Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana Apply Online | मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना क्या है, उद्देश्य, लाभ, पात्रता, एवं आवेदन प्रक्रिया जाने | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। शिवराज कैबिनेट बैठक मे अहम प्रस्तावों पर मोहर लगाई। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को और आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। इस योजना को मध्यप्रदेश के अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। सरकार 18 साल की उम्र में बाल संस्थाओं को छोड़ने वाले अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में बाल आशीर्वाद योजना को स्वीकृति दे दी है।
Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana योजना के अंतर्गत सरकार बच्चों को RTI, CLAT, JEE तथा NEET निकालने पर पढ़ाई करने तक सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा 5 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। यह सहायता सरकार द्वारा 24 साल तक दी जाएगी। इसी के साथ 18 साल तक 2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तथा आयुष्मान योजना के माध्यम से इलाज कराने का प्रावधान किया गया है।
Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों को एक बड़ी सौगात देने का फैसला लिया गया है। Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana के अंतर्गत बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को बाल आश्रम छोड़ने के बाद इंटर्नशिप करने के लिए 5 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। सरकार 18 साल की उम्र में बाल संस्थाओं को छोड़ने वाले सभी अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इन अनाथ बच्चों को सरकार आईटीआई, जेईई, नीट तथा क्लैट निकलने पर आगे की पढ़ाई करने तक 5 हजार रुपए उपलब्ध कराएगी। इसी के साथ आयुष्मान योजना से इलाज कराने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।
इस योजना के अंतर्गत 24 साल तक अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। ताकि अनाथ बच्चे अपना भविष्य सुधार सके और उज्जवल बना सके। सरकार का उद्देश्य राज्य के अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
बिना माता पिता के सभी बच्चों को अब बाल आशीर्वाद योजना में मिलेगी पेंशन
सागर की रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 20वें सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 1866 जोड़ो की शादी कराई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कोरोना काल में शुरू की गई मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत जिन बच्चों के माता पिता का निधन हो गया था उन्हें सरकार द्वारा 4000 रुपए की पेंशन के दायरे को बढ़ाते हुए अब ऐसे अन्य अनाथ बच्चों को भी शामिल किया जाएगा जिनके माता पिता नहीं है। बिना माता-पिता के सभी बच्चों को इस योजना के माध्यम से 4 हजार रुपए की पेंशन का लाभ दिया जाएगा। और कहा कि राज्य के ऐसे सभी बच्चों को तलाशना शुरू कर दिया जाए और उन्हें मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाया जाए।
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना Highlights
योजना का नाम | Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana |
घोषणा कर्ता | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान |
उद्देष्य | शिक्षा के लिए 5 हजार रुपए आर्थिक सहायता |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के अनाथ बच्चे |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी उपलब्ध नहीं |
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का उद्देश्य (Objective)
- Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana का उद्देश्य अनाथ बच्चों को पढ़ाई करने तक 5 हजार रुपए उपलब्ध कराना है।
- सरकार 18 साल की उम्र में बाल संस्थाओं को छोड़ने वाले सभी अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- प्रदेश में हर साल 150 से 200 अनाथ बच्चे बाल संस्थाओं से 18 की उम्र होने पर निकलते हैं।
- इन बच्चों को सरकार आईटीआई, जेईई, नीट तथा क्लैट निकालने पर आगे की पढ़ाई करने तक 5 हजार रुपए उपलब्ध करवाएगी।
- सरकार का उद्देश्य देश के अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
- साथ ही आयुष्मान योजना से इलाज कराने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।
- इस योजना के अंतर्गत 24 साल तक अनाथ बच्चों को सहायता दी जाएगी ताकि अनाथ बच्चे अपना भविष्य उज्जवल बना सके।
Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana Benefits (लाभ तथा विशेषताए)
- इस योजना के अंतर्गत आश्रम में रहने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री द्वारा एक बड़ी सौगात देने का फैसला लिया गया है।
- बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को बाल आश्रम छोड़ने के बाद इंटर्नशिप करने के लिए 5 हजार रुपए दिए जायंगे।
- इसी के साथ किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत बाल देख रेख संस्थाओं के अंतर्गत संचालित करने के बाद छोड़े जाने वाले 18 वर्ष से अधिक युवाओं को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी।
- इसी के साथ आयुष्मान भारत समेत कई योजनाओं का लाभ अनाथ बच्चों को मिलेगा।
- साथ ही आजीविका व्यय के लिए भी पैसे दिए जाएंगे।
- इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों को पढ़ाई में तथा भविष्य को उज्जवल बनाने में भी लाभ होगा।
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए पात्रता (Eligibility)
इस योजना के लिए इस योजना के लिए केवल वही बच्चे पात्र होंगे। जिनके माता-पिता नही है। या माता पिता का निधन हो गया हो। जो अपने से रिश्तेदार या संरक्षक के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।अभी आधिकारिक वेबसाइट लांच नहीं की गई है और न ही पात्रता के बारे में कोई निश्चित जानकारी दी गई है। जैसे ही कोई जानकारी प्राप्त होगी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए दस्तावेज़ (Documents)
बाल आशीर्वाद के लिए मुख्य दस्तावेज क्या होंगे? इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवपाल जी ने अभी नहीं की है। उन्होंने केवल बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को बाल श्रम छोड़ने के बाद इंटर्नशिप करने के लिए 5 हजार रुपए देने की घोषणा की है। जैसे ही अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। इस योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। और हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश सरकार ने Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana के लिए आवेदन केवल अनाथ बच्चे ही कर सकेंगे। लेकिन उसके लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि सरकार अभी कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात करेगी। सरकार जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगी। हम आपको सूचित कर देंगे।
Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana Official Website
सरकार ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की है। जैसे ही सरकार अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करेगी। हम आपको सूचित कर देंगे कि कौन-सी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ पाने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।