Epravesh MPonline 2023-24: एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करें, Login @ epravesh.mponline.gov.in

Epravesh MPonline:- 12वीं पास करने के बाद हर किसी का सपना कॉलेज में पढ़ाई करने का होता है। लेकिन शिक्षा के बारे में अधिक ज्ञान न होने के कारण छात्रों को जानकारी नहीं होती है कि वह कौन से कोर्स को अपनाए इस समस्या का समाधान करने के लिए मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा मंडल द्वारा एक नया पोर्टल शुरू किया गया है। जिसका नाम MP ePravesh Portal है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट में प्रवेश ले सकते हैं जिसके लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है और कॉलेज सूची और प्रवेश के लिए पात्रता, मानदंड की जांच भी कर सकते हैं। यह पोर्टल विद्यार्थियों को सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त करने का मौका देता है।

अगर आप भी मध्य प्रदेश के छात्र हैं और कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग में फॉर्म भरकर प्रवेश पा सकते हैं। मध्य प्रदेश के इस प्रवेश पोर्टल पर सभी जिलों के कॉलेज के फॉर्म भरे जाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश ई प्रवेश पोर्टल से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। Epravesh MPonline से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Epravesh MPonline

Epravesh MPonline 2023

मध्य प्रदेश ई प्रवेश पोर्टल के माध्यम से 12वीं पास छात्र छात्राएं बीकॉम, बीए. बीएससी, बीबीए, बीसीए जैसे यूजी एवं एमएससी, एमए, एमकॉम पीजी कोर्स में एडमिशन और कॉलेज सीट से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन प्रवेश समय सारणी सत्र 2023-24 जारी कर दी है। 12वीं पास छात्र मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके माध्यम से छात्रों को सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त करने का मौका मिलता है। यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उम्मीदवारों को सुविधाजनक बनाने के लिए आयोजित की जाती है ताकि उन्हें आसानी से सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालय में अध्ययन करने का मौका मिल सके। आवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर इस प्रक्रिया में अपना ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ePravesh MP पोर्टल छात्रों को अध्ययन के लिए उचित और सुविधाजनक विकल्पों का चयन करने की सुविधा प्रदान करती है जिस पर बस आप अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी पढ़ाई की यात्रा को शुरू कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना

मध्य प्रदेश ई प्रवेश पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टल का नामEpravesh MPonline
शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा  
संबंधित विभागउच्च शिक्षा बोर्ड  
लाभार्थीराज्य के छात्र  
उद्देश्यछात्रों को ऑनलाइन एडमिशन से संबंधित जानकारी और भुगतान संबंधी जानकारी प्रदान करना 
राज्य  मध्य प्रदेश
साल2023  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
अधिकारिक वेबसाइट  https://epravesh.mponline.gov.in/      

MP ePravesh Portal का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी ई प्रवेश पोर्टल के शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों को सरकारी, निजी संस्थानों में एक समान ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एडमिशन की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल पर छात्रों को ऑनलाइन एडमिशन के लिए आवेदन करने की सुविधा, आवेदन की स्थिति की जानकारी, एडमिशन की अपडेट जानने, भुगतान से संबंधित जानकारी आदि सुविधाएं प्रदान की गई है। जिससे छात्रों के समय और पैसे दोनों की बचत होती है। साथ ही यह पोर्टल संस्थाओं को भी छात्रों के एडमिशन से संबंधित अन्य जानकारी को भी प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को शिक्षा में सहायता और पाठ्यक्रम में अवसर की सुविधा प्रदान करना है ताकि सभी छात्रों और संस्थाओं के बीच संवेदनशील और सुगम प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।

