Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana:- हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के अंत्योदय परिवारों के कल्याण हेतु एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना है। जिसे HAPPY Yojana के नाम से भी जाना जाएगा। इस योजना के माध्यम से अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। मुफ्त परिवहन की सुविधा प्राप्त होने से राज्य के अंत्योदय परिवारों को अब यात्रा के लिए पैसे खर्च नहीं करने होंगे। जिससे आसानी से पात्र लाभार्थी एक स्थान से दूसरे स्थान जा सकेंगे।
अगर आप भी हरियाणा के अंत्योदय परिवार से संबंध रखते हैं तो आप इस योजना के माध्यम से मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Table of Contents
Haryana Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana 2023
हरियाणा सरकार के राज्य में 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर 2023 को जिला करनाल में आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (HAPPY) को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार अंत्योदय परिवारों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। हरियाणा रोडवेज की बसों में अंत्योदय परिवारों को इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक की निशुल्क यात्रा का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ अंत्योदय परिवारों को जिनके 3 से अधिक सदस्य है हर सदस्य को मुफ्त यात्रा मिल पाएगी। HAPPY Yojana के माध्यम से राज्य के लाखों अंत्योदय परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
हरियाणा अंत्योदय ऊर्जा सुरक्षा योजना
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Haryana Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana |
शुरू की गई | हरियाणा सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के अंत्योदय परिवार |
उद्देश्य | निशुल्क बस यात्रा करने की सुविधा प्रदान करना |
लाभ | 1000 किलोमीटर प्रतिवर्ष |
राज्य | हरियाणा |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
Haryana Happy Yojana 2023 का उद्देश्य
हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के अंत्योदय परिवारों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। जिससे उनका उत्थान किया जा सके। इस योजना के लागू होने से अंत्योदय परिवारों को अब परिवहन में यात्रा करने हेतु कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा। बिना पैसा खर्च किए ही अब अंत्योदय परिवार के सदस्य एक स्थान से दूसरे स्थान जा सकेंगे। यह एक कल्याणकारी योजना जिसके माध्यम से अंत्योदय परिवारों को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के माध्यम से अंत्योदय परिवारों को निशुल्क परिवहन की सुविधा मिलेगी।
- इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों को रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक की निशुल्क की यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
- HAPPY Yojana का लाभ ऐसे परिवारों को दिया जाएगा जिनकी आय 1 लाख रुपए से कम होगी और जिनके तीन से अधिक सदस्य है।
- हर सदस्य को प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर की निशुल्क की यात्रा का लाभ मिलेगा।
- इस योजना के माध्यम से परिवहन की सुविधा आसानी से मिल सकेगी।
- निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ मिलने से पैसों की बचत होगी।
- हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का मिल सके।
- हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का लाभ मिलने से अंत्योदय परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
Haryana Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana 2023 के लिए पात्रता
- हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का लाभ केवल हरियाणा के मूल निवासी प्राप्त कर सकेंगे।
- राज्य के केवल अंत्योदय परिवार ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- केवल एक परिवार में जिनके तीन से अधिक सदस्य हैं इस योजना के लिए पात्र होंगे।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
हरियाणा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के द्वारा 2 नवंबर 2023 को अंत्योदय परिवारों के लिए हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है जिसके माध्यम से अंत्योदय परिवारों को प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक की निशुल्क की यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। फिलहाल अभी इस योजना को लागू नहीं किया गया है। जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना को लागू किया जाएगा। तो योजना के लागू होने पर अंत्योदय परिवार रोडवेज की बसों में कंडक्टर को अपना आधार कार्ड दिखाकर निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। जिसके लिए उन्हें पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी।
Haryana Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana FAQs
Haryana Antyodaya Pariwar Parivahan Yojana को शुरू करने की घोषणा 2 अक्टूबर 2023 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के द्वारा की गई है।
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक की निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा।
जी नहीं HAPPY योजना के माध्यम से केवल अंत्योदय परिवारों को ही निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।