Pradhanmantri Rojgar Protsahan Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करे और पीएम रोजगार प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य, लाभ व विशेषताएं जाने
देश में बेरोजगारी की दर तेजी से बढ़ रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं आरंभ की जा रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना है। इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप Pradhanmantri Rojgar Protsahan Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Pradhanmantri Rojgar Protsahan Yojana 2023
इस योजना नियोक्ताओं को नए रोजगार सर्जन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा नियुक्तआ का ईपीएफ तथा ईपीएस का भुगतान किया जाएगा। यह योजना 1 अप्रैल 2018 से आरंभ की जाएगी। पहले यह सुविधा केवल ईपीएस के लिए ही उपलब्ध थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 8.33% ईपीएस का योगदान किया जाएगा तथा 3.67% ईपीएफ का योगदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना का लाभ केवल नए रोजगार के लिए ही उठाया जा सकता है। इस योजना के दोगुने लाभ हैं एक तरफ इस योजना के अंतर्गत एंपलॉयर को रोजगार सर्जन करने पर इंसेंटिव प्रदान किए जाएंगे तथा दूसरी ओर इस योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान
1.21 करोड़ लाभार्थियों को प्राप्त हुआ योजना का लाभ
सरकार द्वारा सन् 2016 से प्रधान मंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से नियुक्ताओ को नए रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वे सभी कर्मचारी जिनको ₹15000 या फिर इससे कम का वेतन प्राप्त होता है उनके लिए भारत सरकार द्वारा एंपलॉयर कंट्रीब्यूशन का 12% 3 वर्षों तक प्रदान किया जाता है। इस बात की जानकारी श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली द्वारा 6 दिसंबर 2021 को प्रदान की गई। इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च 2019 निर्धारित की गई थी। जिसे अब बढ़ा दिया गया है। वह सभी लाभार्थी जिन्होंने 31 मार्च 2019 तक अपना पंजीकरण करवा लिया था उन्हें योजना के तहत पंजीकरण की तारीख से 3 साल तक लाभ प्राप्त होगा।
इस योजना के माध्यम से लगभग 20 लाख लाभार्थियों को लाभ प्राप्त होने का अनुमान लगाया गया था। 27 नवंबर 2021 तक 1.53 लाख प्रतिष्ठानों के माध्यम से 1.21 करोड़ लाभार्थियों को लाभ प्राप्त किया जा चुका है। इस योजना की जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न अभियानों का संचालन भी किया जा रहा है जिससे कि ज्यादा से ज्यादा नागरिक योजना का लाभ प्राप्त कर सके।
प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना का विस्तार
इस योजना देशभर में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए आरंभ की गई थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 3 वर्षों के लिए नई कर्मचारी की नियुक्ति पर 12% इपीएफ तथा ईपीएस का भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान सरकार द्वारा नियुक्त की तरफ से ईपीएफओ के माध्यम से किया जाएगा। राज्य और श्रम रोजगार मंत्रालय के मंत्री संतोष कुमार गंगवार द्वारा 10 मार्च 2021 को यह घोषणा की गई है कि Pradhanmantri Rojgar Protsahan Yojana 2023 का लाभ अब 1.21 करोड़ लाभार्थियों तक विस्तार किया जाएगा। यह लाभ 1.52 लाख संस्थानों के माध्यम से किया जाएगा। वह सभी लाभार्थी जिन्होंने 31 मार्च 2019 से पहले पंजीकरण करवा लिया था उन्हें भी इस योजना लाभ 3 वर्षों तक प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के माध्यम से सभी नियुक्तआ नए रोजगार सर्जन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। जिससे कि बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी तथा देश के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
Key Highlights Of Pradhanmantri Rojgar Protsahan Yojana 2023
योजना का नाम | प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना |
किस ने लांच की | भारत सरकार |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
उद्देश्य | रोजगार के अवसर उत्पन्न करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmrpy.gov.in/ |
साल | 2023 |
सरकार का कंट्रीब्यूशन | ईपीएस में 8.33% तथा ईपी एफ में 3.67% |
कब लॉन्च की | 1 अप्रैल 2018 |
प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना पंजीकरण
Pradhanmantri Rojgar Protsahan Yojana 2023 के माध्यम से श्रमिकों को संगठित क्षेत्र के सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त होंगे। इस योजना का लाभ सभी ईपीएफओ के अंतर्गत पंजीकृत प्रतिष्ठान उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठानों के पास लाभ उठाने के लिए श्रम सुविधा पोर्टल के अंतर्गत LIN नंबर होना चाहिए। इस योजना का लाभ कर्मचारी तभी उठा पाएंगे जब उनका आधार यूएएम से लिंक होगा और उनकी सैलरी ₹15000 या फिर उससे कम होनी चाहिए। प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना 2023 का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आपको केवल आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना होगा।
Pradhanmantri Rojgar Protsahan Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा नियोक्ता का ईपीएफ तथा ईपीएस कंट्रीब्यूशन किया जाएगा। जिसकी वजह से नियोक्ता नए रोजगार प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित होगा। इस योजना के माध्यम से बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी तथा देश के लोग आत्मनिर्भर बनेंगे। PM Rojgar Protsahan Yojana 2023 के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा तथा देश सशक्तिकरण की तरफ आगे बढ़ेगा।
पीएम रोजगार प्रोत्साहन योजना स्टैटिसटिक्स
योजना | प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना | प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना टेक्सटाइल सेक्टर |
वित्तीय लाभ | Rs 92,47,51,42,073/- | Rs 23,96,73,353/- |
संस्थान | 1,52,900 | 802 |
लाभार्थियों की संख्या | 1,21,69,960 | 2,69,044 |
Pradhanmantri Rojgar Protsahan Yojana मुख्य तथ्य
- प्रतिष्ठान इपीएफ एक्ट 1952 के अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- प्रतिष्ठान के पास वैलिड LIN नंबर होना अनिवार्य है।
- पंजीकृत प्रतिष्ठान के पास संगठनात्मक पेन होना अनिवार्य है।
- कंपनी या व्यवसाय के पास एक वैध बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- प्रतिष्ठान को ईसीआर प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- 1 अप्रैल 2016 या फिर उसके बाद कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी होनी चाहिए।
- सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करने के बाद सभी नए कर्मचारियों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा।
- प्रतिष्ठान का पैन तथा लिन नंबर का सत्यापन किया जाएगा।
- यूएएन डेटाबेस के माध्यम से नए कर्मचारी की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
- यूएएन सीडेड विद आधार नंबर का भी सत्यापन किया जाएगा। यह सत्यापन यूआईडीएआई या फिर ईपीएफओ डेटाबेस से किया जाएगा।
- नियुक्त की बैंक विवरण को भी ईपीएफओ के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।
- सभी प्रकार के सत्यापन करने के बाद सिस्टम द्वारा संस्थान को देने वाले राशि की गणना की जाएगी।
- ईपीएफओ द्वारा एक मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम का गठन किया जाएगा। जो मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट को एनालिटिकल रिपोर्ट प्रदान करेगी। जिससे कि इस योजना की कार्यान्वयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो सके।
PM Rojgar Protsahan Yojana 2023 के लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना को नए रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के लिए आरंभ किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत नियुक्तआओ को नए रोजगार सर्जन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- यह प्रोत्साहन सरकार द्वारा नियुक्तआओ का इपीएफ तथा ईपीएस का भुगतान करके किया जाएगा।
- इस योजना को 1 अप्रैल 2018 से आरंभ किया गया है।
- प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 8.33% ईपीएस का योगदान किया जाएगा तथा 3.67 प्रतिशत ईपीएफ का योगदान किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ केवल नए रोजगार के लिए ही प्रदान किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के माध्यम से श्रमिकों को संगठित क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त होंगे।
- इस योजना का लाभ केवल ईपीएफओ के अंतर्गत पंजीकृत प्रतिष्ठान ही उठा सकते हैं।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रतिष्ठानों के पास श्रम सुविधा पोर्टल के अंतर्गत LIN नंबर होना अनिवार्य है।
- PM Rojgar Protsahan Yojana 2023 का लाभ तभी प्रदान किया जाएगा जब कर्मचारी का आधार यूएएन से लिंक होगा तथा उनकी सैलरी ₹15000 या फिर उससे कम होनी चाहिए।
- इस योजना के माध्यम से देश में बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी।
- प्रधान मंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के माध्यम से सभी बेरोजगार नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे तथा देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा।
Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana
प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना की पात्रता
- अभी तक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाने वाला प्रतिष्ठान ईपीएफओ के अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- प्रतिष्ठानों के पास LIN नंबर होना अनिवार्य है।
- कर्मचारियों का आधार यूएएन से लिंक होना अनिवार्य है।
- कर्मचारियों की सैलरी कम से कम 15000 या फिर उससे कम होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- LIN नंबर
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म को लेकर आएगा।
- आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आवेदन कर पाएंगे।
लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- आपको इस पेज पर अपना LIN/PF कोड तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अब आपको साइन इन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप साइन इन कर पाएंगे।
ऑफिशियल लोगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको ऑफिशल लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- आपको इस पेज पर अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अब आपको साइन इन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप ऑफिशल लॉगइन कर पाएंगे।
Contact Information
हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। ईमेल आईडी [email protected] है।