MP Free Laptop Yojana

मध्य प्रदेश ई प्रवेश पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा बोर्ड ने Epravesh MPonline को राज्य के छात्रों के लिए लॉन्च किया है।
  • एमपी ई प्रवेश पोर्टल के माध्यम से छात्रों को प्रवेश के लिए कॉलेज के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होती है वह आसानी से ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही यूजी और पीजी कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं।
  • यह पोर्टल मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए एक आसान सुरक्षित और समय बचाने वाला माध्यम है जो उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश प्राप्त करने में सहायता करता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को पंजीकरण से लेकर प्रवेश तक की सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन और सुगमता से पूरा करने का अवसर मिलता है।
  • छात्र इस पोर्टल के माध्यम से एडमिशन के लिए पंजीकरण फार्म भर सकते हैं और अपनी आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों को ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
  • एमपी ई प्रवेश पोर्टल पर छात्र कॉलेज की सूची पाठ्यक्रमों की विवरण, पात्रता, मंडल और अन्य जानकारी भी ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर छात्रों को अपनी पात्रता के आधार पर विचार करने की सुविधा प्राप्त होती है। 

Epravesh MPonline के लिए आवश्यक दस्तावेज

एमपी ऑनलाइन एडमिशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिसकी सूची नीचे दी गई है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • 10वीं 12वीं मार्कशीट
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • प्रवासन प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना

मध्य प्रदेश ई प्रवेश पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया

Epravesh MPonline पर ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर अपनी पसंद के कॉलेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

  • सबसे पहले आपको MP ePravesh Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Epravesh MPonline
  • होम पेज पर आपको अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और ऑनर्स के ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • आप जिस पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं उससे संबंधित ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर Online Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • पहले आपको आवश्यक प्रमाण पत्र को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको महाविद्यालय पाठ्यक्रम का चयन करना होगा।
  • चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा।
  • अंत में आपको चयन आरक्षण विवरण, फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मध्य प्रदेश ई प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Epravesh MPonline आवेदन की स्थिति जांचे

मध्य प्रदेश ई प्रवेश पोर्टल पर आप अपने द्वारा किए गए आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश ई प्रवेश पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आप सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको उस पाठ्यक्रम का चयन करना होगा जिसमें अपने प्रवेश किया है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Epravesh MPonline
  • आपको इस पेज पर Track Candidate Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
MP ePravesh Portal
  • अब आपको इस पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको एक सवाल का जवाब देना होगा।
  • अंत में आपको View Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

आवेदक छात्र आईडी जाने

अगर आप पंचर फॉर्म भरने के बाद अपनी पंजीयन आईडी भूल गए हैं तो आप आसानी से Epravesh MPonline पर अपनी आईडी जा सकते हैं। आईडी जानने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको ई प्रवेश मध्य प्रदेश पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Know Your Applicant ID के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे आपका पूरा नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, माता का नाम और एक सवाल का जवाब देना होगा।
  • इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी एप्लीकेशन आईडी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपनी पंजीयन आईडी जा सकते हैं। 

Epravesh MPonline FAQs

MP ePravesh Portal किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मध्य प्रदेश ई प्रवेश पोर्टल को मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा मंडल द्वारा शुरू किया गया है।

एमपी ई प्रवेश पोर्टल को क्यों शुरू किया गया है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी ई प्रवेश पोर्टल को 12वीं पास छात्रों को काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज में प्रवेश की सुविधा के लिए शुरू किया गया है।

Epravesh MPonline पर छात्र कौन-कौन सी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं?

मध्य प्रदेश ई प्रवेश पोर्टल के माध्यम से छात्र कॉलेज की सूची, पाठ्यक्रम का विवरण, पात्रता, मंडल, एडमिशन के लिए पंजीकरण फार्म भर सकते हैं और अन्य जानकारी ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

एमपी ई प्रवेश पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है?

MP ePravesh Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश राज्य के छात्रों को सरकारी और गैर सरकारी कॉलेज में ऑनलाइन के माध्यम से एडमिशन की सुविधा उपलब्ध कराना है। 

Epravesh MPonline की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

एमपी ई प्रवेश पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट https://epravesh.mponline.gov.in/ है।

Leave a Comment