मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, Medhavriti Yojana पात्रता

Mukhyamantri Medhavriti Yojana Apply Online, बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें @ medhasoft.bih.nic.in, लाभ व पात्रता

बिहार की छात्राओं के लिए बिहार बोर्ड द्वारा एक नई छात्रवृत्ति योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023 हैं। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि 12 वीं कक्षा पास करने पर बिहार सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। Mukhyamantri Medhavriti Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। अगर आप भी बिहार की छात्र है और मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है। तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री मेधावृति योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि। 

Mukhyamantri Medhavriti Yojana

Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2023

बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मेधावृति योजना एक महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी पास करने पर सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। बिहार सरकार द्वारा Mukhyamantri Medhavriti Yojana को विशेष रूप से बालिकाओं के लिए शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के अंतर्गत लड़कियों को 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से पास करने पर 15000 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है। और वहीं 12वीं कक्षा में द्वितीय श्रेणी प्राप्त करने पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सभी छात्रों को 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। ताकि छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सकें। बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023 Key Highlights

योजना का नाम   Mukhyamantri Medhavriti Yojana
शुरू की गई  बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थी  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राएं
उद्देश्य12वीं कक्षा पास करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करना  
प्रोत्साहन राशि  15,000 रुपए और 10,000 रुपए
राज्य  बिहार
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
अधिकारिक वेबसाइट  http://medhasoft.bih.nic.in/

Mukhyamantri Medhavriti Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मेधावृति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को 12वीं कक्षा पास करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है। ताकि छात्राएं प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सकें। इस योजना के तहत केवल छात्राओं को प्रथम और द्वितीय श्रेणी से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 15,000 से लेकर 10,000 रुपए की आर्थिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती हैं। बिहार सरकार द्वारा इस योजना को राज्य के सभी जिलों में लागू किया गया है ताकि पात्र सभी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बालिका इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। 

Bihar Scholarship

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा बालिकाओं के शैक्षिक समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री मेधावृति योजना की शुरुआत की गई है।
  • Mukhyamantri Medhavriti Yojana के माध्यम से राज्य की सभी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिकाओं को आर्थिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
  • राज्य की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की उन सभी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का लाभ प्रदान किया जाता है। जो 12वीं कक्षा प्रथम व द्वितीय श्रेणी से पास करती है। 
  • मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के अंतर्गत प्रथम श्रेणी से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 15,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • इसके अलावा द्वितीय श्रेणी से इंटर पास करने वाली छात्राओं को 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
  • यह राशि सीधे लाभार्थी छात्राओं के बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त कर बालिका अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सकती है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana  2023 के लिए पात्रता 

  • मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • बिहार राज्य की केवल 12वीं पास करने वाली प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी की छात्राएं ही आवेदन करने के लिए पात्र होगी। 
  • इस योजना का लाभ केवल छात्रों को भी मिलेगा।
  • Mukhymantri Medhavriti Yojana के लिए केवल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्राएं ही पात्र होगी।
  • इस योजना का लाभ केवल अविवाहित बालिकाओं को ही दिया जाएगा।   

बिहार किशोरी बालिका योजना

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना बिहार के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (12वीं पास)
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी 

Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री मेधावृति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhyamantri Medhavriti Yojana
  • होम पेज पर आपको नीचे की ओर Students Click Here Apply का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अगले पेज पर New Student Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको कुछ दिशा निर्देश दिए गए होगे आपको उन्हें ध्यान पूर्वक पढ़ कर Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना
  • अब आपके सामने अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।  

Leave a Comment