Ladli Behna Yojana Form Kaise Bhare 2023, Pdf Download, लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें, फार्म कैसे भरें, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, New Guidelines, MP Ladli Behna Yojana Online Apply
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Ladli Behna Yojana का शुभारंभ किया गया है। लाडली बहना योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की निम्न एवं मध्यम वर्गीय बहनों को सशक्त बनाने के लिए पेंशन दी जाएगी। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि महिलाओं को प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेगी। इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा आवेदन फॉर्म भरने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अगर आप भी मध्यप्रदेश की महिला है और सरकार द्वारा आरंभ की गई लाडली बहना योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए की राशि प्राप्त करना चाहती है। तो आपको इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Ladli Behna Yojana Form 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भर सके।
Ladli Behna Yojana Form 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। Ladli Behna Yojana के माध्यम से प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रुपए की सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। राज्य की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेगी। सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि हर महीने सीधे लाभार्थी बहनों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 12000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पात्र महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकेगी।
25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक भरे जाएंगे लाडली बहना योजना फार्म
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च 2023 को अपनी महत्वकांक्षी लाडली बहना योजना को लागू कर दिया है। इस योजना के माध्यम से सभी वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जंबूरी मैदान में इस योजना का शुभारंभ किया गया। एक लाख महिलाओं की उपस्थिति में भोपाल के जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं उपस्थित बहनों के प्रपत्र को भरवाया। और महिलाओं को योजना से संबंधित जानकारी दी।
लाडली बहना योजना के अंतर्गत 25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। जिसके बाद पात्र महिलाओं की अंतिम सूची 1 मई 2023 को जारी की जाएगी। 1 से 15 मई तक अंतिम सूची पर आपत्ति प्राप्त की जाएगी। वहीं 16 से 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। इसके बाद पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची 31 मई को जारी की जाएगी। और 10 जून 2023 से लाडली बहना योजना के लिए बहनों के बैंक खातों में राशि का वितरण आरंभ हो जाएगा।
लाडली बहना योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर शुरू किया गया सर्वे
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत राज्य की बहनों को लाभ प्रदान करने के लिए 5 मार्च से आवेदन प्रक्रिया को आरंभ किया जा रहा है जिसके लिए आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत सर्वे करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र में घर-घर जाकर पात्र महिलाओं की सूची तैयार करेगी। लाडली बहना योजना के अंतर्गत 23 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। और उनसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक खाते की जानकारी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज भी लिए जा रहे हैं।
यह सर्वे इसलिए किया जा रहा है ताकि पात्र महिलाओं के आवेदन फॉर्म भरवाए जा सके और अधिक से अधिक बहनों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। और राज्य की बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा सके। इस योजना के माध्यम से वृद्धा पेंशन की 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को भी सम्मिलित किया जाएगा। Ladli Bahana Yojana के अंतर्गत 25 लाख बुजुर्ग महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। जिन्हें 600 रुपए की पेंशन दी जा रही है उन्हें 400 रुपए और जोड़कर 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन यानी 5 मार्च को एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने जन्मदिन यानी 5 मार्च को राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा आरंभ की गई लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान करने के लिए 5 मार्च से यानी सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर फॉर्म भरने की शुरुआत की जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। और इस योजना के कार्यान्वयन के लिए विशेष रुप से मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर को चुना गया है। जिसे लेकर भोपाल में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य की लाखों महिलाएं शिरकत करेगी।
लाडली बहना योजना फॉर्म 2023 Key Highlights
आर्टिकल का नाम | Ladli Behna Yojana Form |
योजना का नाम | Ladli Bahana Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री शिवराज चौहान द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आर्थिक सहायता राशि | 1000 रुपए प्रतिमाह |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
Ladli Bahana Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजनाओं को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें सशक्त बनाना है। ताकि उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी भी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। इसलिए राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। लाडली बहना योजना के तहत सरकार द्वारा 5 मार्च से आवेदन फॉर्म भरने के लिए निर्देश दे दिया गया है। राज्य सरकार का एकमात्र लक्ष्य इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। जिसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरे राज्य में इस योजना का संचालन किया जाएगा। ताकि राज्य की सभी बहनों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।
लाडली बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- लाडली बहना योजना का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 28 जनवरी 2023 को किया गया है।
- Ladli Behna Yojana 2023 के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा गरीब निम्न एवं मध्यम वर्गीय महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा हर महीने पात्र बहनों को 1000 रुपए दिए जाएंगे।
- यह सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत एक करोड़ बहनों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 12,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- Ladli Bahana Yojana के लिए 5 मार्च से आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।
- राज्य की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर बहनों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- राज्य की महिलाएं इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगी।
- इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को समानता का अधिकार प्राप्त हो सकेगा।
Ladli Behna Yojana Form के लिए पात्रता
- लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्य प्रदेश की महिलाएं ही पात्र होगी।
- राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्ग के परिवार की बहने इस योजना के लिए पात्र होगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
- बहनो के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- मध्य प्रदेश के सभी धर्म की निम्न एवं मध्यम वर्गीय महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
- यदि कोई महिला अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी
मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना
लाडली बहना योजना फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- वोटर कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Ladli Behna Yojana Form 2023 कैसे भरें?
अगर आप लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहती है तो आपको बता दें कि आपको आवेदन फॉर्म भरने के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव गांव जाकर कैंप लगाए जाएंगे। उन कैंप के अधिकारियों द्वारा लाडली बहना योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म भरने हेतु केवल अपने दस्तावेजों को कैंप में साथ ले जाना होगा। जिसके बाद आपके आवेदन फॉर्म को अधिकारियों द्वारा भर दिया जाएगा। और फॉर्म के सत्यापित होने पर आपको इस योजना का लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा।