Rajasthan Free Mobile Yojana Online Registration 2023 | राजस्थान फ्री मोबाइल योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता | फ्री मोबाइल योजना राजस्थान जिलेवार लाभार्थी सूची, Pdf डाउनलोड | Free Mobile Yojana Rajasthan Online Apply
हमारा देश डिजिटल इंडिया बनने की राह पर अग्रसर है। जिसके लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों ने मिलकर लगभग सभी सरकारी कार्यो एवं सेवाओं को डिजिटल कर दिया है। इसलिए अब अब हाल हीं राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को डिजिटल इंडिया से जुड़ने के लिए Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। क्योंकि डिजिटल इंडिया से जुड़ने के लिए मोबाइल (Smart Phone) का होना अत्यधिक आवश्यक है। अगर आप राजस्थान की निवासी है और चिरंजीवी परिवार से संबंध रखती हैं तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख में राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया से लेकर मोबाइल प्राप्त करने की प्रक्रिया तक की जानकारी बहुत ही सरल भाषा में बताने जा रहे हैं।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने बजट भाषण 2022-23 के दौरान Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि यह मोबाइल प्रदेश की सभी जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को दिए जाएंगे। इसलिए अब इस योजना के तहत लाभांवित महिलाओं की संख्या 1.35 करोड़ हो गई है। इन मोबाइलों में 3 साल तक का डाटा भी बिल्कुल फ्री में दिया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को मोबाइल फोन देकर डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। जिससे वह घर बैठे ही अपने हित में संचालित की जाने वाली योजनाओं की जानकारी सही समय पर प्राप्त करके उसका लाभ खुद उठाने में सक्षम हो सकें।
- सरकार द्वारा Free Mobile Yojana Rajasthan 2023 के तहत1200 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा।
- लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल का वितरण जिला एवं ब्लॉक स्तर पर ई मित्र के माध्यम से किया जाएगा। मोबाइल प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला को अपना e-KYC करवाना होगा।
- इस योजना को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के नाम से भी जाना जाता है
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में नाम देखें
Key Highlights Of Rajasthan Free Mobile Yojana 2023
योजना का नाम | राजस्थान फ्री मोबाइल योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
लाभार्थी | प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाएं |
लाभार्थियों की संख्या | 1 करोड़ 35 लाख |
उद्देश्य | फ्री में मोबाइल फोन देना ताकि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समय पर उन तक पहुंच सके। |
निर्धारित बजट | 1200 करोड़ रुपए |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार |
अधिकारिक वेबसाइट | https://rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना में वितरित किए जाने वाले मोबाइल की खासियत
- Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत वितरित किए जाने वाले मोबाइल फोन स्क्रीन टच वाले यानी स्मार्टफोन होंगे।
- यह फोन Made in India होगा जो 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही यह Quad Core के प्रोसेसर पर काम करेगा और इनमें 2GB रैम एवं 32GB मेमोरी स्टोरेज होगा।
- मोबाइल फोन में 3 साल तक के लिए हर महीने 5 से 10 जीबी डाटा बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
- लाभार्थी महिला मोबाइल में 2 सिम का उपयोग कर सकेंगी। इसके प्राइमरी स्लॉट में सिम पहले से ही एक्टिवेट करके दिया जाएगा जिसे बदला नहीं जाएगा।
- यह स्मार्ट फोन 5500 से 6000 रुपए की कीमत के हो सकते हैं।
- बीएसएनएल, एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी प्रसिद्ध कंपनियों की इंटरनेट सेवा इन मोबाइल से कनेक्ट होगी।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का उद्देश्य
प्रदेश सरकार का फ्री मोबाइल योजना राजस्थान 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान करना है। जिससे सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन तक आसानी से पहुंचाई जा सके। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि प्रदेश के पात्र परिवारों के पास मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा ना होने के कारण सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उन तक नहीं पहुंच पाती है। जिसके कारण वह योजना एवं सेवाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। लेकिन अब Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के माध्यम से महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिससे पात्र परिवार को सही समय पर सही योजना एवं सेवाओ की जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा यह योजना प्रदेश की महिलाओं को इस डिजिटल युग में डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी।
Rajasthan Work From Home Yojana
फ्री मोबाइल योजना राजस्थान 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 बजट घोषणा के दौरान Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 को शुरू करने का ऐलान किया गया था।
- इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे।
यह स्मार्टफोन लगभग 1.35 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे। यह महिलाएं चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और प्रदेश की जन आधार कार्ड धारक महिलाएं होंगी। - इस योजना के तहत स्मार्ट मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिलाओं को किसी भी तरह का कोई शुल्क अदा करने की आवश्यकता नहीं है।
- फ्री मोबाइल योजना राजस्थान राज्य की महिलाओं को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ेगी। जिससे वह भी अन्य महिलाओं की तरह डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम हो सकेंगी।
- सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य पात्र महिलाओं को स्मार्टफोन देकर उन तक सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
- पात्र महिलाओं को मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए अपना ईकेवाईसी करवाना होगा। जिसके लिए उनके पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत पात्रता
- आवेदक महिला को राजस्थान की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- केवल चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और जन आधार कार्ड धारक महिलाएं ही इस योजना का लाभ लेने की पात्र हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- जनाधार कार्ड
- चिरंजीवी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ आपको मिलेगा या नहीं यह देखने के लिए आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2023 में अपना नाम जांचना होगा। अगर आपका नाम इस योजना में शामिल होगा तो Rajasthan Free Mobile Yojana का लाभ आपको दिया जाएगा। हम आपको नीचे मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत नाम जांचने की बहुत ही सरल प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। जो निम्नलिखित इस प्रकार है।
- सबसे पहले आपको गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिस पर आपको जन आधार नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको आपके पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अगर आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है तो आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।