Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana:- शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जाते हैं। आज भी हमारे देश में कई परिवार ऐसे हैं जहां पर बालिकाओं की शिक्षा को लेकर नकारात्मक सोच रखी जाती है। इस सोच को बदलने के लिए भी सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान संचालित किए जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं भी आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित की जाती है। आज हम आपको ऐसी एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदेश की छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया प्राप्त कर सकेंगे।

Table of Contents
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2023
इस योजना को राजस्थान प्रकाश द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाती है। वह सभी छात्रा जो अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक श्रेणी से हैं वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष 10,000 से ज्यादा बालिकाओं को लाभवनती किया जाता है। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत हर जिले के लिए स्कूटी की संख्या निश्चित की गई है। इस योजना के अंतर्गत विज्ञान, कला, वाणिज्य में भी अलग-अलग प्रतिशत के आधार पर स्कूटी की संख्या निश्चित की गई है। यह योजना बालिकाओं एवं उनके माता-पिता को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ की गई है। कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत निजी एवं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं जिनके कक्षा 12 में अच्छे अंक आए हैं।
इस योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्कूटी के स्थान पर ₹40000 की नकद राशि देने का भी प्रावधान है। वे सभी बालिकाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। राजस्थान अनुप्रति योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
05th Oct Update:- कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लिए 4 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना (द्वितीय राउंड हेतु) के लिए वित्तीय वर्ष 2023 24 के अंतर्गत आवेदन करने हेतु 4 अक्टूबर से पोर्टल को खोला जा रहा है। इस पोर्टल पर योजना से संबंधित नियम दिशा निर्देश विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। राजस्थान की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राएं स्कूटी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 4 अक्टूबर से ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकती है। ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट पर एसएसओ आईडी से लॉगिन कर किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है। जिन विद्यार्थियों को उनके विश्वविद्यालय/महाविद्यालय छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं वह अपने विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के रजिस्टर/प्राचार्य से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
Latest Update: अब सामान्य वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं भी प्राप्त कर सकेंगी योजना का लाभ
अब सरकार द्वारा Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana का लाभ सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को भी प्रदान किया जाएगा। ऐसे सभी छात्राओं से सरकार द्वारा आवेदन मांगे गए हैं। लगभग 600 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राएं इस योजना के माध्यम से लाभवंती होंगी। जिसके लिए सब्जेक्ट के हिसाब से एक मानदंड निश्चित किया गया है। इन 600 छात्राओं में से 55% आर्ट्स की, 40% साइंस की एवं 5% कॉमर्स की छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी। वह सभी छात्राएं जिन्होंने राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 65% अंक एवं सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 75% अंक प्राप्त किए हैं वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं। सरकारी स्कूलों की 75% छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी एवं निजी स्कूलों की 25% छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी।
देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना
कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana |
किसने आरंभ की | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान की छात्राएं |
उद्देश्य | स्कूटी प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hte.rajasthan.gov.in/ |
साल | 2023-24 |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन करने की पहली तिथि | 01st July 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31st July 2023 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana शेड्यूल
काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना | वर्ष | पोर्टल बंद होने की अंतिम तिथि |
उच्च शिक्षा विभाग सभी वर्गों की छात्राओं के लिए | 2023-24 | 31st July 2023 |
अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं के लिए | 2023-24 | 31st July 2023 |
अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं के लिए | 2023-24 | 31st July 2023 |
सामान्य वर्ग के आर्थिक पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए | 2023-24 | 31st July 2023 |
अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं के लिए | 2023-24 | 31st July 2023 |
राजस्थान कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना जिलेवार स्कूटी वितरण
जिलों के नाम | Science | Commerce | Arts |
अजमेर | 20 | 3 | 28 |
अलवर | 20 | 3 | 28 |
बांसवाड़ा | 20 | 3 | 28 |
बरन | 20 | 3 | 28 |
बाड़मेर | 20 | 3 | 28 |
भरतपुर | 20 | 3 | 28 |
