PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th kist Check 2023 | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन आवेदन pmkisan.gov.in कैसे करे व PM Kisan Yojana Online Registration करने की प्रक्रिया जाने | Kisan Samman Nidhi Status चेक करे |
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा तीन बराबर किस्तों में प्रतिवर्ष ₹6000 की धनराशि किसानों के खाते में हस्तांतरित की जाती है। Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। वे सभी किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती योग्य जमीन उपलब्ध है उनको पीएम किसान योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना के अंतर्गत पात्रता से लेकर आवेदन तक की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023
इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली कुल धनराशि 6000 रूपये डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर मोड के माध्यम से 2000 रूपये की तीन किश्तों में लाभार्थियों के Bank Account में स्थानांतरित की जा रही है | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 के अंतर्गत 12 करोड़ छोटे तथा सीमांत किसानो को शामिल किया जायेगा | इस योजना के तहत लगने वाली कुल लागत 75 ,000 करोड़ रूपये है | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ज़रिये 2.25 करोड़ लाभार्थी किसानो को 31 मार्च 2019 को Direct Bank Transfer (DBT) के माध्यम से पहली किश्त मिल भी चुकी है | “Kisan Samman Nidhi List” चेक करने के लिए यहां पर क्लिक करें
Kisan Samman Nidhi 13th Installment जनवरी में आएगी
केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अंतिम किस्त यानी 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को जारी की गई थी जिसके अंतर्गत केवाईसी पंजीकृत किसानों के खाते में 16000 करोड रुपए की धनराशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्रदान की गई थी अब इस योजना के अंतर्गत 13वीं किस्त जारी की जाएगी जो कि संभव है कि जनवरी के पहले सप्ताह में की जाए ध्यान रहे कि 13वीं किस्त का लाभ भी केवल केवाईसी पंजीकृत किसान ही उठा सकते हैं इसलिए अपने नजदीकी सीएससी सेवा सेंटर से जल्द से जल्द केवाईसी पंजीकरण करा ले
प्रधानमंत्री ने जारी की PM Kisan 12th Installment
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी कर दी गई है जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 16000 करोड रुपए की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्रदान की गई है यह आर्थिक सहायता केवल उन्हें किसानों को प्रदान की गई है जिन्होंने अपनी निर्धारित तिथि से पहले केवाईसी करा दी है पात्र किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करके अपनी रकम की जांच आसानी से कर सकते हैं
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – जल्द जारी की जाएगी किसान सम्मान निधि 12वीं किस्त
केंद्र सरकार द्वारा अभी तक किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 11 किस्त प्रदान की जा चुकी है अब इस योजना की 12वीं किस्त प्रदान करने की तैयारी चल रही है सभी लाभार्थियों को इसका बेसब्री से इंतजार है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा इसके अंतर्गत सभी छोटे एवं सीमांत किसानों के खाते में ₹2000 की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी सरकार द्वारा नई गाइडलाइन के मुताबिक 12वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने अपनी PM Kisan KYC पूरी करा ली है सरकार द्वारा केवाईसी कराने के लिए 31 जुलाई 2022 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है सभी संबंधित किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से केवाईसी कर सकते हैं इसके अलावा अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर भी आप आसानी से केवाईसी कर सकते हैं
पीएम किसान योजना से संबंधित अन्य सर्च
PM Kisan Beneficiary List |
PM Kisan 12th Installment Date |
PM Kisan 12th Installment Status Check |
PM Kisan Correction |
PM Kisan Refund List |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – 11वी किस्त
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं भारत सरकार द्वारा अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 10 किस्ते जारी की जा चुकी है। सरकार द्वारा अप्रैल 2022 में इस योजना के अंतर्गत 11वीं किस्त जारी की जाएगी। सभी लाभार्थियों से यह अनुरोध किया गया है कि वह मार्च के अंतिम सप्ताह में अपना PM Kisan Status चेक कर ले। जिससे कि किस्त आने में में कोई भी परेशानी ना हो। डॉक्यूमेंट में किसी प्रकार की कमी जैसे कि आधार नंबर, बैंक खाता नंबर आदि एम कमी होने के कारण यह राशि रोक दी जाती है। इसी कारण सभी लाभार्थियों से अनुरोध है कि वह समय से अपना स्टेटस चेक करते रहे। जिससे कि कोई भी समस्या आने से पहले ही उसका निराकरण किया जा सके।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – 10वीं किस्त
केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 को किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत दसवीं किस्त की राशि जारी की जा चुकी है। यह राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी की गई है। लगभग 10.09 करोड़ किसानों को 10वीं किस्त के अंतर्गत लाभ प्राप्त हुआ है। वह सभी किसान जिनके खाते में अभी तक 10वीं किस्त की राशि नहीं आई है उनको जल्द यह राशि प्रदान की जाएगी। 10.09 करोड़ किसानों को 20946 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के द्वारा कई किसान उत्पादक संगठनों से भी बात की गई है। इन सभी संगठनों को यह जानकारी प्रदान की गई है कि भविष्य में निवेश के लिए सरकार की ओर से 14 करोड़ रुपए इक्विटी ग्रैंड प्रदान किया जाएगा। जिसके कारण वश लगभग 1.25 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा।
Kisan Samman Nidhi Yojana Key Points
Scheme | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
Introduced by | PM Narendra Modi |
Introduced date | February 2019 |
Ministry | Ministry Farmer welfare |
Start date of registration | Available Now |
Last date of registration | Not yet declared |
Status | Active |
Cost of Scheme | Rs 75 ,000 |
No Of Beneficiary | 12 Crore |
Beneficiary | Small & Marginal Farmer |
Benefits | Financial support of Rs 6000 |
Mode of application | Online/offline |
Official website | http://pmkisan.gov.in/ |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – 9वी किस्त
भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना के माध्यम से किसानों को ₹6000 रुपए तीन बराबर किस्तों में प्रदान किए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 9वी किस्त की राशि 9 अगस्त को जारी कर दी गई है। लगभग 9.75 करोड़ किसानों को 19500 करोड रुपए की राशि 9वी किस्त के अंतर्गत प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत अब तक सरकार द्वारा 1.38 लाख करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। Kisan Samman Nidhi Yojana किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से आरंभ की गई थी। इस योजना के माध्यम से न केवल किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे। बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – आठवीं किस्त
जैसे आप सभी लोग जानते है कि इस योजना का आरम्भ देश के किसान भाइयो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए किया गया है | इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के बहुत से किसानो को प्रतिवर्ष 6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। हमारे देश की केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 7 किस्ते देश के किसानो को प्रदान कर चुकी है आगे भी देश के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 14 मई को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के नागरिको को सम्बोधित करते हुए इस योजना के अंतर्गत 8 वी क़िस्त जारी कर दी है। इस योजना के अंतर्गत देश के 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानो के बैंक अकाउंट में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाएगी।
यह 19000 करोड़ रूपये की धनराशि देश के प्रत्येक किसान के बैंक अकाउंट में 2000 ,2000 रूपये के रूप में हस्तांतरित की जा रही है | साथ ही देश के प्रधानमंत्री जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम 8 वी क़िस्त जारी करने के साथ साथ यह भी बताया है कि अब तक लगभग देश के 11 करोड़ किसानों को करीबन 1 लाख 35 हजार करोड़ रूपये की धनराशि बैंक खाते के माध्यम प्रदान की जा चुकी है इनमे से किसानो को कोरोना काल में 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पहुचाये गए है। जिससे कोरोना काल में किसानो को सहायता मिल सके।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – सातवीं किस्त
