Shegaon Gajanan Maharaj Darshan Online Room Booking, e Pass

Shegaon Gajanan Maharaj Darshan:- भारत में बहुत से मंदिर और और धाम हैं। जहां श्रद्धालु समय-समय पर दर्शन करने जाते हैं। इसी तरह महाराष्ट्र राज्य में सबसे पुराना और प्रसिद्ध मंदिर शेगांव गजानन मंदिर स्थित है। जो भारत के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। शेगांव गजानन महाराज मंदिर दर्शन के लिए प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर की बहुत मान्यता है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए लोगों को पहले ही ई पास बनाना होता है। अगर आप भी शेगांव गजानन महाराज मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Shegaon Gajanan Maharaj Darshan Online Booking करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप घर बैठे महाराष्ट्र में स्थित शेगांव गजानन महाराज मंदिर के दर्शन के लिए ई पास बनवा सके। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking 2023

Shegaon Gajanan Maharaj Darshan Online Booking 2023

मंदिर प्रबंधन के द्वारा शेगांव गजानन मंदिर महाराष्ट्र के दर्शन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर बुकिंग प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब घर बैठे सभी तीर्थयात्री मंदिर के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दर्शन करने हेतु गजानन महाराज पोर्टल को लॉन्च किया गया है। ताकि कोई भी श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से मंदिर के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सके। इसके अलावा इस पोर्टल पर दूर से आने वाले भक्तों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था भी उपलब्ध है। मंदिर के दर्शन करने हेतु मंदिर परिषद द्वारा कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए गए जिसके आधार पर श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शेगांव गजानन मंदिर स्थित है। यह मंदिर प्रसिद्ध संत गजानन महाराज का समाधि स्थल भी है। इन्हें लोग भगवान शिव के अवतार के रूप में भी मानते हैं।

Tirupati Darshan Tickets Online Booking 

शेगांव गजानन महाराज दर्शन ऑनलाइन बुकिंग के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Shergaon Gajanan Maharaj Darshan Online Booking 
संबंधित पोर्टलश्री गजानन महाराज संस्थान शेगांव  
राज्य का नाम  महाराष्ट्र
उद्देश्य  श्रद्धालुओं को मंदिरों के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करना
बुकिंग करने की प्रक्रियाऑनलाइन  
दर्शन करने का समयसुबह 5:00 से रात 8:00 बजे तक  
साल  2023
आधिकारिक वेबसाइट  https://www.gajananmaharaj.org/ 

श्री गजानन महाराज मंदिर के दर्शन के लिए दिशा निर्देश

शेगांव गजानन महाराज मंदिर के दर्शन करने के लिए मंदिर प्रबंधन परिषद द्वारा भक्तों के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सभी भक्तों जन मंदिर दर्शन के लिए दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ही दर्शन कर सकते हैं जो कि निम्न प्रकार है।

  • सभी भक्तजनों को Shergaon Gajanan Maharaj के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।
  • यदि कोई भक्त ऑनलाइन बुकिंग करने में सक्षम नहीं है तो वह ऑफलाइन के माध्यम से भी दर्शन के लिए टिकट बुक कर सकता है।
  • मंदिर के दर्शन करने के लिए यात्रियों को थर्मल स्कैनिंग से गुजरना होगा।
  • भक्तों को दर्शन करते समय विशेष रूप से स्वच्छता का ध्यान रखना होगा।
  • गर्भवती महिलाओं को एवं 10 वर्ष की आयु के छोटे बच्चों को ज्यादा भीड़ होने पर मंदिर परिषद में न आने की सलाह दी जाती है।
  • केवल सीमित संख्या में ही लोगों को मंदिर के दर्शन के लिए प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी।
  • मंदिर दर्शन के लिए किसी भी प्रकार की फुल एवं प्रसाद लेकर भक्तों को नहीं आना होगा।
  • भक्तों को मादक पेय, सिगार, पान, गुटखा और अन्य नशीला पदार्थ मंदिर के अंदर ले जाना पूर्ण रूप से वर्जित हैं।

Vande Bharat Express Train

शेगांव गजानन महाराज मंदिर की प्रतिदिन दिनचर्या

सुबह 5 बजेशुभ संगीत स्वरों के साथ श्री मंदिर और श्री राम मंदिर का उद्घाटन।
सुबह 5:30 बजेसमाधी मंदिर और राम मंदिर में काकड़ा आरती।
सुबह 5.30 से 7.30 बजेसभी रीति रिवाजों के साथ पंचामृत पूजा
रूद्र , ब्रम्हाणस्वातिसूक्त ,रूद्र सूक्त ,सरस्वती सूक्त, मन्यु सूक्त , सौर सूक्त, अथर्वशीर्ष के 121 अवतरण, नैवेद्य और पंचा आरती
सुबह 5.30 से 7.30 बजेअथर्वशीर्ष के साथ श्री की पादुका पर भक्तों द्वारा अभिषेक तथा संस्थान के पुजारी जी द्वारा समाधि के पवित्र स्थान पर अभिषेक किया जाता है।
सुबह 11 बजेश्री पंचोपचार पूजा, आरती और महानेवेद्य।
4.00 से 5.00 बजे अपराह्नश्री ज्ञानेश्वरी प्रवचन
5.00 से 6.00 अपराह्नहरी पाठ
शाम 5 बजे से 6.00 बजे तकहर गुरुवार और दशमी के समय श्री गजानन महाराज के मंदिर के चारों ओर श्री की पालकी (एक भक्ति जुलूस)।
सुर्यास्त परश्री पंचोपचार पूजा, आरती और नेवेद्य।
8.00 से 9.00 बजे तकभजन और पंचपदी
8.00 से 10.00 बजे तकहर गुरुवार, दशमी, एकादशी तथा महत्वपूर्ण त्योहारों के समय कीर्तन ।
9.30 बजेश्री पंचोपचार पूजा और शेजराती। 
(दिन की प्रार्थना का समापन) कीर्तन या प्रवचन के बाद , शेजराती, श्री को तंबूल चढ़ाया जाता है और प्रसाद बांटा जाता है ।

Khatu Shyam Darshan Online

Shegaon Gajanan Maharaj Darshan Online Booking 2023 करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्री गजानन महाराज संस्थान शेगांव की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking 2023
  • होम पेज पर आपको E-Darshan Paas के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
E-Darshan Paas
  • जहां पर आपको कुछ नियम व शर्तें ध्यान पूर्वक पढ़नी होगी। और फिर आपको I accept Terms & Conditions (मैं नियम और शर्तें स्वीकार करता हूं।) के सामने दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे दिए गए आधार कार्ड नंबर बॉक्स में अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपको Submit For Darshan e-Pass के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने टिकट बुकिंग फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आप को इस टिकट बुकिंग फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। जैसे आपका नाम, टाइम्स स्लॉट, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, दिनांक आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Apply For E-Pass के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर मंदिर के अधिकारियों द्वारा पुष्टि के संबंध में एक मैसेज प्राप्त होगा।
  • इस प्रकार आप दर्शन के लिए Shegaon Gajanan Maharaj Darshan Online Booking कर सकते हैं।

Leave a Comment