Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana आवेदन प्रक्रिया और मातृत्व पोषण योजना रजिस्ट्रेशन फेस 1, एप्लीकेशन फॉर्म, लाभ तथा विशेषताएं जाने
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जाती है। आज हम आपको राजस्थान सरकार की ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना है। इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 103 वी जयंती पर Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 आरंभ किया है ।इस योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह ₹6000 की आर्थिक सहायता 5 चरणों में प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत अभी केवल 4 जिलों को शामिल किया गया है। जल्द ही इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 के माध्यम से माता तथा बच्चे दोनों में कुपोषण कम होगा।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता
इंस्टॉलमेंट | आर्थिक सहायता | कब प्रदान की जाएगी? |
पहली इंस्टॉलमेंट | ₹1000 | गर्भावस्था जाच और पंजीकरण होने पर |
दूसरी इंस्टॉलमेंट | ₹1000 | दो प्रसव पूर्व जांच होने पर |
तीसरी इंस्टॉलमेंट | ₹1000 | संस्थागत प्रसव होने पर |
चौथी इंस्टॉलमेंट | ₹2000 | बच्चे की जन्म के 105 दिन तक सभी नियमित टीके लगने तथा बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने पर |
पांचवी इंस्टॉलमेंट | ₹1000 | बच्चे के जन्म के 3 माह के भीतर परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर |
Key Highlights Of Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023
योजना का नाम | राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना |
उद्देश्य | गर्भवती महिलाएं तथा उनके बच्चे को आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
लाभार्थी | गर्भवती महिलाएं |
किस ने लांच की | राजस्थान सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्दी लॉन्च की जाएगी |
आर्थिक सहायता | 6 हजार रुपए पांच चरणों में |
लाभार्थियों की संख्या | 77000 |
बजट | 43 करोड़ |
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का फेस 1
Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 को अभी केवल राजस्थान के 4 जिलों में आरंभ किया जाएगा। इसके बाद इस योजनाओं को पूरे राज्य में आरंभ किया जाएगा। इस योजना के फेस 1 में निम्नलिखित जिले हैं।
- उदयपुर
- डूंगरपुर
- बंसवारा
- प्रतापगढ़
Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 बजट
इस योजना का बजट राजस्थान सरकार द्वारा 43 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत स्टेट मिनिरल फाऊंडेशन ट्रस्ट द्वारा फंडिंग की जाएगी जो कि माइंस तथा जियोलॉजी डिपार्टमेंट के अंतर्गत काम करेगा। Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 के अंतर्गत 2000 लाभार्थियों को पहली इंस्टॉलमेंट के ₹1000 प्रदान कर दिए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत लगभग 77 हजार महिलाओं को लाभ पहुंचेगा।
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का उद्देश्य
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का मुख्य उद्देश्य सभी गर्भवती महिलाओं को सशक्तिकरण प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह अपने तथा अपने बच्चे के पोषण पर ध्यान दे पाएंगे। इस योजना के माध्यम से कुपोषण में भी कमी आएगी। इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा जिससे कि समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 के लाभ तथा विशेषताएं
- Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 का आरंभ राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के 103 वी जयंती के अवसर पर किया है।
- इस योजना के अंतर्गत दूसरी बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता पांच चरणों में प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत अभी केवल 4 जिलों को शामिल किया गया है जो कि उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा तथा प्रतापगढ़ है।
- राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से बच्चे तथा मां दोनों में होने वाले कुपोषण में कमी आएगी।
- इस योजना का बजट 43 करोड़ रूपए है।
- लगभग 77000 महिलाएं इस योजना के अंतर्गत लाभवंती होंगी।
- इस योजना के माध्यम से लोग परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित होंगे। जिससे की जनसंख्या नियंत्रित होगी।
- Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 की फंडिंग स्टेट मिनिरल फाउंडेशन माइन्स एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट के अंतर्गत करेगी।
- राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ दूसरी बार गर्भवती होने पर भी प्रदान किया जाएगा।
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023 की पात्रता
- इस योजना के तहत आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक महिला होनी चाहिए।
- आवेदक बीपीएल श्रेणी की होनी चाहिए।
Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- बैंक डिटेल्स
- चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। राजस्थान सरकार द्वारा अभी केवल राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023 की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया जल्द सरकार द्वारा सक्रिय की जाएगी। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। कृपया हमारे इस लेख से जुड़े रहे हैं।