EDLI योजना 2023 क्या है: लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी हिंदी में

EDLI Scheme Benefits & Eligibility Criteria | EDLI योजना 2023 लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया | EDLI Scheme Form Download and Calculation | वर्तमान समय में EPFO (प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) अपने कर्मचारियों/सदस्यों को लाभ पहुंचाने के लिए कई सारी योजनाएं संचालित कर रही है।  आज हम आपको ईपीएफओ द्वारा संचालित की जाने वाली कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना (EDLI Yojana) के बारे में बताने जा रहे हैं जो 1976 से संचालित की जा रहा है।  इस योजना के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े कर्मचारियों को बीमा प्रदान किया जाती है यह बीमा उनकी आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए प्रदान किया जाता है। अगर आप EDLI योजना 2023 के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। क्योंकि हमारा यह लेख पढ़कर आप EDLI Scheme से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों से अवगत हो जाएंगे।

EDLI योजना

EDLI योजना 2023 क्या है?

EDLI की फुल फॉर्म एंप्लॉय डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम है जिसे कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना भी कहा जाता है। यह प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा अपने कर्मचारियों/सदस्यों के लिए संचालित की जाने वाली एक बीमा योजना है। इस योजना के तहत कर्मचारी की नौकरी करते समय आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उसके परिवारजनों या कानूनी उत्तराधिकारी को कर्मचारी के 12 महीनों के मासिक वेतन का 35 गुना धनराशि प्रदान की जाती हैं जो अधिकतम 7 लाख रुपए तक होती है। यह बीमा परिवारजनों व कानूनी उत्तराधिकारी को तब प्रदान किया जाता है जब कर्मचारी ने मृत्यु से पहले 12 महीने के अंदर एक से अधिक प्रतिष्ठानों में काम किया हो। EDLI योजना 2023 के तहत नियोक्ता द्वारा कर्मचारी के मासिक वेतन के 0.5% की दर से न्यूनतम अंशदान दिया जाता है कर्मचारी को कोई अंशदान करने की जरूरत नहीं होती है।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पूरी जानकारी हिंदी में

Key Hghlights Of EDLI Scheme 2023

योजना का नामकर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना (EDLI Yojana)
शुरू की गईभारत सरकार द्वारा सन् 1976 में
लाभार्थीभविष्य निधि संगठन के कर्मचारी/सदस्य
उद्देश्यनौकरी के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों को बीमा प्रदान करना
बीमा राशि का कैलकुलेशनमृत्यु से पहले 12 महीने में मिलने वाले मासिक वेतन का 35 गुना
अधिकतम बीमा राशि7 लाख रुपए
बीमा राशि हेतु क्लेम करने की प्रक्रियाऑफलाइन
साल2023

EDLI Scheme 2023 के तहत बीमा राशि का कैलकुलेशन

इस योजना के तहत परिवारजनों/नॉमिनी को प्रदान की जाने वाली बीमा राशि एक्टिव कर्मचारी के 12 महीने में मिलने वाले मासिक वेतन का 35 गुना होती हैं। ईडीएलआई योजना 2023 के तहत ₹175000 का बोनस भी प्रदान किया जाता है। बीमा राशि का कैलकुलेशन निम्नलिखित इस प्रकार है।

  • कर्मचारी का अधिकतम औसतन मासिक वेतन = 15000 रुपए
  • 35 गुना वेतन (15000×35)=525000 रुपए
  • बोनस राशि =175000 रुपए
  • कुल बीमा राशि 525000×175000=700000 रुपए

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

EDLI योजना 2023 का उद्देश्य

एंप्लॉय डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ईपीएफओ के तहत आने वाले एक्टिव कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों को आर्थिक सहायता के रूप में बीमा राशि प्रदान करना है। ताकि पीड़ित परिवारजन अपना अच्छे से जीवन यापन कर सके और उन्हें किसी भी तरह की आर्थिक कठिनाई का सामना ना करना पड़े। EDLI योजना 2023 के तहत बीमा राशि कर्मचारी के मृत्यु हो जाने से पहले मिलने वाले 12 महीनों के मासिक वेतन का 35 गुना होती है। यह बीमा राशि प्राप्त करने के लिए परिवारजनों को EDLI फॉर्म 5 IF भरना होता है। यह बीमा योजना देश के ईपीएफओ के तहत आने वाले एक्टिव कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होती है। क्योंकि इसके माध्यम से कर्मचारी की मृत्यु हो जाने के बाद उनके परिवारजनों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

EDLI फॉर्म 5 IF

जब कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद बीमा राशि का क्लेम करने के लिए परिवारजनों या कानूनी उत्तराधिकारी को ऑफलाइन EDLI फॉर्म 5 IF भरना होता है। यह फॉर्म क्लेम करने वाले हर व्यक्ति को अलग-अलग भरना पड़ता है। यदि नॉमिनी नाबालिक है तो अभिभावक फॉर्म भरेंगे। अगर किसी परिवार में एक से अधिक नाबालिक नॉमिनी है तो इस दशा में अभिभावकों को एक ही फॉर्म भरना होगा।

