पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन फॉर्म

Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana:- पंजाब के मुख्यमंत्री श्री अमरेंद्र सिंह जी द्वारा पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा पंजाब के दिव्यांग जनों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना क्या है?, इसका लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तो यदि आप Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana

Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023

18 नवंबर 2020 को कैबिनेट द्वारा इस योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के अंतर्गत पंजाब के दिव्यांग निवासियों का सशक्तिकरण किया जाएगा। पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना को 2 फेस में लांच किया जाएगा। पहले फेज में दिव्यांगजनों के लिए चल रही मौजूदा योजनाओं को प्रबल बनाया जाएगा तथा दूसरे फेस में विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए 13 नए हस्तक्षेप का प्रावधान सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।

UWIN Card

पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामPunjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 
किस ने लांच कीपंजाब सरकार
उद्देश्यराज्य के दिव्यांग नागरिकों को सशक्त बनाना।
लाभार्थीपंजाब के दिव्यांग नागरिक।
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी
2023

पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना कार्यान्वयन

इस योजना को पंजाब के मुख्यमंत्री श्री अमरिंदर सिंह जी ने वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग में लॉन्च किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के दिव्यांग नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस योजना का कार्यान्वयन सामाजिक सुरक्षा और महिला तथा बाल विकास मंत्री के नेतृत्व में एक सलाहकार समूह बनाकर किया जाएगा। इस सलाहकार समूह में सभी कैबिनेट मंत्रि होंगे। इस सहायता समूह के अंतर्गत राज्य सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023 को लागू करेगी।

Punjab Ration Card List

Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana का उद्देश्य

पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के दिव्यांग नागरिकों को सशक्त बनाना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाएं दिव्यांगों तक पहुंचाई जाएंगी। जिससे कि कोई भी इन सुविधाओं से वंचित ना रहे। Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023 को 2 फेस में लांच किया जाएगा। पहले फेज में सरकार द्वारा पहले से चलाई जाने वाली योजनाओं को सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। तथा दूसरे फेस में 13 नए हस्तक्षेप होंगे जो केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा पहले नहीं प्रदान किए जा रहे थे। इस योजना के माध्यम से राज्य के दिव्यांग नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023 का लाभ तथा विशेषताएं

  • पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना का आरंभ राज्य के दिव्यांग नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए किया गया है।
  • इस योजना को 18 नवंबर 2020 को मंजूरी दे दी गई है।
  • इस योजना को 2 फेस में लांच किया जाएगा।
  • पहले फेस में सरकार द्वारा दिव्यांगों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं को सभी लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।
  • दूसरे फेज में 13 नए हस्तक्षेप का प्रावधान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं सभी लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं या नहीं।
  • Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana के अंतर्गत हेल्थ केयर, शिक्षा, नौकरी आदि जैसी सुविधाएं शामिल है।
  • इस योजना के अंतर्गत अगले छह माह में रोजगार सर्जन विभाग द्वारा सभी p.w.d. पोस्ट को भरा जाएगा।
  • Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana को पंजाब के मुख्यमंत्री श्री अमरेंद्र सिंह जी ने वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग में लॉन्च किया है।
  • इस योजना का कार्यान्वयन सामाजिक सुरक्षा और महिला तथा बाल विकास मंत्री के नेतृत्व में एक सलाहकार समूह बनाकर किया जाएगा।

घर घर रोजगार योजना पंजाब

पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना 2023 की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन पंजाब का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक दिव्यांग होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना की घोषणा की गई है। इस योजना में आवेदन करने के लिए अभी सरकार द्वारा कोई भी आधिकारिक वेबसाइट सक्रिय नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया बताई जाएगी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे। कृपया हमारे इस लेख से जुड़े रहे।

Leave a Comment