Dilli Ki Yogshala Yojana लॉगिन करे और दिल्ली की योगशाला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, एप्लीकेशन स्टेटस, उद्देश्य व लाभ जाने | स्वस्थ एवं बीमारी मुक्त जीवन व्यतीत करने के लिए योग बहुत महत्वपूर्ण है। आज के समय में देश विदेश के नागरिक योग करते हैं जिससे कि वह स्वस्थ रह सकें। हमारे देश में योग सिखाने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन ना होने के कारण वश हमारे देश के नागरिक योग नहीं सीख पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली की योगशाला योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली वासियों को योगा क्लास प्रदान की जाएंगी। आपको इस लेख के माध्यम से बताया जाएगा कि आप कैसे Dilli Ki Yogshala का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस लेख को पढ़कर आप दिल्ली की योगशाला योजना 2022 के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

Table of Contents
Dilli Ki Yogshala 2022
13 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा दिल्ली की योगशाला योजना का उद्घाटन किया गया है। Dilli Ki Yogshala योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा योग एवं मेडिटेशन कार्यक्रम दिल्ली के नागरिकों के लिए आयोजित किया जाएगा। जिससे कि नागरिकों को सुखी, स्वस्थ एवं बीमारी मुक्त जीवन की प्राप्ति हो सके। इस योजना के संचालन के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 400 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है जो जनवरी 2022 से दिल्लीवासियों को योग का अभ्यास करवाएंगे। यह अभ्यास निशुल्क प्रदान किया जाएगा। यह योजना समाज में सुधार लाने में भी कारगर साबित होगी। प्रशिक्षित किए गए शिक्षकों के माध्यम से 20,000 से अधिक नागरिकों को योग सिखाया जाएगा। प्रत्येक खेप में 25 या अधिक नागरिक होंगे। नियमित योग एवं ध्यान के कारण नागरिक शांत, खुश एवं स्वस्थ रह सकेंगे।
दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना
शिक्षक की प्राप्ति करने के लिए करनी होगी मिस्ड कॉल
Dilli Ki Yogshala का लाभ प्राप्त करने के लिए दिल्लीवासियों को कम से कम 25 लोगों का एक समूह बनाकर एक जगह तय करनी होगी जो कि पार्क या सामुदायिक हॉल हो सकता है। शिक्षक की प्राप्ति करने के लिए दिल्ली वासियों को केवल सरकार को एक मिस कॉल देनी होगी। यह मिस्ड कॉल 9013585858 पर देनी होगी। जिसके पश्चात दिल्ली वासियों को शिक्षक मोहियां करवा दिया जाएगा। हफ्ते में 6 दिन योगा क्लास आयोजित की जाएंगी। इस योजना को आरंभ करने का निर्णय फरवरी में लिया गया था। इसके अलावा इस योजना का प्रावधान बजट में भी किया गया था। गांधी जयंती के अफसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा योग और मेडिटेशन को शहर भर में एक सामान्य अभ्यास बनाकर सार्वजनिक आंदोलन बनाने की घोषणा की गई थी।
इसके अलावा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार द्वारा ध्यान और योग विज्ञान में एक वार्षिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू किया गया था। इस पाठ्यक्रम में 650 से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना नामांकन करवाया था। इन सभी उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करके इस योजना के अंतर्गत योग अभ्यास करवाया जा सकेगा।
Dilli Ki Yogshala Key Highlights
योजना का नाम | दिल्ली की योगशाला योजना |
किसने आरंभ की | दिल्ली सरकार |
लाभार्थी | दिल्ली के नागरिक |
उद्देश्य | दिल्ली वासियों को निशुल्क योगा क्लास प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dillikiyogshala.com/ |
साल | 2022 |
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | दिल्ली |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
दिल्ली की योगशाला 2022 का उद्देश्य
Dilli Ki Yogshala का मुख्य उद्देश्य दिल्लीवासियों को निशुल्क योगा क्लास प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली सरकार द्वारा योगा इंस्ट्रक्टर को प्रशिक्षित किया गया है जिनके माध्यम से दिल्ली वासियों को योगा एवं मेडिटेशन क्लास प्रदान की जाएगी। यह योजना समाज में सुधार लाने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से दिल्ली के नागरिक सुखी, स्वस्थ एवं बीमारी मुक्त जीवन की प्राप्ति कर सकेंगे। प्रत्येक दिल्ली वासी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को केवल एक मिस्ड कॉल देनी होगी। जिसके पश्चात उनको योगा इंस्ट्रक्टर मुहैया करवा दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से दिल्ली के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
दिल्ली की योगशाला 2022 के लाभ तथा विशेषताएं
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा 13 दिसंबर को दिल्ली की योगशाला योजना का उद्घाटन किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा योग एवं मेडिटेशन कार्यक्रम दिल्ली के नागरिकों के लिए आयोजित किया जाएगा।
- इन कार्यक्रमों के माध्यम से दिल्ली के नागरिकों को सुखी, स्वस्थ एवं बीमारी मुक्त जीवन की प्राप्ति हो सकेगी।
- इस योजना के संचालन के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 400 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है जो जनवरी 2022 से दिल्लीवासियों को योग का अभ्यास करवाएंगे।
- यह अभ्यास निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
- यह योजना समाज में सुधार लाने में भी कारगर साबित होगी।
- प्रशिक्षित किए गए शिक्षकों के माध्यम से 20,000 से अधिक नागरिकों को योग सिखाया जाएगा।
- प्रत्येक खेप में 25 या अधिक नागरिक होंगे।
- नियमित योग एवं ध्यान के कारण नागरिक शांत, खुश एवं स्वस्थ रह सकेंगे।
- दिल्ली की योगशाला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए दिल्लीवासियों को कम से कम 25 लोगों का एक समूह बनाकर एक जगह तय करनी होगी जो कि पार्क या सामुदायिक हॉल हो सकता है।
- शिक्षक की प्राप्ति करने के लिए दिल्ली वासियों को केवल सरकार को एक मिस कॉल देनी होगी।
- यह मिस्ड कॉल 9013585858 पर देनी होगी।
- जिसके पश्चात दिल्ली वासियों को शिक्षक मोहिय करवा दिया जाएगा।
- योगा क्लास हफ्ते में 6 दिन आयोजित की जाएगी।
- इस योजना को आरंभ करने का निर्णय फरवरी में लिया गया था।
- इस योजना का प्रावधान बजट में भी किया गया था।
दिल्ली की योगशाला योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया
Delhi Ki Yogshala का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको 9013585858 पर मिस्ड कॉल देनी होगी जिसके पश्चात ग्रुप कोऑर्डिनेटर को निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके अपना पंजीकरण करना होगा।
- सर्वप्रथम आपको दिल्ली की योगशाला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, फोन नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड, ऑक्यूपेशन, एड्रेस, वेन्यू एड्रेस आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप दिल्ली योगशाला योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर सकेंगे।
पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको दिल्ली की योगशाला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी ईमेल आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको दिल्ली की योगशाला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको फीडबैक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस फॉर्म में अपना नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर तथा फीडबैक दर्ज करना होगा।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आफ फीडबैक दे सकेंगे।
संपर्क विवरण
- Contact Number- +911171860647
- Email Id- [email protected]