लाडली बहना योजना पैसा चेक करें | Ladli Behna Yojana Payment Check

Ladli Behna Yojana Payment:- मध्य प्रदेश की उन महिलाओं के लिए खुशखबरी है जिन्होंने लाडली बहना योजना के तहत आवेदन किया था। उन सभी पात्र महिलाओं को 10 जून से आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के लिए Ladli Behna Yojana Payment List 2023 जारी कर दी गई है। जिसमें महिलाएं ऑनलाइन अपना नाम पेमेंट लिस्ट में चेक कर सकती है कि उन्हें लाडली बहना योजना का पेमेंट मिलेगा या नहीं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से लाडली बहना योजना पैसा चेक कैसे चेक करें? से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप बिना किसी समस्या के घर बैठे ऑनलाइन Ladli Behna Yojana Payment List चेक कर सके।

Ladli Behna Yojana Payment 2023

Ladli Behna Yojana Payment 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च 2023 को महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और आत्मनिर्भर बनाने हेतु 20 से 60 वर्ष तक की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत 25 मार्च से आवेदन फॉर्म भरना शुरू कर दिए गए थे। जिसमें लगभग राज्य की 25 लाख 23 हजार से अधिक महिलाओं ने अपना आवेदन किया है। इन सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 10 जून से 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा भेजी जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में 1 रुपए ट्रांसफर कर जांच की गई है कि उनका खाता एक्टिव है या नहीं।

इसी के साथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Ladli Behna Yojana List जारी कर दी गई है। इस पेमेंट लिस्ट में महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकती है कि उन्हें लाडली बहना योजना के अंतर्गत पेमेंट किया जाएगा या नहीं। अगर आपका नाम लाडली बहना योजना पेमेंट लिस्ट में शामिल होगा तो आपको हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलेगा। 

10th July Update:- मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में भेजी दूसरी किस्त

Ladli Behna Yojana Certificate

लाडली बहना योजना पेमेंट के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Ladli Behna Yojana Payment
योजना का नाम  मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
शुरू की गई  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं  
उद्देश्य  पेमेंट  लिस्ट में ऑनलाइन नाम देखने की सुविधा प्रदान करना
मिलने वाली राशि  12000 रुपए सालाना
राज्य  मध्य प्रदेश
साल  2023
पेमेंट चेक करने की प्रक्रियाऑनलाइन  
अधिकारिक वेबसाइट  https://cmladlibahna.mp.gov.in/  

मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना 

लाडली बहना योजना पैसा चेक कैसे करें ?

अगर आप लाडली बहना योजना पेमेंट लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आप आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से लाडली बहना योजना पेमेंट चेक कर सकते हैं। Ladli Behna Yojana Payment List देखने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे आप फॉलो कर आसानी से जान सकते हैं।   

  • लाडली बहना योजना पेमेंट लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Ladli Behna Yojana Payment
  • होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Ladli Behna Yojana Payment
  • अब आपको इस पेज पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण संख्या या समग्र सदस्य संख्या दर्ज करनी होगी।
  • अब  इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर OTP भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे आपको दर्ज कर खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपके आवेदन का विवरण आ जाएगा यहां पर आपको View के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने Ladli Behna Yojana Payment List का विवरण आ जाएगा। जिसमें आपको आवेदन से संबंधित जानकारी के साथ अन्य सभी जानकारी दिखाई देगी।
  • इस प्रकार आप लाडली बहना योजना पेमेंट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Ladli Behna Yojana के तहत आधार लिंक और डीबीटी स्टेटस कैसे चेक करें?

आधार लिंक एवं डीबीटी स्टेटस चेक करने के लिए आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आधार/डी.बी.टी स्थिति का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आधार लिंक और डीबीटी की स्थिति जानने के लिए नया पेज खुल जाएगा।
लाडली बहना योजना
  • इस पेज पर आपको मांगी गई जानकारी जैसे ऑनलाइन पंजीयन क्र./सदस्य समग्र क्र. और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब  आपको इसके बाद ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके आधार/डीबीटी की स्थिति आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

Leave a Comment