CM Khet Suraksha Yojana:- उत्तर प्रदेश में छुट्टा पशु किसानों के लिए एक बड़ी समस्या है। जिसकी वजह से किसानों की फसलें आए दिन बर्बाद हो जाती है। ऐसे में किसान कटीले तार लगाकर अपने खेतों की सुरक्षा करते हैं। जिसके कारण पशु जख्मी हो जाते हैं जिस पर सरकार ने पाबंदी लगा दी है वहीं अब किसानों की फसलों और पशुओं दोनों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक नई योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को राहत प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य के किसानों के खेतों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग का झटका लगेगा और उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा और फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से CM Khet Suraksha Yojana 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर अनुदान राशि का लाभ प्राप्त कर सके।

Table of Contents
CM Khet Suraksha Yojana 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा CM Khet Suraksha Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अगर किसी किसान के खेत की फसल को पशुओं से नुकसान हो रहा है तो वह अपने खेत में चारों ओर बाड़ लगा सकता है। इस योजना के तहत लगाई जाने वाली सोलर फेंसिंग की बाड़ में मात्र 12 वोल्ट का करंट प्रभावित होगा। इससे केवल सिर्फ पशुओं को झटका लगेगा उन्हें किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं होगी।
हल्के करंट के साथ ही सायरन की आवाज भी होगी। जिससे छुट्टा या जंगली जानवर जैसे नील गाय, बंदर, सुअर आदि खेत में खड़ी फसल को क्षति नहीं पहुंचा सकेंगे। जिसके लिए सरकार द्वारा किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत के हिसाब से अनुदान भी दिया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा योजना का सफल रुप से कार्यान्वयन होने के बाद इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। यह योजना राज्य के किसानों के लिए सौगात बन सकेगी।
प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | CM Khet Suraksha Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
संबंधित विभाग | कृषि विभाग उत्तर प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | आवारा जानवर से फसल की सुरक्षा करना |
अनुदान राशि | 60 फीसद या 1.43 लाख रुपए |
बजट राशि | 350 करोड़ रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों के खेतों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेतों के चारों ओर सोलर फेंसिंग लगाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे खेतों की सुरक्षा की जा सके और आवारा पशुओं से खेतों में होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। राज्य में इस योजना के लागू होने से किसानों की फसलों को नुकसान नहीं होगा। जिससे उनकी आमदनी में भी सुधार हो सकेगा।
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए 350 करोड़ रुपए की बजट राशि प्रस्तावित
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा 350 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। इस बजट राशि के माध्यम से पूरे राज्य में किसानों के खेत की फसलों को पशुओं से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग की बाड़ के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। ताकि किसानों को आवारा पशुओं से राहत मिल सके उनकी खड़ी फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सके। इस योजना का लाभ राज्य के छोटे, लघु एवं सीमांत किसानों को प्रदान किया जाएगा। यह योजना किसानों की आय को बढ़ाने में लाभदायक सिद्ध होगी।
CM Khet Suraksha Yojana के तहत किसानों को मिलेगा 60 फीसद अनुदान
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के तहत राज्य के छोटे, लघु एवं सीमांत किसानों को आवारा पशुओं से सुरक्षा प्रदान करने के लिए खेतों के चारों ओर सोलर फेंसिंग लगाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत पर 60 फीसद या 1.43 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। जिसका लाभ प्राप्त कर किसान अपनी फसल को मवेशी और जंगली जानवर आदि से बचा सकेंगे। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह अनुदान राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। कृषि विभाग द्वारा इस योजना का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से किसानों को अपने खेतों में बाड़ लगाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- राज्य के किसान इस योजना के माध्यम से अपने खेतों के चारों ओर बाड़ लगाकर आवारा पशुओं से अपनी फसलों को नुकसान होने से बचा सकेंगे।
- Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana 2023 के तहत किसानों के खेतों के चारों ओर सोलर फेंसिंग लगाये जाएंगे। जिससे आवारा पशुओं को सोलर फेंसिंग के संपर्क में आने पर 12 वोल्ट का करंट का झटका लगेगा।
- इससे पशुओं को कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही एक सायरन भी बजेगा। जिसकी आवाज से पशु खेतों से दूर भाग जाएंगे। और खेतों को क्षति नहीं पहुंचा सकेंगे।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना किस संचालन के लिए 350 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
- CM Khet Suraksha Yojana के तहत छोटे, लघु, सीमांत किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत का 60 प्रतिशत या 1.43 लाख रुपए का अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना को राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। जिससे राज्य के सभी किसानों को आवारा पशुओं से अपने खेतों को बचाने के लिए आर्थिक सहायता मिल सके।
- यह योजना किसानों को पशुओं से होने वाली क्षति से मुक्ति दिलाएगी।
- मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के माध्यम से किसानों की फसलें हरी-भरी रहेगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
CM Khet Suraksha Yojana के लिए पात्रता
- सीएम खेत सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु केवल राज्य के किसान ही पात्र होंगे।
- लघु एवं सीमांत किसान भी इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे।
- आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
यूपी राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जमीन दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
CM Khet Suraksha Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
अगर आप मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री के सुरक्षा योजना के तहत आवेदन करने से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। केवल इतना ही बताया गया है कि इस योजना के माध्यम से लघु सीमांत किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत पर 60 फीसद या 1.43 लाख रूपए का अनुदान दिया जाएगा। जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु अधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च किया जाएगा तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके।
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना FAQs
CM Khet Suraksha Yojana को उत्तर प्रदेश राज्य में 21 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के माध्यम से राज्य के किसानों के खेत की फसलों को पशुओं से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग के लिए अनुदान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के संचालन हेतु 350 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।
सीएम खेत सुरक्षा योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को सरकार द्वारा प्रति हेक्टेयर लागत पर 60 फीसद या 1.43 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा।