राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च हुआ, जानिए Rashtriya Puraskar Portal पर कैसे करें आवेदन

Rashtriya Puraskar Portal:- भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों को साहित्य, विज्ञान, खेल एवं सिनेमा क्षेत्र में उनकी प्रतिभाओं और अच्छे कामों को सरहाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। पहले अलग- अलग क्षेत्रों में दिए जाने वाली पुरस्कारों के लिए आवेदन अलग-अलग पोर्टल पर किया जाता था। लेकिन अब सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए आवेदन एक ही जगह पर करने के लिए एक नए पोर्टल को विकसित किया है। जिसका नाम राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल है। यदि आप भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए Rashtriya Puraskar Portal के बारे में विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Rashtriya Puruskar Portal

Rashtriya Puraskar Portal क्या है?

Rashtriya Puraskar Portal को भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है। इस पोर्टल के द्वारा सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया गया है। यानी अब विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं एजेंसियों के सभी पुरस्कारों के लिए नामांकन इसी एक पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया है कि इस पोर्टल पर 14 राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इन 14 पुरस्कारों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर व्यक्ति या संगठन निर्धारित पात्रता के साथ अपना आवेदन कर सकता है। यह पोर्टल देश में पारदर्शिता एवं जन भागीदारी को सुनिश्चित करेगा। क्योंकि अब यह पोर्टल सभी नागरिकों या संगठनों को भारत सरकार द्वारा  दिए जाने वाले अनेक पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों या संगठनों को नामांकन करने की सुविधा एक ही मंच पर प्रदान कर‌ रहा है।

खेलो इंडिया यूथ गेम

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टल का नामRashtriya Puraskar Portal
शुरू किया गयाभारत सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यविभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाना
साल2023
आधिकारिक पोर्टलhttps://awards.gov.in/

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं एजेंसियों के स्थापित पुरस्कारों के लिए  व्यक्ति या संगठनों को नामांकित करने की सुविधा प्रदान करना है। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल 2023 के द्वारा विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत लाया जाएगा। ताकि पारदर्शिता एवं सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। अगर आप Rashtriy Puruskar और इनके तहत नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी ओर अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं‌ तो awards.gov.in पर विजिट करके प्राप्त कर सकते हैं।

हरियाणा खेल नर्सरी योजना

Rashtriya Puraskar Portal के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के तहत जो व्यक्ति व संगठन किसी पुरस्कार के लिए किसी व्यक्ति या संगठन को नामांकित करना चाहता है तो उन्हें अधिकारिक पोर्टल पर जाना है और संबंधित पुरस्कार के अंतर्गत जाकर पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के तहत इस समय खुली हुई नामांकन एवं सिफारिशों का विवरण

Award NameNomination Start DateNomination End DateAnnouncement Date
Padma Awards01/05/202214/09/202225/01/2023
National Water Awards-202230/07/202215/09/2022_
Kaushalacharya Award-202219/07/202205/08/2022­_
National Award for Senior Citizens- Vayoshreshtha Samman-202218/07/202218/08/2022_
National Award for Individual Excellence-202215/07/202228/08/2022_
National Award for Individual Excellence-202115/07/202228/08/2022_
National Awards for Institutions engaged in empowering persons with Disabilities-202115/07/202228/08/2022_
National Awards for Institutions engaged in empowering persons with Disabilities-202215/07/202228/08/2022_
National CSR Awards-202215/07/202228/08/2022_
Nari Shakti Puraskar-202301/07/202231/10/202220/02/2023
Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar-202301/07/202231/08/202223/01/2023
National Awards for e-Governance-202201/06/202231/07/202231/10/2022
Sardar Patel National Unity Award-202201/06/202231/07/202231/10/2022

Rashtriya Puraskar Portal पर नॉमिनेशन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • वेबसाइट के होमपेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा
Rashtriya Puruskar Portal
  • अब आपको होम पेज पर मौजूद बहुत सारे अवार्ड दिखाई देंगे
  • इनमें से आप जिस अवार्ड के लिए नॉमिनेशन करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा यहां पर आपको Nominate/Apply Now ऑप्शन पर क्लिक करना है
राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल
  • अब आपके सामने एक लॉगइनफॉर्म खुल जाएगा
  • यदि आप पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो अपनी लॉगइन डीटेल्स प्रदान करके लॉगिन करें अथवा आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद आपको अपनी लॉगइन डीटेल्स से लॉगइन करना होगा
  • सफलतापूर्वक लोगिन करने के बाद आप नॉमिनेशन कर सकते हैं

Leave a Comment