Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme:- हमारे देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ोतरी करने और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी प्रकार झारखंड सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु एक नई योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने का अवसर दिया जाएगा। जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति के लड़का लड़कियों को ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसे विदेशी यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा लेने का मौका देगी।
अगर आप भी झारखंड के निवासी है और इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने हेतु आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। तो आइए जानते हैं मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के बारे में।

Table of Contents
Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme 2023
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के आदिवासी नागरिकों को विदेशों में पढ़ने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के लड़का लड़कियों को ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसी प्रतिष्ठित विदेशी यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा लेने का मौका दे रही है।
झारखंड के आदिवासी कल्याण आयुक्त ने इस योजना का लाभ देने के लिए पंजीकरण आमंत्रित की है। राज्य की जो भी इच्छुक नागरिक इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से अपने आवेदन जमा करने होंगे। इसके बाद अधिकारियों द्वारा पंजीकरण की जांच की जाएगी और फिर इस योजना के अंतर्गत 10 योग्य अभ्यर्थियों का नाम चुना जाएगा। जिसके बाद चुने गए अभ्यर्थियों को Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme के तहत विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा।
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के मेधावी छात्र |
उद्देश्य | प्रतिभावान विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कराना |
लाभ | विदेश में शिक्षा के अवसर |
साल | 2023 |
राज्य | झारखंड |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jharkhand.gov.in/welfare |
Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme का उद्देश्य
झारखंड सरकार द्वारा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रतिभावान विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कराना है ताकि आदिवासी नागरिकों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल सके। इस योजना के माध्यम से राज्य के विद्यार्थियों को इंग्लैंड जैसी बड़ी यूनिवर्सिटी में शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे आत्म निर्भर होकर राज्य और देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। झारखंड सरकार द्वारा इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिससे वह विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
E Kalyan Jharkhand Scholarship
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा।
- राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति के चुने गए 10 विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड कैंब्रिज जैसे विदेशी शैक्षिक संस्थानों में डिग्री प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
- झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी जिससे वह विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
- इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 22 विषयों में शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके लिए उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत चुने गए लाभार्थी 22 विषयों में से जिनमें मानव विज्ञान, जलवायु परिवर्तन, अर्थशास्त्र, विधि, मीडिया एंड कम्युनिकेशन, कृषि, कला, संस्कृति, पर्यटन आदि जैसे विषयों का चयन कर सकते हैं।
- झारखंड सरकार द्वारा हर वर्ष 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें विदेश में शैक्षिक संस्थान में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा।
- उन विद्यार्थियों को इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ होगा जो पढ़ाई में अच्छे और प्रतिभाशाली होने के बावजूद भी आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सक्षम नहीं है।
- यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने में कारगर साबित होगी।
- अब राज्य के बच्चे विदेश में शिक्षा प्राप्त कर संभावनाओं को अवसर में बदल सकेंगे।
- यह योजना राज्य के मेधावी छात्रों का विदेश में पढ़ाई करने का सपना साकार करेगी।
Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme के लिए पात्रता
- आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक के मास्टर डिग्री, एमफील्ड की डिग्री में 55% या इससे अधिक अंक होने चाहिए। तभी आप आवेदन करने हेतु पात्र होगे।
- छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदक की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की वार्षिक आय 12,00,000 से कम होनी चाहिए। इससे अधिक आय वाले अपात्र होंगे।
- एक ही माता-पिता या अभिभावक के एक से अधिक बच्चे इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु पत्र नहीं होंगे।
- किसी भी लाभार्थी को इस योजना का लाभ किसी भी विशेष पाठ्यक्रम के लिए मात्र एक बार ही दिया जाएगा।
- भारत सरकार या राज्य सरकार के मंत्री के बच्चे इस योजना के तहत शामिल नहीं किए जाएंगे।
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme 2023 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
राज्य के जो इच्छुक नागरिक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको झारखंड सरकार की अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- जहां पर आपको योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु दिशा निर्देश एवं अन्य जरूरी दस्तावेज की जानकारी दिखाई देगी।
- आपको सभी जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद आवेदन फॉर्म का फॉरमैट डाउनलोड कर लेना होगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर इसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने पंजीकरण फार्म को स्कैन कर सेव कर लेना होगा।
- अब आपको अपने सिस्टम में अपने ब्राउज़र पर अपनी ईमेल आईडी खोलनी होगी।
- इसके बाद आपको अपने ईमेल में न्यू मेल कंपोज कर एड्रेस में [email protected] दर्ज करना होगा।
- अब सब्जेक्ट में Application for Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme लिखना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म की स्कैन कॉपी दस्तावेजों को अपलोड कर अंत में सेंड के बटन पर क्लिक कर अपनी मेल को सेंड कर देना होगा।
- इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme FAQs
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा की गई है।
Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme के तहत आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Marang Gomke Jaipal Singh Munda Transnational Scholarship Scheme के अंतर्गत आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।