Maharashtra Rojgar Hami Yojana:- देश के नागरिकों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण से लेकर ऋण प्रदान किया जाता है। जिससे कि नागरिक रोजगार प्राप्त कर सकें। इसके अलावा सरकार द्वारा भी रोजगार प्रदान किया जाता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी है एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस लेख को पढ़कर आपको Maharashtra Rojgar Hami Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि।
Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2023
महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। वह सभी नागरिक जो शारीरिक रूप से श्रम करने में सक्षम है वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। वर्ष 1977 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा बेरोजगार नागरिकों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से रोजगार अधिनियम जारी किया गया था। इस अधिनियम के अंतर्गत 2 योजनाओं का संचालन किया जाता है। जिसमें से एक Maharashtra Rojgar Hami Yojana भी है।
इस योजना के माध्यम से 1 वर्ष की अवधि में बेरोजगार नागरिकों को 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा वेज रेट फिक्स किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2008 में इस योजना को संपूर्ण देश में लागू कर दिया गया। देशभर में इस योजना को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के नाम से जाना जाता है।
महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी नागरिकों को रोजगार प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को एक वर्ष में 100 दिन का गारंटी कृत रोजगार प्रदान किया जाता है। जिससे कि वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। लाभार्थी को इस योजना के माध्यम से शारीरिक श्रम के रूप में रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे एवं उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। विशेष रूप से इस योजना के माध्यम से उन परिवारों को रोजगार प्रदान किया जाएगा जिनके पास आय का कोई साधन उपलब्ध नहीं है।
Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2023 Details in Highlights
योजना का नाम | महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना |
किसने आरंभ की | महाराष्ट्र सरकार |
लाभार्थी | महाराष्ट्र के नागरिक |
उद्देश्य | गारंटी कृत रोजगार प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://egs.mahaonline.gov.in/ |
साल | 2023 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
राज्य | महाराष्ट्र |
महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2023 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
- वह सभी नागरिक जो शारीरिक रूप से श्रम करने में सक्षम है वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- वर्ष 1977 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा बेरोजगार नागरिकों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से रोजगार अधिनियम जारी किया गया था।
- इस अधिनियम के अंतर्गत 2 योजनाओं का संचालन किया जाता है।
- जिसमें से एक महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना भी है।
- इस योजना के माध्यम से 1 वर्ष की अवधि में बेरोजगार नागरिकों को 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाता है।
- महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा वेज रेट फिक्स किया जाएगा।
- केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2008 में इस योजना को संपूर्ण देश में लागू कर दिया गया।
- देशभर में इस योजना को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के नाम से जाना जाता है।
रोजगार हमी योजना के अंतर्गत शामिल अधिकारी एवं मंत्रालय
- केंद्र रोजगार गारंटी परिषद
- तकनीकी सहायक
- राज्य रोजगार गारंटी परिषद
- पंचायत विकास अधिकारी
- ग्रामीण विकास मंत्रालय
- ग्राम पंचायत
- कार्यक्रम अधिकारी
- क्लर्क
- जूनियर इंजीनियर
- ग्राम रोजगार सहायक
- मेंटर्स
Maharashtra Rojgar Hami Yojana के अंतर्गत श्रेणियां
श्रेणी ए: प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से संबंधित सार्वजनिक कार्य
- भूजल स्तर को बढ़ाना और सुधारने के लिए जल संरक्षण और जल भंडारण के लिए निर्माण करना।
- जल प्रबंधन कार्य जैसे की विस्तृत जल ग्रहण क्षेत्र प्रसंस्करण, समतल करना, बांधों को समतल करना आदि।
- सामूहिक भूमि पर भूमि विकास कार्य करना
- सिंचाई तालाबों और सामान्य जल शायो से कीचड़ निकालने सहित पारंपरिक जल शायो का नवीकरण।
- सूक्ष्म और लघु सिंचाई कार्य और सिंचाई नहरों और नालियों का निर्माण, निवीकरण और रखरखाव
- वृक्षारोपण का कार्य करना
श्रेणी बी: कमजोर वर्ग के लिए
- सार्वजनिक भूमि पर मौसमी जलशयो में मत्स्य पालन के साथ-साथ जलीय कृषि को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे की स्थापना।
