Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023: एकल द्वि पुत्री योजना आवेदन फॉर्म, लाभ

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा राज्य स्तर या जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या अधिक अंक आने पर छात्राओं को योग्यता पुरस्कार दिया जाता है। इस बार भी पात्र छात्राओं को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। राजस्थान बोर्ड परीक्षा की ऐसी सभी प्रतिभाशाली बालिकाएं जिन्होंने जिला स्तर या राज्य स्तर पर एक निश्चित स्थान प्राप्त किया है उन सभी को इस योजना के तहत सहायता राशि और पुरस्कार दिया जाएगा। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना की शुरुआत की गई है। इसके लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

अगर आप भी Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करना चाहती है तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023

अशोक गहलोत सरकार द्वारा बालिका शिक्षा का प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान एकल द्वि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय या जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक आने पर बालिकाओं को योग्यता पुरस्कार एवं सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को पुरस्कार राशि जिला स्तर और राज्य स्तर पर अलग-अलग दी जाएगी। पुरस्कार राशि का वितरण भुगतान छात्रों के बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं इसके लिए अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2013 रखी गई है। अंतिम तिथि से पहले पात्र छात्राओं को आवेदन करना होगा। तभी उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नामRajasthan Ekal Dwiputri Yojana  
संस्था का नामराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर  
लाभार्थीकक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड की बालिकाएं  
उद्देश्यबोर्ड की परीक्षा में छात्राओं के अच्छे अंक आने पर सम्मानित करना
राज्यराजस्थान  
साल  2023
आवेदन प्रक्रिया  ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana का उद्देश्य

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं को अधिकाधिक अंक प्राप्त करने पर राज्य या जिला स्तर पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है। ताकि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन मिल सके और अन्य छात्राएं भी शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित हो सके। इस योजना के माध्यम से लड़कियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु सहायता मिल सकेगी। यह योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में सहायता करेगी।

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 के अंतर्गत दी जाने वाली पुरस्कार राशि

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार राशि को दो भागों में बांटा गया है पहला राज्य स्तरीय और दूसरा जिला स्तरीय। जिसका विवरण नीचे दिया गया है जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि माध्यमिक/माध्यमिक व्यावसायिक/प्रवेश का परीक्षा राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिकाओं को 31,000 रुपए पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे। वहीं उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाली विजेता छात्राओं को 51,000 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
  • जिला स्तरीय पुरस्कार राशि– माध्यमिक/माध्यमिक व्यावसायिक/प्रवेशिका परीक्षा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या अधिकांश अंक प्राप्त बालिकाओं को 11,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा उच्च माध्यमिक उच्च माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 11,000 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। 

राजस्थान छात्रा प्रोत्साहन योजना 

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 राज्य स्तर पर Cut Off List

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 के लिए छात्रा के बोर्ड परीक्षा 2022 में निम्न अनुसार राज्य स्तर पर Cut Off अंक होने चाहिए। जिसकी सूची नीचे दी गई है।

परीक्षा  राज्य स्तरीय पर निर्धारित Cut Off Marks  
माध्यमिक परीक्षा  579
माध्यमिक (व्यावसायिक)  575
उच्च माध्यमिक परीक्षा  (a) विज्ञान – 487 (b) वाणिज्य – 479 (c) कला – 485  
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा  (a) विज्ञान – 483 (b)वाणिज्य – 453 (c) कला – 482  
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा  485
प्रवेशिका परीक्षा  507

जिला स्तर पर कट ऑफ सूची

राजस्थान द्वि पुत्री योजना 2023 के लिए अभ्यर्थी के बोर्ड परीक्षा 2022 में जिला स्तर पर कट ऑफ मार्क्स निम्नलिखित होने चाहिए। जिसका विवरण सूची में दिया गया है। 

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की छात्राएं आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • राज्य की ऐसी बालिकाएं जिन्होंने जिला स्तर और राज्य स्तर पर निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वह इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • यदि एक परिवार की एक मात्र संतान बेटी है या परिवार में दो संताने हैं और दोनों ही पुत्रियां है या तीन पुत्रियां हैं जिनमें से एक पुत्री के बाद दो जुड़वा पुत्रियां हैं आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • आवेदक छात्रा का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Rajasthan Free Tablet Yojana

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने हेतु कुछ आवश्यक दस्तावेज की आवश्यकता होगी जो कि निम्न प्रकार है।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • संस्थान प्रधान का अनुशंसा पत्र
  • पिता का संतान संबंधी मूल शपथ पत्र
  • पहचान पत्र
  • बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों की सत्यापित फोटोकॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। राजस्थान बोर्ड परीक्षा की ऐसी समस्त प्रतिभाशाली बालिका जिन्होंने जिला स्तर या राज्य स्तर पर एक निश्चित स्थान स्थापित किया है वे सभी छात्राएं सहायता राशि प्राप्त करने हेतु ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकती है। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपनाकर आप आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकती है।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एकल पुत्री द्वि पुत्री पुरस्कार योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आधिकारिक नोटिफिकेशन आ जाएगा। जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म एक अच्छी क्वालिटी के A4 साइज कागज पर प्रिंट कर लेना होगा।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • जैसे छात्रा का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, कक्षा, रोल नंबर, बैंक खाता संख्या आदि विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको अपने विद्यालय के संस्था प्रधान से अग्रेषित करवाना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को निर्धारित तिथि तक रजिस्टर्ड डाक से सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पते पर भेजना होगा।
  • इस प्रकार आपकी Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana FAQs

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना के अंतर्गत किसे लाभ मिलेगा?

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं में अधिकाधिक अंक पाने पर राज्य की बालिकाओं को पुरस्कार राशि का लाभ दिया जाएगा।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 के अंतर्गत ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

राजस्थान  एकल द्वि पुत्री योजना के लिए आवेदन फॉर्म कहां जमा करना होगा?

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2023 के लिए आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज संलग्न कर डाक द्वारा सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पते पर अंतिम तिथि से पहले भेजना होगा।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 

Leave a Comment