Gobardhan Portal लांच हुआ, बायोगैस सीएनजी प्लांट लगाने के लिए रजिस्टर करें

Gobardhan Portal:- केंद्र सरकार द्वारा बायोगैस प्रोजेक्ट को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है आने वाले समय में ईंधन की कमी को देखते हुए सरकार बायोगैस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में जागरूकता फैला रही है। इसी हफ्ते केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गोवर्धन योजना प्लांट स्थापित करने के लिए Gobardhan रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया बेहतर होगी। क्योंकि ये पोर्टल बायोगैस या कंस्प्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र में निवेश और भागीदारी का आकलन करने के लिए एक वन स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगा। Gobardhan Portal पर कोई भी सरकारी या प्राइवेट उद्यमी बायोगैस सीएनजी प्लांट स्थापित करने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से गोवर्धन पोर्टल से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप भी बायोगैस या बायो सीएनजी प्लांट स्थापित करना चाहते हैं तो आपको ये आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। तो आईए जानते हैं। Gobardhan Portal के बारे में। 

Gobardhan Portal 2023

Gobardhan Portal 2023

केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गोवर्धन योजना प्लांट स्थापित करने के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु गोवर्धन पोर्टल लॉन्च किया है। ये पोर्टल देश के 650 से अधिक गोवर्धन सयंत्रों और उनके पोर्टल के साथ मिलकर कार्य करेगा। Gobardhan Portal का लक्ष्य भारत में बायोगैस संयंत्र की स्थापना प्रक्रिया को कारागार बनाना है। जो कि निवेश और भागीदारी का आकलन करने के लिए वन स्टॉप सेंटर की तरह काम करेगा। इस पोर्टल को नोडल मंत्रालय के रूप में पेयजल और स्वास्थ विभाग और जल शक्ति मंत्रालय ने मिलकर विकसित किया है। भारत में जो कोई भी सहकारी सरकारी या निजी संस्था बायोगैस, बायो सीएनजी संयंत्र स्थापित करने का इरादा रखती है तो वह Gobardhan Portal में रजिस्ट्रेशन कर पंजीकरण संख्या प्राप्त कर संयंत्र को स्थापित करने के लिए लाभ प्राप्त कर सकेगी। गोवर्धन पोर्टल के माध्यम से सरकार के विभिन्न मंत्रालय और विभागों से मिलने वाली सहायता और लाभ की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।  

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना

गोवर्धन पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम  Gobardhan Portal
लॉन्च किया गया  केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा
नोडल मंत्रालय  पेयजल और स्वास्थ विभाग और जल शक्ति मंत्रालय
लाभार्थी  सरकारी कोऑपरेटिव या प्राइवेट उद्यमी
उद्देश्य  वैकल्पिक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में कचरे को धन में बदलना
साल  2023
श्रेणी  केंद्र  सरकार  योजना
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  https://sbm.gov.in/gbdw20/  

गोवर्धन पोर्टल का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा गोवर्धन योजना के तहत Gobardhan Portal को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य वैकल्पिक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में कचरे को धन में बदलना है इसके अलावा केंद्र मजबूत आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और सर्कुलर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बायोगैस, सीबीजी और सीएनजी प्लांट स्थापित करना है। गोवर्धन योजना गांव को स्वच्छ रखने और किसानों एवं पशुपालन में वृद्धि करने हेतु अहम है।  इस पोर्टल के माध्यम से बायोगैस क्षेत्र में निवेश और भागीदारी का आकलन करने के लिए एक वन स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में काम किया जाएगा।

गोधन न्याय योजना 

विभिन्न विभागों के तहत शामिल हुई योजनाएं

गोवर्धन योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन करने वालों को सरकार की ओर से मिलने वाले सभी लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी के साथ इसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के तहत योजनाओं को भी शामिल किया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों के तहत शामिल हुई योजनाओं की जानकारी नीचे दी गई है।

  • पेट्रोल प्राकृतिक गैस मंत्रालय की SATAT Yojana
  • डीडीडबलूएस का एसबीएम  
  • कृषि सहयोग और किसान कल्याण विभाग का एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) और
  • पशु पालन और डेयरी विभाग का पशुपालन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (एएचआईडीएफ) शामिल हैं।  

Gobardhan Portal 2023 पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • गोवर्धन पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको Gobardhan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Gobardhan Portal 2023 पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LOGIN के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
Gobardhan Portal 2023 पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • अब आपको इस पेज पर Username Password, Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से गोवर्धन पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

गोवर्धन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

गोवर्धन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपना कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको Gobardhan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Gobardhan Portal 2023 पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • होम पेज पर आपको Unified Registration Portal For Gobardhan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप जल शक्ति मंत्रालय पेयजल और स्वच्छता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
Gobardhan Portal 2023 पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • अब आपको यहां पर Register Your Biogas/CBG/Bio CNG plant के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
गोवर्धन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • इस पेज पर आपको क्लिक Click here to Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
गोवर्धन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी Gobardhan Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

Leave a Comment