- मुर्गी पालन संरचना, बकरी पालन संरचना, मवेशी शेड, मवेशियों के लिए चारा और पानी के लिए हल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थापना करना।
- इंदिरा आवास योजना या राज्य और केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत मकानों के निर्माण।
- खेती के लिए परती या बंजर भूमि विकसित करना।
- बागवानी, रेशम उत्पादन, नर्सरी और खेत में वनरोपण के माध्यम से आजीविका बढ़ाना।
- भूमि विकास के साथ-साथ कुएं, खेत के तालाब और अन्य जल भंडारण संरचनाओं की खुदाई करना।
श्रेणी सी: राष्ट्रीय समूह स्व ग्रामीण अजीविका अभियान
- स्वयं सहायता समूह अजीविका गतिविधियों के लिए साझा कार्यशाला निर्माण
- जैविक और कृषि उत्पादों के लिए स्थाई बुनियादी ढांचा निर्माण
श्रेणी डी: ग्रामीण बुनियादी ढांचा
- खेल के मैदान का निर्माण
- निर्माण सामग्री का उत्पादन करना
- राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधानों के कार्यान्वयन के लिए खाद भंडारण भवनों का निर्माण।
- ग्राम पंचायत, महिला स्वयं सहायता समूह, यूनियन, चक्रवात शिविर, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम बाजारों एवं कब्रिस्तान के लिए ग्राम एवं समूह स्तर पर भवनों का निर्माण।
- आपातकालीन तैयारि यां सड़कों की बहाली या गांव और समूह स्तर पर बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा कार्य सहित अन्य आवश्यक सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण, निचले इलाके में जल निकासी व्यवस्था का प्रावधान, बाढ़ के पानी के चैनल को गहरा करना और मरम्मत करना, नाले का निर्माण
- पक्की सड़क नेटवर्क से गांव की सड़कों को जोड़ना, गांव में किनारे नालियों और गड्ढे के साथ पक्की सड़कों के रास्ते का निर्माण करना
- ग्रामीण स्वच्छता कार्य जैसे व्यक्तिगत घरेलू शौचालय, स्कूल शौचालय आंगनवाड़ी शौचालय आदि का निर्माण
- कोई अन्य कार्य जो सरकार इस संबंध में अधिसूचित किया जाए
Maharashtra Rojgar Hami Yojana के मुख्य तथ्य
- इस योजना के माध्यम से प्रत्येक वित्तीय वर्ष में प्रति परिवार कम से कम 100 दिनों के लिए रोजगार गारंटी मुहैया कराई जाएगी।
- कानून लागू करने की प्राथमिक जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।
- केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत दिहाड़ी मजदूरी दर तय की जाएगी।
- मजदूरी का भुगतान केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार किया जाएगा।
- मजदूरों की दर पुरुषों एवं महिलाओं के लिए सामान्य होगी।
- काम पूरा होने के बाद अधिकतम 15 दिन के भीतर मजदूरी का भुगतान कर दिया जाएगा।
- महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकृत मजदूर को कम से कम लगातार 14 दिन तक काम करना होगा।
- ग्राम पंचायत में काम शुरू करने के लिए न्यूनतम 10 मजदूरों की आवश्यकता होती है।
- मजदूरी का आवंटन वेज बैंक या पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में किया जाएगा।
- गांव के 5 किलोमीटर क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत ठेकेदारों को काम पर नहीं रखा जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत तालुका और जिला स्तर पर कम से कम 60% काम अकुशल कर्मकारों के लिए होगा।
- Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2023 से संबंधित समस्त जानकारी कार्यालय, ग्राम पंचायत एवं आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इस योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सोशल ऑडिट किया जाएगा।
- इस योजना के लाभार्थियों की शिकायत का निवारण भी किया जाएगा।
महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट
महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अंतर्गत मजदूरों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं
- कर्म कारों के लिए पीने का पानी, प्राथमिक उपचार एवं 6 साल से कम उम्र के बच्चों की देखभाल की सुविधा उपलब्ध होगी।
- यदि मजदूर या फिर उसके बच्चों को चोट लगती है तो इस स्थिति में पूरा खर्च सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा। इसके अलावा श्रमिक को 50% वेतन भी प्रदान किया जाएगा। विकलांगता या मृत्यु की स्थिति में ₹50000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
- अगर ग्रामीण इलाके से 5 किलोमीटर दूर काम प्रदान किया जाता है तो इस स्थिति में मजदूरी दर को 10% बढ़ा दिया जाएगा।
- यदि रोजगार नहीं प्रदान किया जाता है तो इस स्थिति में दैनिक मजदूरी का 25% हिस्सा बेरोजगारी भत्ते के रूप में प्रदान किया जाएगा।
Maharashtra Rojgar Hami Yojana के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य
- जल संरक्षण और जल संरक्षण कार्य
- सूखा रोकथाम कार्य
- सिंचाई नहर कार्य
