Ladli Behna Awas Yojana List:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू की गई है। जो महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। इसी तरह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अब महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की उन महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है और उन्हें अभी तक किसी भी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया 17 सितंबर से आरंभ कर दी गई है।
राज्य की जिन महिलाओं ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया था वह अपना नाम Ladli Behna Awas Yojana List 2023 में देख सकती है और पता कर सकती है कि उनको लाडली बहना आवास योजना के तहत आवास का लाभ मिलेगा या नहीं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से लाडली बहना आवास योजना लिस्ट 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही आपको इस योजना के तहत ऑनलाइन और और ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? इससे जुड़ी भी जानकारी देंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Table of Contents
Ladli Behna Awas Yojana List 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कच्चे और बेघर महिलाओं को पक्का मकान देने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की 4 लाख 75 हजार महिलाओं को पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। विभिन्न आवास योजना के लाभ से वंचित परिवार को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के आवासहीन पात्र परिवारों को जो कच्चे घरों में रह रहे हैं उन सभी गरीब बहन बेटियों को अपने पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से लाडली बहना आवास योजना फॉर्म भर सकती है। इसके अलावा ऐसी लाभार्थी महिलाएं जिन्होंने लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत पहले से आवेदन किया है। वह अपना नाम लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में चेक कर सकती है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Ladli Behna Awas Yojana List 2023 जारी कर दी गई है जिन महिलाओं का नाम लिस्ट में होगा उन्हें इस योजना के तहत पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट 2023 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Ladli Behna Awas Yojana List |
योजना का नाम | लाडली बहना आवास योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की कच्चे और बेघर महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को घर बैठे ऑनलाइन लिस्ट उपलब्ध कराना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2023 |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in |
Ladli Behna Awas Yojana List का उद्देश्य
लाडली बहना आवास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे ऑनलाइन लिस्ट उपलब्ध कराना ताकि पता चल सके की महिला का नाम लिस्ट में शामिल है या नहीं और उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा या नहीं। परिवार की महिला मुखिया के नाम पर पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि महिलाओं को समाज और परिवार में सम्मान मिल सके। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपना खुद का पक्का मकान प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो सकेगी। इस योजना में उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो सका है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकती है।
लाडली बहना योजना सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करे
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Stakeholders के सेक्शन में IAY/PMAYG Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।

- अब आपको इस पेज पर Advanced Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।

- अब आपको इस पेज पर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
- जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत आदि का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको Scheme Name यानी मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का चयन करना होगा।
- अब इसके बाद आपको वर्ष का चयन कर Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana List आ जाएगी।
- इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना
Ladli Behna Awas Yojana List 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- लाडली बहना आवास योजना लिस्ट 2023 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। जिन महिलाओं ने इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था वह अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकती है।
- यदि आपका नाम लिस्ट में शामिल होगा तो आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- अगर आपका नाम लिस्ट में शामिल नहीं है तो आपको अपने आवेदन की जांच करनी होगी और उसमें हुई गलतियों को सुधारना होगा।
- ऑनलाइन लिस्ट चेक करने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- महिलाओं को लाडली बहना आवास योजना लिस्ट चेक करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थी महिलाएं जा सकती है कि उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।
- आवेदनकर्ता अपने मोबाइल या लैपटॉप पर लाडली बहना योजना लिस्ट चेक कर सकते हैं।
लाडली बहना आवास योजना 2023 के लिए पात्रता
- लाडली बहना आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही पात्र होंगे।
- ऐसे परिवार जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।
- इस योजना का लाभ लेने वाली महिला की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
- केवल महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा जो कच्चे घर में रह रही है इस योजना के लिए पात्र होगी।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नहीं करता हो।
- जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है वह इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- उम्मीदवार के घर में चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- सभी वर्गों के आवासहीन परिवार इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
- आवेदक महिला का नाम लाडली बहन योजना में होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- लाडली बहन का रजिस्ट्रेशन नंबर
- मनरेगा जॉब कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के नजदीकी ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए कुछ जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वहीं जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म जमा करने पर पावती दी जाएगी। जिसकी सहायता से आप अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में चेक कर सकेंगे।
- इस प्रकार आप लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Ladli Behna Awas Yojana List FAQs
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से देखा जा सकता है।
लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत राज्य की 4 लाख 75 हजार गरीब बहन बेटियों को पक्के आवास की सुविधा मिलेगी।
अगर आपका नाम मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना लिस्ट में शामिल नहीं है तो आपको अपने ग्राम पंचायत में जाकर संपर्क करना होगा।