CRPF Pay Slip Download कैसे करें @ crpf.gov.in, CRPF Salary Slip देखें

CRPF Pay Slip:- देश में डिजिटल प्रक्रिया को देखते हुए भारत सरकार द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सभी कर्मचारियों के लिए मासिक वेतन पर्ची और उससे जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध की गई है। ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से अब CRPF के सभी कर्मचारी अपनी CRPF Pay Slip आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार को अपनी वेतन पर्ची देखने के लिए CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले लॉगिन करना होगा। जिसके बाद वह अपनी सैलरी स्लिप को देख सकेंगे। अगर आप भी CRPF Pay Slip घर बैठे चेक करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सीआरपीएफ पे स्लिप 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। 

CRPF Pay Slip 2023

CRPF Pay Slip 2023

केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के सभी जवानों के लिए भारत सरकार द्वारा मासिक वेतन पर्ची एवं वेतन से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान की गई है। CRPF के जवान अपनी पे स्लिप 2023 को ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रत्येक कर्मचारियों को यूजर आईडी और पासवर्ड प्रदान किया जाता है। पे स्लिप चेक करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर्मचारियों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर पहले लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार को यूजरनेम और पासवर्ड की आवश्यकता होती है। जिसके बाद पुलिसकर्मी अपनी वेतन पर्ची ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

Indian Army Pay Slip

सीआरपीएफ पे स्लिप के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  CRPF Pay Slip
संबंधित विभाग  गृह मंत्रालय
लाभार्थी  CRPF में कार्य कर रहे कर्मचारी
उद्देश्य  ऑनलाइन वेतन की सुविधा प्रदान करना
श्रेणी  केंद्र सरकारी योजना
साल  2023
Pay Slip चेक करने की प्रक्रिया  ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  https://crpf.gov.in/index-hi.htm

CRPF Pay Slip का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) को घर बैठे उनकी सैलरी स्लिप को देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। ताकि CRPF के जवानों को अपने वेतन भत्ते से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को प्राप्त करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता ना हो। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि जवानों की तैनाती सेना कार्यालय से काफी दूर हो जाती है जिससे उनको अपनी सैलरी से संबंधित जानकारी सही समय पर नहीं हो पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा सैलरी स्लिप को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कर दिया गया है। अब CRPF के सभी जवान आसानी से अपनी पे स्लिप को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। 

ITBP Pay Slip

सीआरपीएफ पे स्लिप के लाभ एवं विशेषताएं 

  • भारत सरकार द्वारा CRPF के जवानों के लिए मासिक वेतन पर्ची और उससे जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध की गई है। 
  • CRPF के जवान अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा Central Reserve Police Force की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी सैलरी स्लिप को देख सकते हैं।
  • CRPF Pay Slip प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से कर्मचारियों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • सैलरी स्लिप के माध्यम से जवान बैंक से लोन भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • पुलिसकर्मी अपने हर महीने की वेतन पर्ची को ऑनलाइन कभी भी कहीं भी आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन पे स्लिप चेक करने के लिए सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाता है।
  • सरकार द्वारा CRPY Pay Slip देखने के लिए मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है।

CRPF ऑफिसर रैंक स्ट्रक्चर 

  • स्पेशल डायरेक्टर जनरल
  • डायरेक्टर जनरल
  • डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल
  • इंस्पेक्टर जनरल
  • एडिशनल डायरेक्टर जनरल
  • सेकंड इन कमांडेंट
  • असिस्टेंट कमांडेंट
  • कमांडेंट
  • इंस्पेक्टर
  • सब इंस्पेक्टर
  • हेड कांस्टेबल
  • कांस्टेबल
  • सूबेदार मेजर

UP Police Pay Slip

CRPF Pay Slip 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
CRPF Pay Slip
  • होम पेज पर आपको कर्मचारी लॉगिन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Login पेज खुल जाएगा।
CRPF Pay Slip
  • अब आपको इस पेज पर User ID, Password और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर Pay Slip के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में Year और Month का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Generate Pay Slip के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करें कि आपके सामने आपकी सैलरी स्लिप आ जाएगी।
  • इस पे स्लिप में आप अपना पूरा विवरण देख सकते हैं। और चाहे तो आप इस स्लिप डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

पासवर्ड रिसेट कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको कर्मचारी लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर Reset Password के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
पासवर्ड रिसेट कैसे करें?
  • अब आपको इस पेज पर IRLA No./ Force No. दर्ज कर Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • अब आपको प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर Valid OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको New Password दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Reset Password के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपका पासवर्ड चेंज हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं। 

CRPF मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में CRPF Pay App दर्ज कर सर्च करना होगा।
  • सर्च करने के बाद आपके सामने ऐप खुल जाएगा।
CRPF Pay Slip
  • अब आपको Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • ऐप डाउनलोड होने के बाद आप आसानी से इसे ओपन कर कर्मचारी लॉगिन पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन कर सकते हैं और सैलरी स्लिप से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment