दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2023: ऑनलाइन आवेदन, डीलर लिस्ट ev.delhi.gov.in

Delhi Electric Vehicle Policy:- जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं पूरे देश में प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार तथा नागरिकों को मिलकर प्रदूषण को रोकने का प्रयास करना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी आरंभ की है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि Delhi Electric Vehicle Policy क्या है?, इस पॉलिसी का क्या उद्देश्य है?, इस पॉलिसी के क्या लाभ हैं? आदि। यदि आप दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी

Delhi Electric Vehicle Policy 2023

मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से Delhi Electric Vehicle Policy की घोषणा की है। यह पॉलिसी दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए आरंभ की गई है। इस पॉलिसी के अंतर्गत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर ₹30000 से लेकर ₹100000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जिससे कि लोग इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इस वक्त दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल केवल 0.2 प्रतिशत है जिसे दिल्ली सरकार 2024 तक इस पॉलिसी के माध्यम से 25% पर लाना चाहती है। इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल दो प्रकार की होती है। एक चार्जिंग वाली और दूसरी बैटरी बदलने वाली। दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी इन दोनों प्रकार की व्हीकल को कवर करती है।

दिल्ली ड्राइवर सहायता योजना

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के बारे में जानकारी

आर्टिकल किसके बारे में हैDelhi Electric Vehicle Policy 2023
किस ने लांच की स्कीमदिल्ली सरकार
लाभार्थीदिल्ली के नागरिक
आर्टिकल का उद्देश्यइलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की खरीद को बढ़ावा देकर प्रदूषण की दरों में कमी लाना।
ऑफिशियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2022
स्कीम उपलब्ध है या नहींउपलब्ध

दिल्ली रोजगार मेला

Delhi Electric Vehicle Policy कार्यान्वयन

  • इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी और इसी के साथ रोड टैक्स में भी छूट दी जाएगी।
  •  इस पॉलिसी के अंतर्गत पूरी दिल्ली में 1 साल के अंदर 200 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जो 3 किलोमीटर के दायरे में होंगे।
  •  दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत युवाओं को इलेक्ट्रिक व्हीकल से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  •  इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत एक ईवी फंड का निर्माण किया जाएगा जो इस पॉलिसी के अंतर्गत आने वाले खर्चों को देखेगा।
  • एक स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड का निर्माण किया जाएगा जिस के चेयरमैन दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत जी होंगे।
  •  इस पॉलिसी के कार्यान्वयन के लिए एक डेडीकेटेड ईवी सेल का निर्माण भी किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि

E रिक्शाअधिकतम ₹30000/-
2 व्हीलरअधिकतम ₹30000/-
Carsअधिकतम ₹150000/-
ऑटो रिक्शाअधिकतम ₹30,000/-
Freight व्हीकलअधिकतम ₹30,000/-
  • दिल्ली सरकार पुरानी व्हीकल बेच कर इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर स्क्रेपिंग इंसेंटिव भी प्रदान करेगी।
  •  यदि आपने इलेक्ट्रिक व्यवसायिक व्हीकल पर लोन लिया है तो दिल्ली सरकार लोन के ब्याज में छूट भी देगी।

दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी का उद्देश्य

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं इलेक्ट्रिक व्हीकल से प्रदूषण की दरों में कमी आती है। दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य Electrical Vehicle की खरीद पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करके इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की खरीद को बढ़ावा देना है। जिससे कि प्रदूषण की दरों में कमी आएगी। इस पॉलिसी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने के लिए प्रेरित होंगे और प्रदूषण में गिरावट आएगी।

मुख्यमंत्री कोविड परिवार आर्थिक सहायता योजना 

Delhi Electric Vehicle Policy की विशेषताएं तथा लाभ

  • दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने 7 अगस्त 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की है।
  • इस पॉलिसी के अंतर्गत लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे कि प्रदूषण की दरों में कमी आएगी।
  • पॉलिसी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर ₹30000 से लेकर डेढ़ लाख तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से कई सारे नए नौकरी के अवसर उत्पन्न होंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत 2024 तक कम से कम 25% व्हीकल्स को इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के दायरे में लाने का उद्देश्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
  • योजना के अंतर्गत दिल्ली में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत स्टेट ev फंड, स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड तथा ev सेल का निर्माण किया जाएगा।
  • कमर्शियल इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने के लिए लोन पर ब्याज में छूट दी जाएगी।

Delhi Electric Vehicle Policy के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे।

  • सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
Delhi Electric Vehicle Policy
  • इस होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका आवेदन हो जायेगा।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक करना होगा।
दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।

ऐप्रवेड इलेक्ट्रिक व्हीकल देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको अप्रूव ईवी मॉडल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
ऐप्रवेड इलेक्ट्रिक व्हीकल
  • अब आपके सामने एक लिस्ट खुल कर आएगी।
  • आप इसमें सभी अप्रूव ईवी मॉडल की जानकारी देख सकते हैं।

Delhi Electric Vehicle Policy डीलर लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको डीलर लिस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
Delhi Electric Vehicle Policy डीलर लिस्ट
  • आप जैसे इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक लिस्ट खुल कर आएगी।
  • आप इस लिस्ट से सभी डीलर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चार्जिंग स्टेशन की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लिस्ट ऑफ चार्जिंग स्टेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Delhi Electric Vehicle Policy चार्जिंग स्टेशन की सूची
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे सभी चार्जिंग स्टेशन की लिस्ट आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
  • आप इस लिस्ट से सभी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फीडबैक एंड क्वेरीज के लिंक पर क्लिक करना होगा।
दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी
  • अब आपके सामने एक फीडबैक फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि ईमेल एड्रेस, फीडबैक, फोन नंबर, एड्रेस आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आप को सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप फीडबैक दे पाएंगे।

Conclusion

हमने अपने इस लेख में दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्रदान कर दी है। यदि इस योजना में कोई अपडेट आएगी तो हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। यदि आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप कमेंट सेक्शन में हम से पूछ सकते हैं। आपका कमेंट हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। हम आपकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे और आगे भी आपको सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी समय-समय पर प्रदान करते रहेंगे |

Leave a Comment