MP Balram Talab Yojana:- देश के किसानों की समस्याओं का समाधान करने एवं उनकी आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें मिलकर समय-समय पर अनेक प्रकार के आवश्यक निर्णय लेती रहती है। सरकार के यह निर्णय योजनाओं एवं अभियानों के रूप में उभरकर सामने आते हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा अपने राज्य में किसानों के लिए संचालित की जाने वाली MP Balram Talab Yojana के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को उनके खेत के एक हिस्से में सिंचाई करने के लिए तालाब एवं नहर के निर्माण करवाने पर अनुदान प्रदान किया जाता है। यह योजना एक तरफ राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा देती है और दूसरी तरफ किसानों के सिंचाई के रकबे को बढ़ाती है। अगर आप मध्य प्रदेश के किसान हैं और बलराम तालाब योजना 2023 का लाभ उठाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Table of Contents
MP Balram Talab Yojana 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किसानों के सामने सिंचाई करते समय पानी की कमी के कारण आने वाली समस्या का समाधान करने के लिए MP Balram Talab Yojana 2023 की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों को उनके खेत में तालाब एवं नहर के निर्माण करवाने पर अनुदान प्रदान किया जाता है। इसके अलावा सिंचाई यंत्र भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। कृषि विभाग द्वारा इस योजना को क्रियान्वित किया जाता है। विभाग द्वारा इस योजना के तहत जिला एंव ब्लॉक स्तर पर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने का टारगेट निर्धारित किया जाता है।
- इस योजना के तहत आर्थिक से निम्न श्रेणी के किसानों को तालाब/नहर निर्माण के लिए 75% तक अनुदान प्रदान किया जाता है जो कि अधिकतम ₹100000 तक है। अगर तालाब/नहर निर्माण में ₹100000 से अधिक का खर्चा आता है उस खर्चे को किसान द्वारा खुद वहन किया जाएगा।
- बलराम तालाब योजना के माध्यम से सामान्य वर्ग के किसानों को तालाब/नहर निर्माण हेतु 40% तक का अनुदान प्रदान किया जाता है जो कि अधिकतम ₹80000 तक है। एडिशनल खर्च राशि को किसान द्वारा खुद वहन किया जाएगा। MP Annadoot Yojana शुरू करेगी मध्य प्रदेश सरकार
मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Balram Talab Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | तालाब निर्माण करवाकर सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करना |
योजना का प्रकार | राज्य स्तरीय योजना |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dbt.mpdage.org/index.htm |
एमपी भूलेख खसरा खतौनी भू नक्शा
मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2023 का उद्देश्य
इस योजना को राज्य में शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सूखा पड़ने या कम वर्षा होने पर किसानों के सामने सिंचाई करते समय पानी की आने वाली समस्या का समाधान करना है। राज्य के किसानों को मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के माध्यम से अपने खेत में तालाब निर्माण करवाने पर अनुदान प्रदान किया जाता है। इन निर्मित किए गए तालाबों में बारिश के पानी को इकट्ठा किया जा सकेगा। ताकि सूखा पड़ने या कम वर्षा के समय जरूरत पड़ने पर किसान इकट्ठे पानी का उपयोग खेती की सिंचाई करने में कर सके।
अब इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य में किसानों को सिंचाई करते समय पानी की कमी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और साथ ही उनकी खेती को उचित मात्रा में पानी मिल सकेगा। जिससे खेती की पैदावार अच्छी होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। MP Balram Talab Yojana 2023 राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेती के रकबे को बढ़ाएगी। जिसके परिणाम स्वरूप राज्य में खेती के स्तर में एक बेहतर सुधार आएगा।
Balram Talab Yojana के लाभ
- इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को कृषि कार्य के लिए तालाब निर्माण करवाने पर अनुदान प्रदान किया जाता है।
- MP Balram Talab Yojana 2023 का लाभ राज्य के सभी श्रेणी के किसानों को प्रदान किया जाता है।
- इस योजना के तहत निर्मित तालाबों में वर्षा के पानी को इकट्ठा किया जा सकेगा जो राज्य के किसानों को कम वर्षा या सुखा पड़ने पर सिंचाई करते समय काम आएगा।
- यह योजना राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा दे रही है और साथ ही खेती के रकबे को बढ़ा रही है।
- बलराम तालाब योजना के माध्यम से खेती को उचित मात्रा में पानी प्राप्त होगा जिससे उपज में गुणवत्ता आएगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।
MPIGR: Online Property Registration
MP Balram Talab Yojana 2023 के तहत पात्रता
- वित्तीय वर्ष 2017-18 और इसके बाद राज्य में जारी योजना के तहत खेतों में ड्रिप या स्प्रिंकलर सेट लगाने वाले किसान ही अपने खेतों में तलाब का निर्माण कर सकते हैं और वर्तमान समय में यह खेत चालू स्थिति में हो। संरक्षण सर्वेक्षण अधिकारी द्वारा लैंड का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- आवेदक किसान के पास तालाब बनवाने के लिए अनुदान प्राप्त करने हेतु अपनी खुद की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। लीज पर ली गई कृषि भूमि पर तलाब बनवाने के लिए इस योजना के तहत अनुदान प्रदान नहीं किया जाता है।
- किसान को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- सभी वर्ग से संबंध रखने वाले किसान MP Balram Talab Yojana 2023 के तहत आवेदन करने के पात्र है।
मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की किसान कल्याण तथा कृषि विभाग की अधिकारिक वेबसाइटपर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको अनुदान हेतु आवेदन करें (2022-23) के सेक्शन के अंतर्गत Through Bio-Metric मे जाना है। जहां आपको आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे- जिला, ब्लॉक, ग्राम लिंग, कृषक, वर्ग, जोत, श्रेणी, कृषि यंत्र, योजना, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि को दर्ज कर देना है।

- अब आपको टर्म एवं कंडीशन पर टिक करना है।
- इसके बाद अन्य जानकारी जैसे बैंक का चयन, डीडी दिनांक, डीडी नंबर दर्ज करना है और डीडी पत्र, जाति पत्र एवं खसरा पत्र को अपलोड करना है।
- अब आपको डिवाइस टाइप में से किसी एक ऑप्शन को सिलेक्ट करके Capture Finger के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से किसान बायोमेट्रिक के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकता है।