एमपी पंख योजना क्या है, MP Pankh Abhiyan रजिस्ट्रेशन कैसे करें, लाभ एवं उद्देश्य

MP Pankh Abhiyan Registration Form | एमपी पंख योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें | MP Pankh Yojana Benefits | मध्यप्रदेश पंख अभियान लाभ एवं उद्देश्य जाने

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत MP Pankh Abhiyan को 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर शुरू किया है। यह योजना लड़कियों को उनके अधिकारों और समाज में उनके प्रति होने वाले भेदभाव के लिए जागरूक करने का एक विशेष अभियान है। जो प्रदेश की लड़कियों को संरक्षण, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता, पोषण, ज्ञान और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करने का काम करेगा। क्योंकि आज के समय में हमारे समाज में लड़कियों के प्रति असमानताएं एवं अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से MP Pankh Yojana के बारे में सभी जानकारियां विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं। तो आइए और हमारे साथ जानिए कि क्या है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू की गई एमपी पंख योजना 2023

Pankh Abhiyan

MP Pankh Abhiyan 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मध्य प्रदेश की लड़कियों के हित में MP Pankh Yojana को लॉन्च किया है। इस योजना को लांच करते समय ‌मुख्यमंत्री जी ने इसका अंग्रेजी शब्द में विस्तार करते हुए बताया है कि Pankh में  P का अर्थ संरक्षण (Protection) A का अर्थ उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता (Awareness of their rights), N का अर्थ पोषण (Nutrition), K का अर्थ ज्ञान (Knowledge) और H का अर्थ स्वास्थ्य (Health) है। MP Pankh Abhiyan प्रदेश में कुछ सालों तक चलाया जाएगा। जिसके माध्यम से लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में समझाया जाएगा। ताकि वह समाज में अपने प्रति होने वाले भेदभाव के विरुद्ध लड़ सके। साथ ही इसके माध्यम से लड़कियों का शारीरिक, मानसिक, भावात्मक एवं मनोवैज्ञानिक विकास भी किया जाएगा।

  • एमपी पंख अभियान अब तक का एक बहुत चर्चित अभियान बन गया है।
  • शिक्षा समाज कल्याण और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को इस योजना को सुचारु रुप से संचालन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • इस योजना के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग और पंचायत स्तर पर वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

एमपी पंख योजना का अवलोकन

योजना का नामMP Pankh Abhiyan
शुरू की गईमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
आरंभ तिथि24 जनवरी सन् 2021
संबंधित विभागशिक्षा समाज कल्याण और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
लाभार्थीप्रदेश की सभी लड़कियां
उद्देश्यलड़कियों को शारीरिक, मानसिक, भावात्मक एवं मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत बनाना
साल2023
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन का प्रकारअभी घोषित नहीं किया गया है
अधिकारिक वेबसाइटअभी ज्ञात नहीं है।

MP Pankh Abhiyan से लड़कियां और महिलाएं बनेगी सशक्त

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा है कि बालिकाओं को सशक्त और अपना बचाव करने के लिए ना सिर्फ जोड़ो, कराटे जैसी आत्मरक्षा तकनीकों की ट्रेनिंग देनी चाहिए, बल्कि उन्हें हथियार भी प्रदान किए जाने चाहिए। जिससे वह आसानी से अपना बचाओ कर सके और इसके अलावा न्यायिक प्रणाली में भी सुधार करने की जरूरत है जिससे एक लड़की के साथ बालात्कार करने वाले को मृत्यु दंड दिया जाए। आगे उन्होंने कहा है कि एमपी पंख योजना का यही लक्ष्य है कि लड़कियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा सुनिश्चित करने के बाद महिला सशक्तिकरण का सपना पूर्ण किया जाएं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री के प्रदर्शन की जांच करने के लिए कानूनी प्रावधान के साथ आएगी। ताकि युवा दिमाग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सके।

MP गांव की बेटी योजना

एमपी पंख अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा का समावेश

इस योजना के साथ जुड़ने वाली लड़कियों को उनकी क्षमता का अधिकतम उपयोग करने के लिए गाइड किया जाएगा। इस योजना के तहत विभाग द्वारा अगले 2 महीने के लिए पहले से ही कैलेंडर तैयार कर लिया गया है। जिसके माध्यम से लड़कियों को स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। MP Pankh Abhiyan में प्रदेश की लड़कियों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा का समावेश है। जिससे उन्हें सुरक्षित जीवन जीने की एक नई राह मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा है कि उन्होंने हमेशा से ही महिला कल्याण पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

1990 में विधायक बनने के बाद, उन्होंने दोस्तों की मदद से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया और जब वह मध्य प्रदेश के सीएम बने, तो उनकी सरकार ने लाडली लक्ष्मी , कन्यादान और गांव की लड़की जैसी योजनाओं की शुरुआत की। अगर देखा जाए, मुख्यमंत्री जी लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अपने शुरुआती दौर से ही काम करते आ रहे हैं।

MP Pankh Yojana का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को शारीरिक, मानसिक, भावात्मक और मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत बनाना है। ताकि वह समाज में अपनी प्रति होने वाले अत्याचारों और असमानताओं का डटकर सामना कर सके। मध्यप्रदेश में एमपी पंख योजना के माध्यम से लड़कियों पर होने वाले अत्याचार और अपराध को समाप्त किया जा सकेगा। जिससे प्रदेश की लड़कियां समाज में पंख फैलाकर आत्मसम्मान के साथ जी सकेंगे। यह योजना देश के अन्य राज्यों की लड़कियों को भी प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री जी के MP Pankh Yojana को शुरू करने की पहल लड़कियों के हित में बहुत ही लाभकारी साबित होंगी और यह करोड़ों लड़कियों के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन का कार्य करेगी।

MP Pankh Abhiyan के लाभ एवं विशेषताएं

  • एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 24 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश पंख योजना को शुरू किया गया है।
  • यह योजना लड़कियों को संरक्षण, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक, पोषण, ज्ञान और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करेगी।
  • समाज में इस अभियान के माध्यम से लड़कियों के प्रति होने वाले अत्याचारों एवं अपराधियों के खिलाफ जागरूकता फैलेगी। जिससे लड़कियों को अपने अधिकारों के बारे में पता चलेगा।
  • लड़कियों का इस योजना से शारीरिक, मानसिक, भावात्मक और मनोवैज्ञानिक विकास होगा।
  • MP Pankh Abhiyan प्रदेश में केवल कुछ सालों के लिए संचालित की जाएगी।
  • सरकार ने विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा समाज कल्याण और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को इस योजना को चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
  • MP Pankh Yojana के तहत पुलिस विभाग द्वारा लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण एवं पंचायत स्तर पर वोकेशनल ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी।
  • लड़कियां इस अभियान से प्रेरित होकर जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित होंगे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

Pankh Abhiyan के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • केवल लड़कियां एवं महिलाएं ही इस योजना के तहत आवेदन करने की पात्र है।
  • अवेदिका को मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • BPL कार्ड धारक परिवारों की महिलाओं एवं लड़कियों इस योजना से जुड़ने की पात्र है।
  • आधार कार्ड
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

एमपी पंख योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

जो इच्छुक लड़कियां MP Pankh Abhiyan से जुड़ने के लिए आवेदन करना चाहती हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना को शुरू किया गया है। जल्द ही सरकार द्वारा योजना के तहत आवेदन से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। जब सरकार इस योजना के तहत आवेदन से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक करेगी, तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बता देंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि हमारे इस लेख के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment