HRMS Railway Login, Registration @ hrms.indianrail.gov.in, App Download

HRMS Railway Portal Registration, hrms.indianrail.gov.in Login, Online Services, एचआरएमएस पोर्टल पर कर्मचारी लॉगिन एवं रजिस्ट्रेशन कैसे करें APAR Module देखें

जैसे कि हम सभी जानते हैं कि भारतीय रेलवे सबसे बड़ा एक अकेला ऐसा क्षेत्र है जिसमें लाखों की संख्या में कर्मचारी कार्यरत है। लेकिन इतने बड़े क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों का हिसाब किताब पेन पेपर के माध्यम से रखना बहुत बड़ी चुनौती है। लेकिन इस समस्या को दूर करते हुए भारत सरकार के रेलवे विभाग द्वारा HRMS Railway पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Indian Railway HRMS Portal के माध्यम से रेलवे कर्मचारी ऑनलाइन अपने महीने का वेतन विवरण, वार्षिक रिपोर्ट, जीएफ डाटा आदि की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय रेलवे कर्मचारियों को इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए HRMS के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा। इसके अलावा रिटायर्ड कर्मचारी भी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से HRMS Railway पोर्टल क्या है? इसके उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। 

HRMS Railway  

HRMS Railway Portal 2023  

भारत सरकार द्वारा भारतीय रेलवे कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए एक ऑनलाइन में पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसका नाम HRMS Railway पोर्टल है। इस पोर्टल का पूरा नाम Human Resource Management System है। HRMS रेलवे पोर्टल पर देश के सभी रेलवे कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से भारतीय रेलवे विभाग में कार्यरत कर्मचारी अपने वेतन में वृद्धि, एनुअल रिपोर्ट, प्रमोशन, पुरस्कार, ट्रांसफर, पोस्टिंग और ट्रेनिंग, लीव आदि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

एचआरएमएस पोर्टल पर आप कर्मचारी, कर्मचारी के परिवार के सदस्य, सैलरी, जीपीएफ, अकाउंट एनुअल रिपोर्ट आदि की जानकारी भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अब रेलवे कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। भारतीय रेलवे कर्मचारी घर बैठे ही सभी सुविधाओं का लाभ HRMS पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर रेलवे कर्मचारी किसी भी प्रकार की सुविधा का लाभ निशुल्क प्राप्त कर सकते है। 

Indian Railway AIMS Portal

hrms.indianrail.gov.in Portal 2023 Key Highlights

आर्टिकल का नामHRMS Railway  
पोर्टल का नामHuman Resource Management System  
लॉन्च किया गयाभारतीय रेलवे विभाग द्वारा  
कब लॉन्च हुआनंबर 2019 में  
लाभार्थी  भारतीय रेलवे कर्मचारी
उद्देश्यरेलवे कर्मचारियों को सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करना
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट   https://hrms.indianrail.gov.in/  

HRMS रेलवे पोर्टल का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा HRMS Railway पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेलवे कर्मचारियों को सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। ताकि रेलवे विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। HRMS पोर्टल पर रेलवे कर्मचारी घर बैठे ही अपनी वेतन से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा ई वेतन, एनुअल रिपोर्ट, जीपीएस विवरण, जीपीएफ खाता सेवा एवं अन्य सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। जिसके लिए रेलवे कर्मचारियों को अब कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वह घर बैठे ही इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।  

SECR Portal

Indian HRMS Railway पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • भारतीय रेलवे कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा HRMS Railway पोर्टल को लांच किया गया है।
  • HRMS पोर्टल पर रेलवे कर्मचारी ऑनलाइन मासिक सैलरी स्लिप एवं एनुअल सैलेरी रिपोर्ट देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर रेलवे कर्मचारी लॉगिन कर अपना रिकॉर्ड की जानकारी एवं सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
  • एचआरएमएस पोर्टल पर रेलवे कर्मचारी अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन छुट्टी के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं और छुट्टी के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके अलावा रेलवे कर्मचारी इस पोर्टल पर ऑनलाइन अपने प्रमोशन, ट्रांसफर, पोस्टिंग आदि का विवरण भी देख सकते हैं।
  • रेलवे के रिटायर्ड होने वाले कर्मचारी HRMS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  • किसी भी सेवा के उपयोग करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को इस पोर्टल पर किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
  • भारतीय रेल की इनफार्मेशन टेक्निकल विभाग द्वारा HRMS पोर्टल पर रेलवे कर्मचारियों को सभी सुविधा निशुल्क प्रदान की जाती है।
  • सरकार द्वारा देश के सभी रेलवे कर्मचारियों का डाटा HRMS पोर्टल पर सेव एवं सुरक्षित रखा जाता है।
  • भारतीय रेलवे विभाग में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी को अब कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं होगी वह ऑनलाइन ही घर बैठे सभी विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन पोर्टल के उपलब्ध होने से रेलवे कर्मचारियों के समय की बचत होगी। 

Indian Army Pay Slip 

HRMS Railway पोर्टल पर रिटायर्ड कर्मचारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको भारतीय रेल के HRMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुल जाएगा।
HRMS Railway  
  • इस पेज पर आपको नीचे की ओर Retied Emplyee Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने रिटायर एम्पलाई रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
HRMS Railway  
  • इस फार्म मे आपको PPO नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Go के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते हैं आपके सामने रिटायर कर्मचारी की जानकारी खुल जाएगी।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी HRMS Indian Railway Retire Employee रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

एचआरएमएस रेलवे पोर्टल पर कर्मचारी लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको भारतीय रेल के HRMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login पैनल दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
एचआरएमएस
  • इस लॉगिन पेज पर आपको यूजर नेम, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको नीचे दिए गए Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी एचआरएमएस रेलवे पर लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

HRMS Railway पोर्टल पर APAR Module कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको HRMS Indian Railway की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन पैनल में नीचे की और Click here to access APAR Module के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको इस पेज पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से APAR लॉगइन कर सकते हैं।

Forgot Password रिसेट कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको HRMS Indian Railway की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन पैनल में आपको Forgot Password  का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको HRMS ID दर्ज करनी होगी। और उसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना।
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आपकी फॉरगेट पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

HRMS Mobile App डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • HRMS मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में HRMS Employee Mobile App टाइप करके सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने ऐप के काफी सारे आइकॉन खुल कर आ जाएंगे।
  • अब आपको एक आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने ऐप का डाउनलोड पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड हो जाएगी।
  • इसके बाद आप इसको ओपन कर App का  उपयोग कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आपकी HRMS Mobile App डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

Leave a Comment