  • EDLI फॉर्म 5 IF में पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच करके क्षेत्रीय ईपीएफ आयुक्त के कार्यालय में जमा करना होता है।
  • बीमा क्लेम का निपटान 30 दिनों के अंदर किया जाता है। यदि किसी वजह से ईपीएफ आयुक्त 30 दिन के अंदर क्लेम का निपटान नहीं करता है तो इस दशा में उन्हें क्लेम स्टेटस की तारीख तक वार्षिक 12% का ब्याज देना पड़ता है।

ई-नॉमिनेशन की सुविधा की गई जारी

अब प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि फंड (EPFO) ने नॉमिनेशन की जानकारी देने के लिए ई-नॉमिनेशन की सुविधा को जारी किया है। जो इसमें नामांकित नहीं है उन्हें अवसर दिया जा रहा है। फिर नॉमिनी का नाम, जन्म तिथि जैसी जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जा सकती है।

विधवा पेंशन योजना

EDLI योजना 2023 की विशेषताएं

  • भारत सरकार द्वारा EPFO के तहत सन् 1976 में कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना (EDLI) की शुरुआत की गई थी।
  • EPFO के सदस्य खुद ही EDLI Scheme के तहत लिंक्ड हो जाते हैं।
  • इस योजना के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के एक्टिव कर्मचारियों/सदस्यों को बीमा सुविधा प्रदान की जाती है।
  • यह बीमा सुविधा कर्मचारी के परिवारजनों/कानूनी उत्तराधिकारी को उसकी मृत्यु के बाद उपलब्ध करवाई जाती है।
  • EDLI योजना 2023 के तहत बीमा राशि कर्मचारी के मृत्यु से पहले 12 महीने में मिलने वाले मासिक वेतन का 35 गुना होती है।
  • इसके अलावा 175000 रुपए का बोनस भी प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना के तहत कुल मिलाकर अधिकतम ₹700000 तक की धनराशि बीमा के रूप में प्रदान की जाती है।
  • नियोक्ता द्वारा ही कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना के तहत कर्मचारी के मासिक वेतन के 0.5% दर के हिसाब से न्यूनतम अंशदान दिया जाता है। कर्मचारी के वेतन में से कोई राशि काटी नहीं जाती है।
  • अगर कंपनी धारा 17(2A) के तहत कर्मचारियों के लिए उत्तम भुगतान जीवन बीमा योजना की सुविधा लेती है तो वह कंपनी एंपलॉयर डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस से बाहर निकल सकती हैं।

बीमा क्लेम करने के लिए योग्यता शर्तें

  • क्लेम करने वाले परिवार का सदस्य ईपीएफ के तहत नॉमिनी होना चाहिए।
  • नॉमिनी ना होने की दशा में, परिवार के सभी परिवारजन (प्रमुख बेटों को छोड़कर एवं विवाहित बेटियों और विवाहित पोते पोतियो को छोड़कर)
  • यदि कोई नॉमिनी/परिवार का का सदस्य/कानूनी उत्तराधिकारी नाबालिक है तो उसका अभिभावक

अटल पेंशन योजना

आवश्यक दस्तावेज

बीमा क्लेम करने के लिए EDLI फॉर्म 5 IF भरते समय नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों होने आवश्यक है।

  • कर्मचारी का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • यदि क्लेम करने वाला नाबालिक है तो गार्जियनशिप प्रमाण पत्र
  • उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र (कानूनी उत्तराधिकारी द्वारा क्लेम करने पर)
  • बैंक का कैंसिल चेक

Note- यदि कर्मचारी को आखरी दिनों में ईपीएफ योजना 1952 के तहत छूट प्राप्त कंपनी में नौकरी करता था। इस दशा में ऐसी कंपनी के एंप्लॉयर को प्रमाण के तौर पर पिछले 12 महीनों के PF का डिटेल और नॉमिनेशन फॉर्म की एक वेरीफाई की हुई प्रति भी देनी होगी।\

EDLI योजना 2023 के तहत बीमा क्लेम करने के लिए आवेदन कैसे करें?

  • कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना 2023 के तहत बीमा क्लेम हेतु आवेदन करने के लिए EDLI फॉर्म 5 IF प्राप्त करना है।
  • इसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करना है।
  • अब आपको यह फॉर्म उस कंपनी या संस्थान में जमा करना है। जहां कर्मचारी अपने आखरी दिनों में कार्यरत था।
  • कंपनियां/संस्थान द्वारा EDLI फॉर्म 5 IF को वेरीफाई किया जाएगा।
  • अगर कंपनी आपको पात्र व्यक्ति मानती है तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • अगर कोई पंजीकृत कंपनी नहीं तो आप निम्नलिखित में से किसी एक के द्वारा फॉर्म को वेरीफाई करा सकते हैं।
  • गजटेड अधिकारी
  • मैजिस्ट्रेट
  • ग्राम पंचायत के अध्यक्ष
  • पोस्टमास्टर/सब पोस्टमास्टर
  • सांसद/विधायक
  • सीबीटी ईपीएस के क्षेत्रीय समिति के सदस्य
  • नगर पालिका या जिला स्थानीय बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव व सदस्य
  • उस बैंक का मैनेजर जिस बैंक में कर्मचारी का खाता रखा गया था।

Leave a Comment