25 दिसंबर को प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के द्वारा यह बताया गया है कि Kisan Samman Nidhi Yojana की सातवीं किस्त की राशि किसानों के खाते में भेज दी गई है। यह राशि उन्हें एक सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी गई है। योजना के अंतर्गत 9 करोड़ किसानों को 18000 करोड़ से ज्यादा की रकम दी गई है। अब तक योजना के अंतर्गत 1 लाख 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि किसानों के खाते में भेज दी गई है। योजना से किसानों को काफी लाभ पहुंचा है। प्रधानमंत्री जी ने यह बताया कि यह राशि पहुंचाने के लिए किसानों से किसी प्रकार का कमीशन नहीं लिया गया है तथा कोई भ्रष्टाचार नहीं किया गया है। आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से यह राशि किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचाई गई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छठी किस्त
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। जो कि वह ₹2000 की तीन किस्तों में 4 महीने के अंतराल में प्रदान करती है। केंद्र द्वारा अब तक पांच किस्त जारी की जा चुकी हैं। केंद्र सरकार 1 अगस्त से किसानों को छठी किस्त की राशि भेजने जा रही है। यह राशि किसानों के Bank Account में Direct Transfer की जाएगी। यदि आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी सही नहीं है आपके अकाउंट में छठी की राशि नहीं आएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए आपको अपने द्वारा प्रदान की गई जानकारी को सही करना होगा। उसके पश्चात ही आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य
भारत एक कृषि प्रधान देश है भारत देश में 75 %लोग खेती करते है देश के सभी किसान आर्थिक रूप से खेती पर निर्भर रहते है इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने खेती करने वाले किसानो को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना 2023 को आरंभ किया है | इस योजना के ज़रिये खेती करने वाले किसानो को बेहतर आजीविका प्रदान करना तथा किसानो को आत्म निर्भर बनाना तथा सशक्त बनाना |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हुए बदलाव
- आधार कार्ड अनिवार्य:- दोस्तों यदि आप Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ उठाना चाहते है तो आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। यदि आपके पास Aadhar Card नहीं है तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
- जोत की सीमा खत्म:- जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आरंभ किया गया था तब इस योजना में केवल उन्हीं किसानों को शामिल किया गया था जिनके पास 2 हेक्टेयर या फिर 5 एकड़ खेती योग्य जमीन है। अब केंद्र सरकार द्वारा यह सीमा खत्म कर दी गई है।
- स्टेटस जानने की सुविधा:- अब आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अपने आवेदन का स्टेटस खुद जान सकते हैं। इसके लिए आपको केवल आधार नंबर या Mobile Number या Account Number होना चाहिए। जिसकी मदद से आप अपना आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- खुद रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा:- जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आरंभ किया गया था तो इस योजना में पंजीकरण करवाने के लिए लेखपाल, कानूनगो और कृषि अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब सरकार ने यह बाध्यता खत्म कर दी है। अब कोई भी किसान अपना Registration घर बैठे खुद करा सकता है।
- किसान क्रेडिट कार्ड:- वे सभी किसान जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाया है उन्हें किसान Credit Card बनवाने के लिए कोई दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है। जिससे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में आसानी होगी। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के दस्तावेज़
- आवेदक के पास 2 हेक्टेयर तक किसी जमीन होनी चाहिए|
- कृषि भूमि के कागज़ात होने चाहिए |
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आई डी प्रूफ, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पते का सबूत
- खेत की जानकारी (खेत का आकार,कितनी जमीन है )
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – आवेदन प्रक्रिया को किया गया सरल
किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के सभी पात्र किसानों को प्रदान किया जाता है। जिसके लिए सरकार द्वारा पात्रता की कुछ शर्ते तय की गई हैं। यदि आप इन पात्रता की शर्तों को पूरा करते हैं तो आप भी किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत Registration करवाना होगा। इसके पश्चात आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल किया जाएगा। जिसके बाद आपके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। अब तक सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 7 किस्तों की राशि किसानों के खाते में पहुंचा दी गई है। आठवीं की राशि पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
- अब किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए लाभार्थियों को लेखपाल, कनूनगो तथा कृषि अधिकारियों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। अब लाभार्थी घर बैठे Official Website के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- लेकिन अगर लाभार्थी चाहे तो वह लेखपाल, कानूनगो और कृषि अधिकारी के माध्यम से भी आवेदन करवा सकते हैं। पिछले वर्ष किसान सम्मान निधि योजना के नियमों में भी बदलाव किए गए थे जिससे कि इस योजना को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाया जा सके।
लाभार्थी के उत्तराधिकारी को करना होगा दोबारा से आवेदन
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की मृत्यु होने के पश्चात उनके उत्तराअधिकारियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता था। अब सरकार द्वारा इस प्रक्रिया में बदलाव कर दिए गए हैं। इस योजना के लाभार्थियों के उत्तराअधिकारियों को मृत्यु के पश्चात योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उत्तराअधिकारियों को आवेदन करना होगा। आवेदन के पश्चात यदि वह सभी शर्तों पर खरे उतरते हैं तो उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। किसान की मृत्यु के पश्चात उत्तरॉअधिकारी को एक प्रार्थना पत्र जमा करना होगा। यह प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के पश्चात उत्तराअधिकारी की पात्रता का परीक्षण किया जाएगा। यदि उत्तराअधिकारी योजना का लाभ प्राप्त करने का पात्र है तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- उत्तराधिकारी के मामले में नामांतरण के लिए वारिस को राजस्व निरीक्षक की Report प्रस्तुत करनी होगी। इस रिपोर्ट का मामला विवादग्रस्त नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उत्तराअधिकारी की खतौनी में अभिलेख भी होने चाहिए।
- उनके कार्यक्षेत्र का विवरण कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा उत्तराअधिकारी को मृतक लाभार्थी की सूचना देने के साथ यह भी जानकारी प्रदान करनी होगी कि वह क्यों इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है।
- इसके अलावा मृतक लाभार्थी का जिला स्तर पर ही स्टॉप पेमेंट संबंधित उप निर्देशक कार्यालय द्वारा किया जाएगा एवं उस प्रकरण का विवरण साक्ष्य सहित निर्देशआले में भेजा जाएगा।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2023 में आवेदन कैसे करे?
देश के जो इच्छुक लाभार्थी किसान इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है वह नीचे दिए तरीके को फॉलो करे और योजना का लाभ उठाये |
- सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | Official Website पर जाने के बाद आपके सामने Computer Screen पर होम पेज खुल जायेगा |
- इस होम पेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा | इस Option पर क्लिक करे इस ऑप्शन में आपको तीन और ऑप्शन दिखाई देंगे |
- इनमे से आपको New Farmer Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने New Farmers Registration Form खुल जायेगा |
- इस फॉर्म में आपको अपना Aadhar Card Number, Captcha Code भरना होगा तथा आगे पूछी गयी सभी जानकारी को आपको पूर्ण करना होगा |
- सभी जानकारी को भरने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके पश्चात आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म का Print Out निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित कर ले |
- इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – ऑफलाइन पंजीकरण
देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत Offline Avedan करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे।
- इस योजना के अंतर्गत किसानो को जोड़ने के लिए गोवा सरकार ने आवेदन करने के लिए ऑफलाइन तरीके को आरम्भ किया है। यदि आप Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत Apply करना चाहते हैं तो अपने संबंधित तहसीलदार/ ग्राम प्रधान/ ग्राम पंचायत से संपर्क करें|
- गोवा सरकार ने 11,000 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ने के लिए भारतीय डाक के साथ साझेदारी की है।
- डाक विभाग के सीनियर अधिकारी डॉ विनोद कुमार ने कहा है कि योजना के तहत गोवा के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए गोवा के सभी 255 डाकघर और 300 कर्मचारी को शामिल किया जायेगा।
- ये डाकिया किसानो के घर घर जाकर किसानो का Offline Registration करेंगे। गोवा में अब तक 10000 किसानो का पंजीकरण हो चुका है बाकि बचे 11000 किसानो का पंजीकरण डाक विभाग की सहायता से घर घर जाकर ऑफलाइन किया जायेगा।
- अब तक इस योजना के अंतर्गत 5000 किसानो से सम्पर्क किया जा चुका है और भरे हुए Form Receive किये गए है। अगर किसी किसान भाई का कोई Savings Account नहीं है तो वो भी अपना अकॉउंट डाक विभाग कि सहायता से खुलवा सकते है। ये कहते इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खोले जा रहे है।
- अभी ये ऑफलाइन सेवा केवल गोवा राज्य में शुरू की गयी है जैसे ही अन्य राज्यों में इस सेवा को आरम्भ कर दिया जायेगा हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बता देंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 Edit Adhaar Failure Record
देश जिन किसानो का आधार नंबर इस योजना के तहत आवेदन करने में गलत हो गया है और वह सही करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे ।
- सबसे पहले लाभार्थी को योजना की Official Website पर जाना होगा । ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा ।
- इस होम पेज पर आपको Farmer Corner का ऑप्शन दिखाई देगा । आपको इस ऑप्शन में Edit Adhaar Failure Record का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा । आपको इस पेज पर अपना आधार नंबर, Captcha code आदि भरना होगा । इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
- इस तरह आप अपना आधार नंबर सही कर सकते है ।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – बेनेफिशरी स्टेटस कैसे चेक करे?
- सबसे पहले आपको योजना की Official Website पर जाना होगा । इस ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के के बाद आपके समाने होम खुल जायेगा ।
- इस होम पेज पर आपको Farmer Corner का विकल्प दिखाई देगा । इस ऑप्शन में से आपको Beneficiary Status का ऑप्शन दिखाई देगा । ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा ।
- इस पेज पर आप Beneficiary Status आधार नंबर, अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर आदि में से किसी से भी स्टेटस देख सकते है ।इनमे से किसी एक पर क्लिक करके Get Data पर क्लिक करना होगा ।
- इसके बाद आप बेनेफिशरी स्टेटस देख सकते है ।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – Status of Self Registered/CSC Farmer Online Check
- सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा । ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा ।
- इस होम पेज पर आपको Farmers Corner के ऑप्शन में से Status of Self Registered/CSC Farmers के विकल्प पर क्लिक करना होगा ।ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा ।
- इस पेज पर आपको अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड आदि भरनी होगी । सभी जानकारी भरने के बाद आपको Search के Button पर क्लिक करना होगा ।
- इसके बाद आपको नीचे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी ।
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
- देश के जो किसान भाई पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे है उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना होगा ।
- क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई करना होगा ।सबसे पहले आवेदन को बैंक शाखा में जाना होगा ।
- आपको उस बैंक शाखा में जाना होगा । जहा आपका किसान सम्मान निधि का खाता है । वहाँ जाकर आपको आवेदन फॉर्म लेना होगा ।
- उसके बाद आवेदन फॉर्म को भरकर वही जमा करना होगा ।
KCC फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको किसान कॉर्नर के अंतर्गत डाउनलोड केसीसी फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने KCC Form खुलकर आ जाएगा।
- आप इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको किसान कॉर्नर के अंतर्गत Download PM Kisan App के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे पीएम किसान मोबाइल ऐप आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
- अब आप इसे इंस्टॉल कर सकते हैं।
Kisan Samman Nidhi Yojana – सेल्फ रजिस्ट्रेशन अपडेट करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Farmer Corner के अंतर्गत अपडेशन इन सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने खुलकर आएगा।
- इसमें आपको अपना Aadhar Number और इमेज टेक्स्ट भरना होगा।
- अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप Self Registration में अपडेशन कर पाएंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana – Helpline Number
Email: pmkisan-ict[at]gov[dot]in Phone: 011-23381092 (Direct HelpLine) |
Farmer’s Welfare Section Phone: 91-11-23382401 Email: pmkisan-hqrs[at]gov[dot]in |