Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana:- हिमाचल प्रदेश सरकार अपने समाज के लोगों के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के लिए जानी जाती है। अपने राज्य के हर वर्ग के नागरिकों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किसी न किसी प्रकार से लाभान्वित किया जाता रहता है। इसी दिशा में महिलाओं को सम्मान दिलाने हेतु एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में उपयोग कर सके। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से HP Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana 2023 से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। कौन होगा पात्र और कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ? इन सभी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Table of Contents
Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana 2023
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना को हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल 2023 को शुरू किया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो सके। सामाजिक न्याय एवं सहकारिकता विभाग हिमाचल प्रदेश इस योजना का नोडल विभाग होगा।
Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana के लिए जिला लाहौल स्पीति के क्षेत्र की महिलाएं जिनकी आयु 18 से 59 वर्ष है तथा जिनकी आय का कोई स्रोत नहीं है एवं बौद्ध, भिक्षुण महिलाओं को आर्थिक संबलता सुनिश्चित करने हेतु इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना इस क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक शक्तिकरण में सहयोग करेगी। ताकि महिलाएं पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी सार्थक ढंग से निर्वहन कर सके। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते या डाकघर के खाते में भेजी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना
हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा |
कब शुरू हुई | 15 अप्रैल 2023 को |
विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग, हिमाचल प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य की बौद्ध भिक्षुणी एवं स्पीति क्षेत्र की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनना |
आर्थिक लाभ | 1500 रुपए प्रति माह |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
HP Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana का उद्देश्य
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य की बौद्धिक, भिक्षुणी (चोमो) और स्पीति क्षेत्र की महिलाओं को आत्म निर्भर एवं सशक्त बनाना है। क्योंकि स्पीति क्षेत्र में करीब 46 प्रतिशत आबादी महिलाओं की हैं। इसलिए इस योजना के माध्यम से हर महीने ऐसी महिलाओं को 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। पात्र महिलाओं को 1500 रुपए की पहली चार किस्तें हर माह मिलेगी। फिर छह माह के बाद एक साथ 9000 रुपए दिए जाएंगे। इस राशि का उपयोग लाभार्थी महिला अपनी दैनिक खर्चों को पूरा करने में कर सकेगी। ये योजना महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण में सहायता करेगी। जिससे महिलाओं को सामाजिक एवं पारिवारिक रूप से सम्मान मिल सकेगा।

सितंबर तक हर महीने मिलेगा 1500 रुपए का लाभ उसके बाद मिलेंगे 9000 रुपए
हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के तहत सरकार द्वारा सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 1500 रुपए की पहली चार किस्तें हर माह मिलेगी और फिर 6 महीने के बाद एक साथ 9000 रुपए की राशि मिलेगी। यानी कि ये आर्थिक लाभ आपको 1 सितंबर तक ही हर महीने प्राप्त होगा। उसके बाद हर 6 महीने बाद सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा। सितंबर के बाद आपको इस योजना के अंतर्गत मार्च 2024 में एक साथ 9000 रुपए की राशि आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसी क्रम में सितंबर में फिर सरकार द्वारा 9000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। हिमाचल इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को जल्द से जल्द आवेदन करना होगा।
हर वर्ष जांची जाएगी 25 फीसदी लाभार्थियों की पात्रता
हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के तहत सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि हर वर्ष लाभार्थी महिलाओं की पात्रता की जांच की जाए। इस योजना के तहत हर वर्ष 10 से 25 फीसदी लाभार्थी महिलाओं की पात्रता की जांच की जाएगी। जिला कल्याण अधिकारी और तहसील कल्याण अधिकारी द्वारा इसकी जांच की जाएगी। इनके द्वारा इस योजना की पात्रता की शर्तों के बारे में जांच की जाएगी और निधि धारकों की पात्रता को सुनिश्चित किया जाएगा।
अपात्र लाभार्थी की शिकायत मिलते ही तत्काल लगेगी रोक
यदि कोई महिला ये पत्र सिद्ध होती है या किसी भी लाभार्थी के खिलाफ कोई आपात होने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी तहसील कल्याण अधिकारी की ओर से आवश्यक जांच की जाएगी। ऐसे लाभार्थी महिला की कल्याण अधिकारी की ओर से निधि तत्काल रोक दी जाएगी और उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद अधिकारी द्वारा आगामी फैसला लिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना
Himachal Pradesh Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु हर महीने 1500 रुपए की वित्तीय सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।
- ये आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में या डाकघर के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
- 1500 रुपए की पहली 4 किस्तें हर महीने प्रदान की जाएगी। उसके बाद हर 6 महीने 9000 रुपए एक साथ दिए जाएंगे।
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना को चरणों में शुरू किया जाएगा।
- प्रथम चरण में जिला लाहौल व स्पीति क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इसके बाद अन्य चरणों में बाकी बचे जिलों की महिलाओं को भी इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र शुरू कर दिए जाएंगे।
- HP Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana 2023 का लाभ जून 2023 से पात्र महिलाओं को मिलना शुरू हो जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर महिलाएं हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- हिमाचल प्रदेश सरकार की सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा सकेगा।
- अब महिलाएं बिना किसी समस्या के अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकेगी।
- महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- महिला सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान कर महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता
- हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक महिला को हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी होना आवश्यक है।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए केवल बौद्ध,, भिक्षुणी महिलाएं पात्र होगी।
- आवेदक महिला के परिवार में से कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या फिर पेंशन भोगी नहीं होना चाहिए।
- महिला आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक महिला का बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में खाता होना अनिवार्य है।
- मिड डे मील वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, फौजी की विधवा, महिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन भोगी महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र होगी।
मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना
HP Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- बौद्ध, भिक्षुणी होने का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
- इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको अपने तहसील कल्याण कार्यालय में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन पत्र के साथ मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- उसके बाद आपको ये आवेदन पत्र तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर देना होगा।
- प्राथमिक रूप से तहसील कल्याण अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- आवेदन सत्यापित होने पर आपको योजना का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
- इस प्रकार आप हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana FAQs
हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किया गया है।
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना 15 अप्रैल 2023 को हिमाचल दिवस के अवसर पर आरंभ की गई।
इस योजना के माध्यम से राज्य की बौद्ध भिक्षुणी एवं स्पीति क्षेत्र की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जाएगा।
इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को जून 2023 से मिलना आरंभ हो जाएगा।
नहीं, इस योजना के अंतर्गत केवल ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।