भिलवाड़ा | 20 | 3 | 28 |
बीकानेर | 20 | 3 | 28 |
बूंदी | 20 | 3 | 28 |
चित्तोड़गढ़ | 20 | 3 | 28 |
चुरू | 20 | 3 | 28 |
दौसा | 20 | 3 | 28 |
ढोलपुर | 20 | 3 | 28 |
डूंगरपुर | 20 | 3 | 28 |
हनुमानगढ़ | 20 | 3 | 28 |
जैसलमेर | 20 | 3 | 28 |
झालौड़ | 20 | 3 | 28 |
झालावाड़ | 20 | 3 | 28 |
झुंझुनु | 20 | 3 | 28 |
जोधपुर | 20 | 3 | 28 |
करौली | 20 | 3 | 28 |
कोटा | 20 | 3 | 28 |
नागौर | 20 | 3 | 28 |
प्रतापगढ़ | 20 | 3 | 28 |
राजसमंद | 20 | 3 | 28 |
स्वाई मादोपुर | 20 | 3 | 28 |
सिकार | 20 | 3 | 28 |
सिरोही | 20 | 3 | 28 |
श्रीगंगानगर | 20 | 3 | 28 |
टोंक | 20 | 3 | 28 |
उदयपुर | 20 | 3 | 28 |
जातिवार स्कूटी वितरण
कैटेगरी | कुल स्कूटी | दिव्यांग छात्रा के लिए स्कूटी |
SC | 1000 | 10 |
ST | 6000 | 25 |
EBC | 600 | 06 |
Minority | 750 | 08 |
TSP Region | 2412 | 13 |
NON TSP Region | 2499 | 12 |
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana योजना उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिसके लिए सरकार द्वारा स्कूटी प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से स्कूटी के स्थान पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को ₹40000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2023 के माध्यम से वह सभी छात्राएं जो किसी कारणवश शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती थी उन्हें शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कारगर साबित होगी।
कालीबाई भील मेधावी छात्र योजना के माध्यम से प्रदेश की बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी। क्योंकि ज्यादा से ज्यादा छात्रा शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे एवं शिक्षा के साथ उनको रोजगार की भी प्राप्ति होगी। अब छात्राओं को अध्ययन करने के लिए घर से दूर जाने के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी एवं छात्राओं का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले लाभ
- हेलमेट
- 2 लीटर पेट्रोल
- 5 वर्षीय तृतीय पक्ष कार बीमा
- 1 वर्ष का सामान्य बीमा
- छात्रा को सुपुर्द करने तक का परिवहन व्यय
छोटी संख्या का वितरण अनुपात
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजकीय विद्यालयों में 50% स्कूटी एवं निजी विद्यालयों की छात्राओं को 25% स्कूटी वितरित की जाएगी। इसके अलावा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजकीय एवं निजी विद्यालयों की छात्राओं को 25% स्कूटी वितरित की जाएगी।
- स्कूटी संख्या में विज्ञान के क्षेत्र में कुल 40%, वाणिज्य सकाए में 5% एवं कला संकाय में 55% स्कूटी वितरित की जाएगी। इसके अलावा संभागीय स्तर पर वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग को कुल 7 स्कूटी वितरित किए जाएंगे।
- स्कूटी वितरण की संख्या आवश्यकता अनुसार कम या ज्यादा की जा सकती है।
- लाभार्थी द्वारा न्यायालय के माध्यम से स्कूटी का दावा नहीं किया जा सकता।
- इस योजना के अंतर्गत चयन जिलेवार वरीयता के आधार पर किया जाएगा।
काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना स्पष्टीकरण
- दिव्यांग छात्राओं को स्कूटी के स्थान पर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की जाएगी।
- यदि टीएसपी क्षेत्र के छात्र नॉन टीएसपी क्षेत्र में अध्ययनरत है तो उस स्थिति में वे टीएसपी या नॉन टीएसपी दोनों वर्ग में से किसी भी एक के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
- यदि पात्रता अनुसार वरीयता सूची में कोई भी दिव्यांग छात्र नहीं आता है तो इस स्थिति में उनकी श्रेणी के लिए आश्रित स्कूटी की संख्या तक उनका चयन किया जाएगा।
- सामान्य वरीयता में कोई दिव्यांग छात्रा समायोजित हो जाती है तो इस स्थिति में उसको दिव्यांग छात्र के लिए आरक्षित एक स्कूटी के लिए लाभार्थी मान लिया जाएगा।
- यदि निजी विद्यालयों में निर्धारित प्रतिशत प्राप्त करने वाली छात्राएं नहीं मिलती है तो इस स्थिति में राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी।
- यदि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पात्र छात्राएं नहीं होती है तो इस स्थिति में मध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की छात्राओं को लाभवंती किया जाएगा।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana का कार्यान्वयन
- आयुक्त कॉलेज शिक्षा विभाग योजना का नोडल विभाग होगा।
- इस योजना का कार्यान्वयन पूरी तरह से पोर्टल से किया जाएगा।
- किसी भी प्रकार की नियमों में संशोधन या स्पष्टीकरण की कार्यवाही नोडल विभाग द्वारा की जाएगी।
- समय-समय पर नोडल विभाग द्वारा योजना की समीक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योजना के सकारात्मक प्रभाव का आकलन किया जाएगा।
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा बजट का प्रावधान किया जाएगा।
- अपने विभाग के संबंधित बजट मर्दों में से सभी विभागों द्वारा योजना के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2023 के लाभ तथा विशेषताएं
- राजस्थान सरकार द्वारा कालीबाई भील मेधावी छात्र योजना का शुभारंभ किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाती है।
- वह सभी छात्राएं जो अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक श्रेणी से हैं वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- प्रतिवर्ष 10000 से अधिक बालिकाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभवंती किया जाता है।
- राजस्थान के प्रत्येक जिले में स्कूटी की संख्या निश्चित की गई है।
- Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2023 के माध्यम से बालिका शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
- निजी एवं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को स्कूटी के स्थान पर ₹40000 की नकद राशि देने का भी प्रावधान निर्धारित किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई स्कूटी को पंजीकरण के दिन से 5 साल तक बेचा या खरीदा नहीं जा सकता।
- वह बालिका जो किसी और योजना का लाभ ले रही हैं वह इस योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकती है।
- लाभार्थी को स्कूटी के साथ शादी तक परिवहन व्यय, 1 साल के लिए सामान्य बीमा, 5 वर्ष के लिए तृतीय पक्षकार बीमा, 2 लीटर पेट्रोल और एक हेलमेट प्रदान किया जाएगा।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना पात्रता
- अभी तक राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- केवल SC/ST/OBC/अन्य अल्पसंख्यक समूह एवं सामान्य वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- वह बालिका है जो पहले से किसी अन्य स्कूटी योजना का लाभ प्राप्त कर चुकी है वह इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यदि बालिका द्वारा पहले TAD डिपार्टमेंट या फिर स्कूल विभाग से दसवीं कक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर स्कूटी प्राप्त कर चुकी है वह बारहवीं कक्षा के अंकों पर ₹40000 की नकद राशि प्राप्त करने की पात्र है।
- आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपया या फिर उससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक के माता पिता टैक्स पेयर नहीं होने चाहिए।
- राजस्थान बोर्ड में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को कम से कम 65% अंक एवं सीबीएसई बोर्ड में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को कम से कम 75% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
- लाभार्थी द्वारा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश लेना अनिवार्य है।
- यदि बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने में एवं ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के बीच अंतराल है तो छात्रा को इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- जन आधार कार्ड या भामाशाह कार्ड
- नियमित रूप से उपस्थिति का संस्थान द्वारा प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
- ग्रेजुएशन प्रोग्राम में नियमित अध्ययन का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र यदि लाभार्थी दिव्यांग है तो
कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको Higher Technical And Medical Education Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन स्कॉलरशिप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको रजिस्ट्रेशन के प्रकार में सिटीजन का चयन करना होगा।
- अब आप जान आधार, भामाशाह, फेसबुक या फिर गूगल के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं।
- आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको अपना यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगइन करना होगा।
- अब आपको कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana आवेदन की स्वीकृति प्रक्रिया
- छात्रों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जाएगा।
- आवेदन के समय संलगन आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड किया जाएगा।।
- छात्रों द्वारा एक से अधिक श्रेणी में भी आवेदन किया जा सकता है।
- सॉफ्टवेयर को इस तरह से विकसित किया गया है कि किसी एक आधार नंबर या जन आधार नंबर की एक ही स्वीकृति की जाएगी।
- छात्राओं द्वारा पात्रता के अनुसार संबंधित श्रेणी में आवेदन किया जाएगा।
- आवेदन स्वीकार करने के लिए विभाग द्वारा एक कॉमन पोर्टल विकसित किया जाएगा।
- प्राप्त आवेदनों की मॉनिटरिंग की जाएगी।
- आवेदन की विस्तृत विवरण एवं दिशा निर्देश विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
- प्रत्येक विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों का सत्यापन का कार्य करके स्वीकृति की जाएगी।
- योजना के कार्यान्वयन की जिला स्तरीय समीक्षा भी की जाएगी।
- यह समीक्षा जिला कलेक्टर द्वारा की जाएगी।
- प्राप्त आवेदनों की जांच करके महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा नोडल अधिकारी को फॉरवर्ड किया जाएगा।
- नोडल अधिकारी सारे आवेदन पत्रों की जांच एवं जिलेवार वरीयता सूची तैयार करके निर्धारित तिथि मैं आयुक्त कार्यालय को फॉरवर्ड किया जाएगा।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana पोर्टल पर रजिस्टर करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको हायर एजुकेशन एंड मेडिकल एजुकेशन, राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पर आपको Citizen का चयन करना होगा।
- अब आपको जनाधार, भामाशाह, फेसबुक एवं गूगल में से किसी एक का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
Rajasthan Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको Higher Education And Medical Education राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको लॉगिन पर विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपना Username, Paasword तथा Captcha Code दर्ज करना होगा।
- अब आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको हायर टेक्निकल एंड मेडिकल एजुकेशन, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- इसके पश्चात आपको ऑनलाइन स्कॉलरशिप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको फाइनल लिस्ट ऑफ काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आप लाभार्थी सूची देख सकते हैं।
इनकम सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको हायर एजुकेशन एंड मेडिकल एजुकेशन, राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको इनकम सर्टिफिकेट फॉर्मेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में एक फाइल खोलकर आएगी।
- इसके पश्चात आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप इनकम सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।