Haryana Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana:- हर व्यक्ति का अपने जीवन काल में कम से कम एक बार तीर्थ यात्रा करने का सपना होता है। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपना सपना पूरा नहीं कर पाते है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के प्रत्येक बुजुर्ग व्यक्ति को तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को राज्य सरकार द्वारा मुफ्त में तीर्थ दर्शन कराए जाते हैं। तीर्थ दर्शन योजना का लाभ हर धर्म का व्यक्ति उठा सकता है। अगर आप भी हरियाणा राज्य के नागरिक है और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको ऑफलाइन पंजीकरण करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana Mukhymantari Tirth Darshan Yojana 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Table of Contents
Haryana Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के लिए हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 को शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत गरीब परिवार के व्यक्ति को निशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ दिया जाता है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत 60 वर्ष या इससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत 70 फीसदी खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है और बाकी का 30% खर्च लाभार्थी को स्वयं वहन करना होता है। प्रतिवर्ष इस योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा 250 वरिष्ठ नागरिकों को विशेष स्थलों पर तीर्थ दर्शन कराने हेतु ले जाया जाता है। इस योजना का लाभ हर धर्म का व्यक्ति प्राप्त कर सकता है।
वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन द्वारा तीर्थ यात्रा के लिए भेजा जा रहा है। हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद ड्रॉ विजेता को इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा करने का मौका मिलेगा।
हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Haryana Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा |
विभाग | पर्यटन विभाग हरियाणा सरकार |
लाभार्थी | 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग |
लाभ | 70% खर्च राज्य सरकार द्वारा |
गंतव्य का दौरा | 400 से अधिक |
राज्य | हरियाणा |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://haryanatourism.gov.in/ |
Haryana Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के 60 वर्ष या उससे अधिक के बुजुर्ग नागरिकों को उनके जीवन काल में एक बार तीर्थ यात्रा कराना है। क्योंकि बुजुर्ग व्यक्ति अपनी इच्छा को आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मार देते हैं। ऐसे लोगों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराकर उनकी इच्छा को पूरा करना है। क्योंकि तीर्थाटन से व्यापक सामाजिक दृष्टिकोण बनता है और तीर्थ यात्रा पर जाने से देश की अखंडता, एकता और हम सब एक हैं की भावना जागृत होती है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा यात्रा का 70 प्रतिशत खर्च वहन किया जाता है बाकी का 30% खर्च लाभार्थी द्वारा वहन करना होता है। इस योजना के पैकेज में चार्टर्ड ट्रेन द्वारा स्लीपर क्लास में यात्रा और बहुत सारे शेयरिंग आधार पर आवास शामिल है।
5 मई से लगभग 200 वृद्धजन श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की करेंगे यात्रा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुक्रवार को राज्य में पंचकूला से बस को हरी झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया गया। यह बस पंचकूला से अंबाला कैंट तक पहुंचेगी। जिसके बाद अंबाला से रेल के माध्यम से यात्री अयोध्या तक का सफर तय करेंगे। इस योजना के तहत लगभग 200 वृद्धजन को सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी।
5 मई से 8 मई 2023 तक बुजुर्ग नागरिक श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा करेंगे। हरियाणा सरकार द्वारा यात्रियों का आने-जाने का खर्च वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्ष 2023 में पंचकूला जिले से तीर्थ योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। उसके बाद 60 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक जो तीर्थ यात्रा पर जाना चाहते हैं उन्हें भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना हरियाणा के लाभ
- हरियाणा सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिए मुफ्त यात्रा का लाभ प्रदान करती है।
- इस योजना के माध्यम से लगभग 200 वृद्धजन 5 मई से 8 मई तक श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा करेंगे।
- गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल परिवारों के लिए कुल लागत का 70% राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। और बाकी 30% लाभार्थी द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा।
- Haryana Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana में राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों को मौका मिलेगा।
- इसके लिए लाभार्थियों का चयन लॉटरी ड्रॉ के द्वारा किया जाएगा।
- हर साल लगभग 250 बुजुर्गों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
- BPL परिवार से संबंधित कुछ नागरिकों को पति-पत्नी का खर्चा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
Haryana Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत केवल गरीब परिवार के वरिष्ठ नागरिक ही पात्र होंगे।
- बीपीएल श्रेणी के बुजुर्ग भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- गैर बीपीएल परिवार के नाम लिखो इस योजना का लाभ प्राप्त होने के लिए 30% खर्च देना होगा।
- आवेदन करने वाले बुजुर्ग का मानसिक तथा शारीरिक तौर पर स्वस्थ होना अनिवार्य है।
- तीर्थ दर्शन योजना में राज्य के हर धर्म के लोग आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Haryana Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए इच्छुक नागरिक ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। जिसे अपनाकर आप हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ उठाने के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी तहसील कार्यालय या एसडीएम या डीसी ऑफिस जाना होगा।
- इसके बाद आपको वहां जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म ऑफिस में जमा कर देना होगा।
- आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा आवेदन कर्ताओं का चयन किया जाएगा।
- आवेदन कर्ताओं का चयन ड्रॉ के आधार पर किया जाएगा।
- जिसके बाद ड्रॉ के अनुसार विजेता को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा करने का मौका मिलेगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना FAQs
हरियाणा मुख्यमंत्री दर्शनीय को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू किया गया है।
इस योजना का लाभ राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों पर मुफ्त यात्रा प्रदान करने हेतु दिया जाता है।
हर साल इस योजना के तहत लगभग 250 बुजुर्ग नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जाती है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।