झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना: ऑनलाइन आवेदन, चयन प्रक्रिया, पात्रता

Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana Jharkhand:- विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना को शुरू किया गया है। इस छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से राज्य के मेधावी छात्र छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता मुहैया की जाएगी। आर्थिक सहायता प्राप्त कर पात्र लाभार्थी अपनी पढ़ाई को जारी रख सकेंगे। राज्य के अन्य छात्र भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होगे। और अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे। कैसे मिलेगा Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana का लाभ और कौन होगा पात्र इन सभी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana Jharkhand

Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana Jharkhand 2023

राज्य में शिक्षा का विस्तार करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना झारखंड को लागू किया गया है। इस योजना के तहत झारखंड में संचालित विभिन्न विद्यालय में पढ़ रहे कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। राज्य के मेधावी छात्रों को प्रतिवर्ष 12,000 की राशि प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति योजना झारखंड के तहत राज्य के सरकारी एवं अनुदानित माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले 5000 छात्र/छात्राओं का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन Jharkhand Mukhyamantri Merit Scholarship Yojana के तहत प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर प्रत्येक जिले से 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा में कक्षा 8वीं पास छात्रों को सम्मिलित किया जाएगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिवर्ष 60% अंक लाना जरूरी होगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना झारखंड Key Highlights

योजना का नामMukhyamantri Medha Chatravriti Yojana Jharkhand
शुरू की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
प्रतियोगी परीक्षा आयोजितझारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक बोर्ड द्वारा
लाभार्थीसरकारी एवं अनुदानित माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं
उद्देश्यराज्य के मेधावी छात्राओं को प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान करना
प्रदान की जाने वाली सहायता12000 रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://scholarships.gov.in/

3889 बच्चे पहली बार छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित हुए

मंगलवार को मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने रिजल्ट जारी करते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल स्थित कार्यालय में सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। इस छात्रवृत्ति योजना के लिए राज्य के 3889 बच्चे पहली बार चयनित हुए हैं। जबकि इस योजना का लाभ लेने के लिए 85000 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी। जो अगले 4 वर्षों तक कक्षा 9 से ही छात्रों को मिलना शुरू हो जाएगी। प्रत्येक वर्ष इस योजना के तहत सफल अभ्यार्थियों को 12 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। 

Jharkhand E Kalyan Scholarship

Jharkhand Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana का उद्देश्य

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना झारखंड को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के मेधावी छात्र छात्राओं को आर्थिक सहायता के रूप में प्रतिवर्ष 12000 रुपए की राशि प्रदान करना है। ताकि बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मिल सके। इस योजना के माध्यम से 5000 छात्र छात्राओं को चयनित किया जाएगा और प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर प्रीति एक जिले से 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जिसके बाद चयनित विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक यानी 4 वर्षों तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य के बच्चों का भविष्य उज्जवल बन सकेगा और बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना झारखंड के अंतर्गत झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा को 2 खंडों में लिया जाएगा।
  • प्रत्येक परीक्षा का खंड 90 मिनट का होगा।
  • पहले खंड में बौद्धिक योग्यता की परीक्षा होगी। जिसमें छात्रों से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें Reasoning, English और Hindi से संबंधित प्रश्न होंगे।
  • दूसरे खंड में शैक्षिक योग्यता की परीक्षा होगी। जिसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे जो 30-30 प्रति विषय के होंगे। यह परीक्षा भी 90 प्रश्न की होगी।
  • छात्रों को डेढ़ घंटे का समय दोनों खंडों की परीक्षा के लिए दिया जाएगा।
  • कक्षा 7वीं एवं 8वीं के सिलेबस के आधार पर छात्रवृत्ति परीक्षा का स्तर किया जाएगा।
  • छात्रवृत्ति के लिए चयन हेतु स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए छात्र छात्राओं को दोनों खंडों में न्यूनतम 40-40% तथा कुल 60% अंक लाना अनिवार्य होगा।
  • SC/ST छात्राओं को न्यूनतम 35% अंक प्रत्येक खंडों में लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा के बाद जिला एवं प्रखंड स्तर की जगह राज्य स्तर पर छात्रवृत्ति के लिए कुल 5000 विद्यार्थियों का चयन कर दिया जाएगा।

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना

Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana की विशेषताएं एवं लाभ

  • राज्य के मेधावी छात्र छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना झारखंड को लागू किया गया है।
  • इस योजना का लाभ राज्य के सरकारी एवं अनुदानित माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को प्रदान किया जाएगा।
  • हर साल मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना झारखंड के तहत 5000 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना झारखंड के माध्यम से पात्र छात्र छात्राओं को 12 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • यह धनराशि पात्र विद्यार्थियों के सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
  • झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जयपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा में निर्धारित अंक लाने वाले छात्रों को कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष सरकार द्वारा निर्धारित राशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • कक्षा 8वीं पास छात्रों को इस आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल किया जाएगा।
  • जिसके चयन के आधार पर जिले के प्रत्येक 400 छात्रों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना झारखंड का लाभ प्राप्त कर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
  • पात्र लाभार्थियों को इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सकेगा।
  • छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से राज्य में शिक्षा स्तर और बेहतर होगा।

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना झारखंड का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को झारखंड का मूल निवासियों ने चाहिए।
  • छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्र एवं छात्राएं पात्र होंगे।
  • विद्यार्थी कक्षा 8वीं में 55% अंक से पास होना चाहिए।
  • सरकारी एवं अनुदानित माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वार्षिक आय की कोई बाध्यता नहीं है।

Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Apply Scholarship के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपका आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप छात्रवृत्ति योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment