मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023: MP Shramik Card ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

MP Shramik Card:- सभी असंगठित वर्ग के मजदूरों के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से मजदूर वर्ग के विकास और बेहतर जीवन के लिए सरकार द्वारा कार्य किए जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ देने के लिए सभी असंगठित वर्ग के कर्मचारियों को मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस श्रमिक कार्ड के माध्यम से कई लाभ प्राप्त होते हैं। MP Shramik Card के माध्यम से श्रमिक नागरिक राज्य सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी मध्यप्रदेश के श्रमिक है तो आप राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको एमपी श्रमिक कार्ड बनवाना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

MP Shramik Card

MP Shramik Card 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रमिक कार्ड उपलब्ध कराए जाते हैं। Labour Card के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र श्रमिको तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को मजदूरी दी जाती है। जिससे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। Madhya Pradesh Shramik Card का लाभ नागरिकों को देने के लिए राज्य सरकार द्वारा श्रम सेवा पोर्टल की शुरूआत की गई है। इस पोर्टल पर राज्य के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और श्रमिक कार्ड के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

NREGA Job Card List MP 

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामMadhya Pradesh Shramik Card
शुरू कीमध्य प्रदेश सरकार ने
विभागश्रम विभाग
लाभार्थीराज्य के श्रमिक
उद्देश्यराज्य के सभी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराना
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइटshramsewa.mp.gov.in
साल2023

एमपी मजदूर कार्ड पर मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ

सभी श्रमिकों को राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ श्रमिक कार्ड हेतु पंजीकरण करने पर दिया जाएगा। श्रमिक अपना पंजीकरण करवाने के बाद निम्नलिखित योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

  • चिकित्सा सहायता
  • शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि
  • विवाह हेतु सहायता
  • मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार
  • प्रसूति सहायता
  • उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना
  • शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना
  • कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना
  • श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना
  • स्टेशनरी अनुदान योजना
  • विवाह सहायता योजना
  • अंतिम संस्कार हेतु सहायता योजना
  • शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
  • कल्याणी सहायता योजना
  • अनुग्रह सहायता योजना आदि

मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता

MP Shramik Card के तहत आने वाले मजदूर

  • भवन निर्माण में संलग्न कारीगर व मजदूर
  • ईंट गारा ढोने वाले मजदूर
  • राजमिस्त्री व उनके सहायक
  • इलेक्ट्रीशियन
  • सड़क निर्माण में लगे कारीगर व मजदूर
  • टाइल्स लगाने वाले मिस्त्री
  • बढ़ई, लोहार व पेंटर
  • रोलर चलाने वाले मजदूर
  • सेंटरिंग व लोहा बांधने वाले मजदूर 
  • कंक्रीट का मिश्रण तैयार करने वाले मजदूर
  • सड़क, पुल आदि बनाने वाले मजदूर तथा मिस्त्री
  • मनरेगा में काम करने वाले मजदूर

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड के लाभ एवं विशेषताएं  

  • MP Shramik Card के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ मजदूर और श्रमिकों के बच्चों को भी प्राप्त होगा। जैसे छात्रवृत्ति योजना आदि।
  • MP Shramik Card बनवाने वाले नागरिकों को ई श्रम कार्ड पर मिलने वाले लाभ भी प्राप्त होगें।
  • श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद मिलने वाली पेंशन हेतु योजनाएं भी सरकार द्वारा चलाई गई है।
  • 55 हजार रुपए तक की सहायता राशि बेटियों की शादी के समय भी प्रदान की जाएगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों की दुर्घटना में होने वाली मौत या आकस्मिक मौत या पूर्ण विकलांगता के चलते श्रमिकों को 2 लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं।
  • इसके अलावा आंशिक विकलांगता की स्थिति में सरकार द्वारा 1 लाख रुपए श्रमिकों को दिए जाते हैं।
  • श्रमिक कार्ड के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता श्रमिकों को प्रदान की जाएगी।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत श्रमिकों को हर महीने राशन कार्ड पर मिलने वाली खाद्य सामग्री का भी लाभ प्राप्त होगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को अपना श्रमिक कार्ड बनवाना आवश्यक है।

Madhya Pradesh Shramik Card के लिए पात्रता

  • मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आवेदनकर्ता को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक वर्ग से होना चाहिए।
  • Shramik Card के लिए श्रमिक कम से कम 90 दिनों का कार्य कर चुका हो।
  • श्रमिक कार्ड बनाने के लिए महिला और श्रमिक पुरुष दोनों ही आवेदन करने के लिए पात्र है।
  • श्रमिक व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • केवल वही श्रमिक लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे जो मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना में पंजीकृत होंगे।

Madhya Pradesh Ration Card 

MP Shramik Card आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • 90 दिन कार्य करने का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • जॉब कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MP Shramik Card बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • श्रमिक कार्ड के लिए सबसे पहले आपको श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MP Shramik Card
  • होम पेज पर आपको नीचे की ओर Forms के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Registration Form Size (1.042MB) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
MP Shramik Card
  • आपको इस पेज कुछ जानकारी दिखाई देगी आपको View Attachment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने श्रमिक पंजीकरण फॉर्म आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लेना है।
MP Shramik Card
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको हस्ताक्षर के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • श्रमिक पंजीकरण फॉर्म को आपको श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी एमपी श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • कुछ समय बाद आपका पंजीकरण फॉर्म सत्यापित होने के बाद मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड बन जाएगा।

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम सेवा पोर्टल के अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
श्रमिक कार्ड डाउनलोड
  • होम पेज पर आपको लॉगइन करें ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
श्रमिक कार्ड डाउनलोड
  • आपको यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको श्रमिक कार्ड प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको श्रमिक कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपना श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment