रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल: पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करें, स्टेटस देखें

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal:- जरूरतमंद लोगों के लिए हमारे देश में कई तरह की पेंशन स्कीम चलाई जाती है। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन जैसी कितनी तरह की पेंशन स्कीम होती है। जिनका लाभ नागरिकों को दिया जाता है। रिटायर हुए सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए भी सरकार द्वारा पेंशन योजना चलाई जाती है। लेकिन अगर पेंशन मिलने में या इसमें किसी अन्य तरह की समस्या होती है तो ऐसी स्थिति में शिकायतों को दूर करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। जिसका नाम रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल हैं। इस पोर्टल के माध्यम से रिटायर हो चुके सैनिक और उनके आश्रितों के लिए पेंशन से जुड़ी परेशानियों को दूर एवं उनका निवारण किया जाएगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Raksha Pension Shikayat Nivaaran Portal

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 2023

पेंशन से जुड़ी शिकायतों को हल करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की है। इस पोर्टल का नाम रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल हैं। रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल के माध्यम से रिटायर हो चुके सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए पेंशन से जुड़ी परेशानियों को दूर किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोर्टल की घोषणा ‘आर्म्ड फोर्सेज वेटरनस डे’ पर की है। राजनाथ सिंह ने बताया कि अब पूर्व सैनिक अपनी शिकायत सीधे इस पोर्टल के माध्यम से पूर्व सेनानी कल्याण विभाग (DESW) के सामने दर्ज करा सकते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रक्षा मंत्री ने बताया कि Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal बनने की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। जिसका लक्ष्य पीएसएम की परिवारिक पेंशन से जुड़ी शिकायतों और उनके आश्रितों की शिकायतों का निवारण करना है। साथ ही इस पोर्टल की सहायता से वर्तमान और भविष्य में भी पेंशन भोगियों को सहायता मिलेगी।

मां भारती के सपूत वेबसाइट

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टल का नामRaksha Pension Shikayat Nivaran Portal
शुरू किया गयारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा
उद्देश्यसैनिकों और उनके आश्रितों की शिकायतों का निवारण करना
लाभार्थीदेश के सैनिक
श्रेणीकेंद्र सरकार योजना
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rakshapension.desw.gov.in/  

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal का उद्देश्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निवारण करना है। इस पोर्टल के माध्यम से पूर्व सैनिक अपनी शिकायत सीधे पूर्व सेनानी कल्याण विभाग के सामने दर्ज करा सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन भोगियों को सहायता प्राप्त होगी।

CAPF eAwas Portal

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal को भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की संबंधी शिकायतों सहित परिवारिक पेंशन और निवारण के लिए इस पोर्टल को विकसित किया गया है।
  • यह पोर्टल सीधे भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के पास आवेदकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने में सक्षम बनाएगा।
  • रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए पूर्व सैनिक का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • पोर्टल पर आवेदन करने पर आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ईमेल और एसएमएस के द्वारा चल रही कार्यवाही की जानकारी आवेदक को दी जाएगी।
  • इस पोर्टल पर आवेदक द्वारा शिकायतों के निर्माण की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से फीडबैक भी दिया जा सकता है।
  • देश के लगभग 25 लाख सैन्य पेंशन भोगी इस पोर्टल की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal के लिए पात्रता

  • रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए पूर्व सैनिक होना चाहिए।
  • इसके लिए सैनिक का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।

वीरांगना सेवा केंद्र

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
  • होम पेज पर आपको Lodge Your Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
    • क्या शिकायत भूतपूर्व सैनिक से संबंधित है?
    • क्या शिकायत पेंशन मामलों से संबंधित है?
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
  • आपको अपनी इच्छा अनुसार ऑप्शन का चुनाव कर Yes के ऑप्शन पर क्लिक कर Continue करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने शिकायत रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको टाइप ऑफ रिटायरमेंट के ऑप्शन का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी।
  • शिकायत दर्ज करने के बाद आपको नीचे दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर आपकी शिकायत करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ईमेल और एसएमएस के माध्यम से शिकायत के निवारण की जानकारी दे दी जाएगी।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर अपनी शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको View Your Grievance Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने View Status का पेज खुल जाएगा।
Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal
  • इस पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको जानकारी दर्ज करने के बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने शिकायत की स्थिति का पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आप अपने द्वारा की गई शिकायत को देख सकते हैं।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Feedback के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फीडबैक के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal
  • इस पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आप अपना फीडबैक दे सकते हैं।

Leave a Comment