फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभार्थी सूची

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana Online Registration  | फूलो झानो आशीर्वाद योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | फूलो झानो आशीर्वाद योजना लाभार्थी सूची

अपनी आजीविका के लिए आज के दौर में भी कई ऐसी महिलाएं हैं जो हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी है। ऐसी सभी महिलाओं को बेहतर आजीविका प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। झारखंड सरकार द्वारा भी हड़िया दारु से जुड़ी महिलाओं को आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से फूलों झानो आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को काउंसलिंग करके मुख्यधारा आजीविका से जोड़ा जाएगा। इस लेख में Phoolo Jhano Aashirwad Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी कवर की गई है। आप इस लेख को पढ़कर फूलों झानो आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा आपके साथ फूलो झानों आशीर्वाद योजना 2023 का उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, पात्रता आदि से संबंधित जानकारी भी साझा की जाएगी।

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana 2023

फूलों झानो आशीर्वाद योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा लॉन्च किया गया है। इस योजना के माध्यम से हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को चिन्हित करके सम्मानजनक आजीविका के साधन प्रदान किए जाएंगे। अब तक झारखंड की 15,000 से अधिक हरिया दारु निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिलाओं का सर्वेक्षण मिशन नवजीवन के अंतर्गत किया जा चुका है। इन सभी महिलाओं की काउंसलिंग की जाएगी। जिसके पश्चात इनको मुख्यधारा के आजीविका से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

झारखंड आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

सभी चिन्हित महिलाओं को उनकी इच्छा अनुसार वैकल्पिक स्वरोजगार एवं आजीविका से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। चिन्हित की गई महिलाओं को आजीविका मिशन के अंतर्गत सक्रिय कैंडर के रूप में चुने जाने का प्रावधान भी है। अब प्रदेश की किसी भी महिला को हड़िया दारु नहीं बेचनी पड़ेगी। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी।

फूलों झानो आशीर्वाद योजना लांचिंग

इस योजना को झारखंड सरकार द्वारा आरंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना को आरंभ करने के अवसर पर मुख्यमंत्री जी के द्वारा राज्य के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वह सरकार की इस मुहिम में अपना पूरा योगदान दें। Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के साथ पलाश ब्रांड एवं आजीविका संवर्धन हुनर अभियान को भी लॉन्च किया गया है। इन योजनाओं के माध्यम से 17 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्री आलमगीर आलम द्वारा भी संबोधन किया गया। फूलों झानों आशीर्वाद योजना के माध्यम से अब प्रदेश की किसी भी महिला को हड़िया दारु का निर्माण करने एवं बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। वह सम्मानजनक आजीविका प्राप्त कर सकेंगी। जिससे उनका एवं उनके परिवार का भी विकास होगा एवं महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना 

Key Highlights Of Phoolo Jhano Ashirwad Yojana

योजना का नामफूलों झानो आशीर्वाद योजना
किसने आरंभ कीझारखंड सरकार
लाभार्थीहड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिलाएं
उद्देश्यसम्मानजनक आजीविका प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cm.jharkhand.gov.in/
साल2023
राज्यझारखंड
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन

फूलों झानो आशीर्वाद योजना का उद्देश्य

फूलों झानो आशीर्वाद योजना का मुख्य उद्देश्य हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करना है  अब प्रदेश की महिलाओं को हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि सरकार द्वारा उनको आजीविका के विभिन्न अवसर प्रदान किए जाएंगे। Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा एवं उनका विकास होगा। इसके अलावा प्रदेश की महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगी। इस योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे जिससे कि प्रदेश की बेरोजगारी दर घटेगी।

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • फूलों झानो आशीर्वाद योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका के साधन प्रदान किए जाएंगे।
  • अब तक झारखंड की 15,000 से अधिक हड़िया दारु निर्माण तथा बिक्री से जुड़ी महिलाओं का सर्वेक्षण मिशन नवजीवन के अंतर्गत किया जा चुका है।
  • इन सभी महिलाओं की काउंसलिंग की जाएगी।
  • काउंसलिंग के पश्चात उनको मुख्यधारा के आजीविका से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
  • सभी चिन्हित महिलाओं को उनकी इच्छा अनुसार वैकल्पिक स्वरोजगार एवं आजीविका से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।
  • चिन्हित की गई महिलाओं को आजीविका मिशन के अंतर्गत सक्रिय कैंडर के रूप में चुने जाने का भी प्रावधान है।
  • अब प्रदेश की किसी भी महिला को हड़िया दारु नहीं बेचनी पड़ेगी।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी।
  • देश की महिलाएं अब सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकेंगी।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं का एवं उनके परिवार का विकास होगा इसके अलावा महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana की पात्रता

  • आवेदक झारखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • केवल महिलाएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
  • महिला हड़िया दारु निर्माण या बिक्री से जुड़ी होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

फूलों झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फूलों झानो आशीर्वाद योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको सभी पूछी गई जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप फूलों झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Comment