Shree Anna Yojana:- भारत एक मोटे अनाज का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है। ऐसे में किसानों को आने वाले समय में मोटे अनाज को प्रोत्साहन दिलाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की जा रही है। जिसका नाम श्री अन्न योजना है। श्री अन्न योजना के माध्यम से देश के किसानों को ज्यादा से ज्यादा मोटा अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आपको बता दें कि मोटे अनाज को ही श्री अन्न कहा जाता है। देश में श्री उनकी पैदावार और खपत को बढ़ाने के लिए सरकार ने श्री अन्न योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। Shree Anna Yojana 2023 के तहत मोटे अनाज के बेहतर पैदावार के लिए ICMR में विश्व स्तर का केंद्र बनाया जाएगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से श्री अन्य योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Table of Contents
Shree Anna Yojana 2023
श्री अन्न योजना को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2023 के बजट के दौरान शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सकेगी साथ ही देश के किसानों को मोटा अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहन मिल सकेगा। केंद्र सरकार द्वारा देश में मोटा अनाज उत्पादित करने के लिए किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। ताकि देश में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाया जा सके और किसान मोटा अनाज बेचकर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सके। 12 वीं सदी से पहले सभी लोग मोटा अनाज को खाने में ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन देते थे। लेकिन अब सभी लोग मोटा अनाज भूल गए हैं। जबकि सबसे ज्यादा पोषक तत्व मोटे अनाज में ही मिलते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इसलिए केंद्र सरकार द्वारा Shree Anna Yojana को शुरू किया गया है।
Latest Update:- हिमाचल प्रदेश को श्री अन्न योजना की पहली किस्त की गई जारी
श्री अन्य योजना के तहत केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य को मोटे अन्न के लिए पहली किस्त प्रदान की गई है। केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को पहली किस्त की 6.50 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इस राशि के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा अन्न योजना से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और किसानों के लिए किसान मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। डॉ विक्रांत सिंह जानकारी देते हुए कहा है कि अगर हिमाचल सरकार को इस योजना के कार्यान्वयन के लिए और भी राशि की जरूरत पड़ती है तो केंद्र सरकार द्वारा और प्रदान की जाएगी। ताकि राज्य में किसानों को मोटे अनाज के प्रति प्रोत्साहन दिया जा सके।
श्री अन्न योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Shree Anna Yojana |
घोषणा की गई | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा |
लाभार्थी | भारत के किसान |
उद्देश्य | किसानों को मोटा अनाज उगाने के लिए प्रोत्साहित करना |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच होगी |
Shree Anna Yojana का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा Shree Anna Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश में किसानों को मोटे अनाज उगाने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि लोगों को मोटा अनाज खाने में उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके। इसके अलावा देश में मोटे अनाज की कमी न हो सके और किसान भाई मोटा अनाज अधिक उत्पादित कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसलिए देश में मोटे अनाज की पैदावार को बढ़ाने के लिए श्री अन्य योजना को शुरू किया गया है।
क्या होता है श्री अन्न
मोटा अनाज के अंतर्गत बाजरा, कुट्टू, सामा, चीनी राखी, जई, कुटकी, ज्वार आदि इन सभी को अनाजों को मोटा अनाज में शामिल किया गया है। इस मोटे अनाज को ही श्री अन्न कहते हैं। भारत में मोटे अनाज आदि की खपत कम होती चली जा रही है और गेहूं चावल की खपत में इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि श्री अन्न की खपत सबसे अधिक सर्दियों के मौसम में होती है। यह खाने में स्वादिष्ट पौष्टिक होते हैं जो किएक बेहद स्वादिष्ट सुपरफूड है। श्रेया घोषाल के माध्यम से देश के छोटे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा और साथ ही श्री अन्न योजना के माध्यम से से मोटे अनाज को नई पहचान मिल सकेगी।
श्री अन्न योजना से किसानों को कैसे और क्या मिलेगा प्रोत्साहन?
देश में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा श्री अन्न योजना की शुरुआत की गई है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत किसानों को मोटे अनाज की उपज के लिए आर्थिक सहायता और कृषि संबंधित सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे श्री अन्न योजना के माध्यम से भारत दुनिया के ग्लोबल लीडर के रूप में उभरेगा। लेकिन किसानों को आर्थिक मदद के तौर पर मोटे अनाज के उत्पादन के लिए कितने पैसे दिए जा जाएगी। इसके बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
श्री अन्न रिसर्च करने के लिए भारतीय बाजार अनुसंधान संस्थान को हैदराबाद के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। Shree Anna की खासियत यह होती है कि किसानों को इसकी पैदावार में कम लागत और कम पानी की जरूरत होती है। और इसके साथ ही बदले में किसानों को तगड़ा रिटर्न का लाभ मिलता है। इसलिए किसान श्री अन्न की पैदावार में बढ़त करके अपनी आय को दुगना कर सकते हैं।
Shree Anna Yojana से होने वाले लाभ
- भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा श्री अन्ना योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है।
- इस योजना के माध्यम से किसानों को मोटा अनाज उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- केंद्र सरकार द्वारा मोटा अनाज उगाने के लिए श्री अन्न योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा सकती हैं।
- देश के किसानों को मोटे अनाज उत्पादन करने के कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
- Shree Anna Yojana 2023 से किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी।
- अधिक से अधिक लोगों द्वारा मोटा अनाज का उपयोग करने पर बाजार में भी मोटे अनाज की मांग होगी।
- किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी इस योजना के माध्यम से लाभ मिल सकेगा। क्योंकि मोटा अनाज खाने से सबसे ज्यादा पोषक तत्व मिलेंगे।
Shree Anna Yojana के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
श्री अन्न योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सरकार द्वारा अभी पात्रता को निर्धारित नहीं किया गया है और ना ही दस्तावेजों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक किया गया है। जैसे ही सरकार द्वारा पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
श्री अन्न योजना FAQs
Shree Anna Yojana वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2023 बजट के दौरान शुरू की गई।
श्री अन्न योजना में मोटे अनाज की खेती करने के लिए देश के किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
श्री अन्न योजना की पहली किस्त हिमाचल प्रदेश राज्य को प्रदान की गई है।
इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को 6.50 करोड़ रुपए की पहली किस्त प्रदान की गई है।
इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु सरकार द्वारा अभी तक अधिकारिक वेबसाइट को लांच नहीं किया गया है और न इससे संबंधित कोई जानकारी दी गई है।