक प्रदान करेगा।
- इस योजना के माध्यम से शिक्षा का क्षेत्र आगे बढ़ेगा।
- STARS Yojana 2023 से स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा।
- शिक्षण मूल्यांकन प्रणाली में भी इस योजना के माध्यम से सुधार आएगा।
- इस योजना को अभी 6 राज्यों में लागू किया गया है जो हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरला तथा उड़ीसा है।
- स्टार्स योजना आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी एक हिस्सा है।
- Stars Scheme 2023 को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आरंभ किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत आकस्मिक आपातकालीन प्रतिक्रिया घटक भी शामिल किया गया है जो पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करेगा।
- यह योजना बचपन की शिक्षा और मूलभूत शिक्षा को भी मजबूत करेगी।
Stars Scheme 2023 के अंतर्गत आने वाले राज्य
स्टार्स योजना के अंतर्गत फिलहाल निम्नलिखित राज्यों को शामिल किया गया;-
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- केरला
- ओडीशा
केंद्र सरकार स्टार्स योजना जैसी एडीबी फंदेड प्रोजेक्ट पांच राज्यों में आरंभ करेंगी जोकि तमिलनाडु, उत्तराखंड, गुजरात, झारखंड और आसाम है।
स्टार्स योजना आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी एक हिस्सा
इस योजना पीएम ई विद्या, फाउंडेशन लिटरेसी एंड नुमरेसी मिशन, नेशनल करिकुलार एंड पाएडगोगिकल फ्रेम वर्क फॉर अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन जैसे आत्मनिर्भर भारत अभियान के हिस्से Stars Scheme में कवर किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से मध्यमिक विद्यालय पूर्णता दर में सुधार, शासन सूचकांक अंकों में सुधार आदि जैसे परिमाण सामने आ रहे है।
Stars Scheme 2023 का आकस्मिक आपातकालीन प्रतिक्रिया घटक
स्टार्स योजना के अंतर्गत एक आकस्मिक आपातकालीन प्रतिक्रिया घटक शामिल किया गया है। जिससे कि सरकार को स्कूल बंद होने की वजह से पढ़ाई का नुकसान, इंफ्रास्ट्रक्चर के नुकसान से पढ़ाई में बाधा पढ़ना, स्कूल में अपर्याप्त सुविधाएं, दूरस्थ शिक्षा की सुविधा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग जैसी स्थितियों को दूर करने में मदद मिलेगी।
Conclusion
हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको स्टार्स योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपका कमेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम आपकी पूरी सहायता करने की कोशिश करेंगे।