राजस्थान महिला निधि योजना 2023: Mahila Nidhi Yojana रोजगार ऋण आवेदन, लाभ

Mahila Nidhi Yojana Rajasthan:- वर्तमान समय में राजस्थान सरकार अपने राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति, प्रशिक्षण, समाज में सम्मान दिलाने से लेकर उद्योग करने के लिए आर्थिक सहायता तक मुहैया करवा रही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से 26 अगस्त 2022 महिला समानता दिवस पर राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को उद्योगों से जुड़ने के लिए शुरू की गई एक नई योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम राजस्थान महिला निधि योजना 2023 है। Mahila Nidhi Yojana योजना का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए इसे मील का पत्थर बताया है

 Mahila Nidhi Yojana

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने 26 अगस्त 2022 शुक्रवार के दिन राजस्थान महिला निधि योजना 2023 का लोकार्पण किया है ‌ इस योजना की स्थापना करने की घोषणा बजट 2022-23 के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से की गई थी। देश में तेलंगाना के बाद राजस्थान दूसरा राज्य है जहां पर महिला निधि की स्थापना हुई है। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को उद्योग करने एवं उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए ऋण दिया जाएगा। इस योजना के तहत ₹40000 तक का ऋण 48 घंटों में और ₹40000 से अधिक के ऋण 15 दिन के समय सीमा में आवेदित सदस्य के समूह के बैंक खाते में जमा हो जाएगा। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

 इस समय राज्य के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका। जिसमें 30 लाख परिवार शामिल हुए हैं। सत्र् 2022-23 में  50,000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाना प्रस्तावित है जिसमें 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा। यानी Mahila Nidhi Yojana का लाभ राज्य के 36 लाख परिवारों को चरणबद्ध तरीके से उनकी आवश्यकता हेतु उद्योग करने के लिए लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता

राजस्थान महिला निधि योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामRajasthan Mahila Nidhi Yojana
आरंभ की गईमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
घोषित की गई थीबजट 2022-23 में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से
लाभार्थीस्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवार
उद्देश्यउद्योग के लिए ऋण प्रदान करना
लाभार्थी परिवारलगभग 36 लाख
साल2023

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की महिला स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए एवं व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध करना है। यह योजना राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी और राज्य मे रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी। राजस्थान महिला निधि योजना 2023 के द्वारा राज्य के महिला स्वयं सहायता समूह  मजबूत बनेंगे, उन्हें बैंकों से सुलभ ऋण दिलवाया जाएगा, गरीब, संपत्ति हीन एवं सीमांत महिलाओं की आय बढ़ेगी। जिससे समाज में महिलाओं की आर्थिक उन्नति होगी। मुख्यमंत्री जी ने महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाने के लिए केवल कानून ही काफी नहीं है उनके साथ समानता के व्यवहार के लिए सामाजिक सोच में बदलाव की जरूरत है। इसी सोच को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 को आरंभ किया गया है।

इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 का लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान महिला निधि योजना 2023 का लोकार्पण किया गया है।
  • राज्य में बजट 2022-23 के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से इस योजना की स्थापना करने की घोषणा की गई थी।
  • इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए एवं व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • ₹40000 तक का ऋण 48 घंटों में और ₹40000 से अधिक के ऋण 15 दिन के समय सीमा में आवेदित सदस्य के समूह के बैंक खाते में जमा हो जाएंगे ‌
  • राजस्थान के 33 जिलों में 270000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है जिसमें 30 लाख परिवार शामिल है।
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50,000 ओर नए स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाएगा जिसमें 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा।
  • यानी कुल मिलाकर राजस्थान के 36 लाख परिवारों को इस योजना के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से उनकी आवश्यकतानुसार उद्यमिता के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री जी का कहना है कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
  • देश में तेलंगाना के बाद राजस्थान दूसरा राज्य हैं जहां पर महिला निधि की स्थापना की गई है।
  • Mahila Nidhi Yojana Rajasthan के द्वारा राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे जिससे वह राज्य के चहुंमुखी विकास मे भागीदारी ले सकेंगी।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

महिला निधि योजना 2023 के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान के महिला स्वयं सहायता समूह इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

राजस्थान महिला निधि योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?

राज्य के जो इच्छुक स्वयं सहायता समूह Mahila Nidhi Yojana Rajasthan के माध्यम से ऋण प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार ने इस योजना को अभी केवल शुरू किया है। जल्द ही सरकार इस योजना के तहत आवेदन से जुड़ी जानकारी भी सार्वजनिक कर देगी। जब सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से साझा कर देंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि हमारे इस लेख के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment