Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana Application Form 2022 | मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है एवं ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, लाभ व पात्रता जाने
सरकार द्वारा बेरोजगारों को उद्यम से जोड़ने एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसी तरह की एक योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना है। Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा लखपति बनाया जाएगा। ताकि उनके जीवन में बदलाव लाया जा सके। इस योजना के माध्यम से सन 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री लखपति योजना क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप कोई आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2022
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका शुभारंभ 4 नवंबर 2022 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग ने 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।
Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। साल 2025 तक यानी राज्य गठन के 25वें साल तक राज्य की कुल 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से उनकी सालाना आय एक लाख से ऊपर पहुंचाई जाएगी। जिससे महिलाओं की आय में सुधार आएगा और इस योजना से महिलाओं का जीवन स्तर भी उच्च हो सकेगा।
Nanda Gaura Devi Kanya Dhan Yojana
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2022 Key Highlights
योजना का नाम | Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana |
घोषणा की गई | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा |
कब शुरू हुई | 4 नवंबर 2022 को |
लाभार्थी | स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं |
उद्देश्य | लखपति बनाना |
राज्य | उत्तराखंड |
साल | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही लांच होगी |
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर होकर समाज में अपना जीवन व्यतीत कर सके। तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इस वित्तीय वर्ष में 20 हजार नए स्वयं सहायता समूह का गठन लखपति दीदी योजना के तहत किया जाएगा। ताकि महिलाओं को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल सके। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।
Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2022 के मुख्य बिंदु
- Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana के तहत राज्य की उन महिलाओं को चयनित किया जाएगा। जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होगी। जिनकी वार्षिक आय बहुत कम है।
- राज्य सरकार द्वारा ऐसे समूहों को ब्लॉक स्तर पर लगने वाले शिविरों में अगले माह ऋण वितरण किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से साथ ही उत्पादों को बाजार की मांग के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से महिला समूह को तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
- इसके अलावा उत्पादों के विवरण पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उत्पादों की बिक्री विभागीय आउटलेट के अलावा इन समूह के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेलों में प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी।
- प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की लॉन्चिंग के अवसर पर आवास भी प्रदान किए जाएंगे।
- कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
- ऐप के माध्यम से ब्लॉक और जिला स्तर पर मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत को – ऑर्डिनेटरो को ट्रेनिंग देने का काम शुरू कर दिया गया है।
- काम का सर्वे होने के बाद एसजीएच के अलग-अलग ग्रुप को अलग-अलग काम सौंपे जाएंगे।
- जिससे उनकी आय 1 लाख रूपए प्रतिवर्ष की जा सके।
- इस वित्तीय वर्ष में 20 हजार नए स्वयं सहायता समूह का गठन लखपति दीदी योजना के तहत किया जाएगा। ताकि महिलाओं को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल सके।
- उत्तराखंड के 95 ब्लॉकों में 39116 स्वयं सहायता समूह में 3 लाख 5000 महिलाओं को संगठित कर वर्तमान में 4 हजार 310 ग्राम संगठन और 259 कलस्टर स्तरीय संगठनों का गठन किया गया है।
- Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana के दिशा निर्देश के लिए विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्होंने इससे संबंधित सामने विकास से जुड़ी योजनाओं को समय से पूरा करने के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की मुख्य विशेषताएं
- मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है।
- लखपति बनाने के लिए सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को सहायता प्रदान करना।
- महिलाओं को रोजगार से जोड़ना।
- महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना।
- आय में वृद्धि करना।
- राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना।
Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2022 के लाभ
- उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत 2025 तक राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- जिसके लिए महिलाओं को तकनीकी, मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के वितरण की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
- मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग ने 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।
- इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
- साल 2025 तक यानी राज्य गठन के 25वें साल तक राज्य की कुल 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जाएगा।
- जिसके माध्यम से उनकी सालाना आय एक लाख से ऊपर पहुंचाई जाएगी।
- जिससे महिलाओं की आय में सुधार आएगा और इस योजना से महिलाओं का जीवन स्तर भी उच्च हो सकेगा।
उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए आवेदक को उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पात्र होगी।
- केवल महिलाएं ही मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कर सकेगी।
Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2022 के तहत आवेदन प्रक्रिया
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसके माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग में 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं। उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि उत्तराखंड सरकार द्वारा आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत अधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।