- भूमि सुधार के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे अनुसूचित जाति एवं जनजाति की भूमि के लिए सिंचाई कार्य, फलदार वृक्ष एवं भूमि सुधार कार्य
- पारंपरिक जल पूर्ति योजनाओं का निवी करण और तालाबों से गाद हटाना
- भूमि विकास कार्य
- बाढ़ नियंत्रण, बाढ़ सुरक्षा कार्य, अर्द्ध भूमि कार्य
- ग्रामीण क्षेत्रों में बारहमासी सड़क कार्य
- राजीव गांधी भवन
- केंद्र सरकार के परामर्श से राज्य सरकार द्वारा तय किए गए कार्य
- कृषि संबंधित कार्य
- पशु संबंधित कार्य
- मत्स्य पालन संबंधित कार्य
- पेयजल संबंधित कार्य
- ग्रामीण स्वच्छता संबंधी कार्य
महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना वार्षिक कार्य
- सरकार द्वारा तैयार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना महाराष्ट्र में कार्यों का चयन ग्राम पंचायत द्वारा प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
- सभी हितग्राहियों को तकनीकी अनुमोदन, जिला परिषद का अनुमोदन आदि एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- 15 अगस्त को ग्राम सभा में लिए जाने वाले अगले वर्ष के कार्यों के लिए वार्षिक योजना बनाई जाएगी।
- ग्राम सभा के अनुसार कार्य की प्राथमिकता ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित की जाएगी।
- पंचायत समिति नवंबर के अंत तक ग्राम पंचायत से योजनाओं को अंतिम रूप देगी।
- पंचायत समिति एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी की अनुशंसा के अनुसार जिला परिषद प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह में जिले की अगली वार्षिक श्रम योजना को स्वीकृति प्रदान करेगी।
- राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को जिलेवार वार्षिक योजना दिसंबर माह तक जमा की जाएगी।
Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2023 के अंतर्गत कार्यों का कार्यान्वयन
- सक्षम तकनीकी अधिकारी द्वारा बजट का अनुमोदन किया जाएगा।
- बजट के अनुसार सामग्री, कुशल, अर्ध कुशल श्रम की लागत 40% से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अकुशल मजदूरी का हिस्सा कम से कम 60% होना चाहिए।
- कार्यक्रम अधिकारी को उस कार्य को प्रारंभ करने का आदेश देना होगा जिसे आवश्यकतानुसार प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
- नया कार्य प्रारंभ करने के लिए न्यूनतम 10 मजदूरों की आवश्यकता है।
- किए गए कार्य को मापा जाएगा एवं गणना करी जाएगी।
- काम पूरा होने के 15 दिन के भीतर वेतन खाते में जमा की जाएगी।
महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अंतर्गत फंडिंग
- भारत सरकार द्वारा 100 दिनों की गारंटी कृत रोजगार के लिए 100% मजदूरी का भुगतान किया जाएगा।
- सरकार द्वारा सामग्री एवं कौशल पर 75% खर्च किया जाएगा।
- संघिता और कौशल पर 25% राशि राज्य सरकार द्वारा खर्च की जाएगी।
- 6% हिस्सा प्रशासनिक व्यय पर खर्च किया जाएगा।
- चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा सभी लेखों की जांच की जाएगी।
महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना की पात्रता
- आवेदक महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
- केवल ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिक ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
- आवेदक न्यूनतम 12 वीं पास होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
Maharashtra Rojgar Hami Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- आयु का प्रमाण
- राशन कार्ड पासपोर्ट
- साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको एंप्लॉयमेंट गारंटी स्कीम, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपना नाम, राज्य, जिला, तालुका, गांव, पिन कोड, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुल कर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में अपनी यूजर आईडी पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अंतर्गत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
- आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको एंप्लॉयमेंट गारंटी स्कीम, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने लॉगइनफॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में अपना यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
एप्लीकेशन ट्रेक करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको एंप्लॉयमेंट गारंटी स्कीम, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको ट्रेक दी एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको प्लान का चयन करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप एप्लीकेशन ट्रैक कर सकेंगे।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको एंप्लॉयमेंट गारंटी स्कीम, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपकोकांटेक्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकेंगे।