Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana Apply | अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना रजिस्ट्रेशन | ESIC Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana Form | अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के लाभ ,पात्रता
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं की हमारे देश में बेरोजगारी की दर बढ़ रही है। खास तौर पर कोरोना काल के चलते हैं काफी सारे लोगों की नौकरियां जा रही हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ईएसआईसी) के द्वारा अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का आरंभ किया गया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तो यदि आप अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana क्या है?
Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana के अंतर्गत वह सभी कर्मचारी जो संगठित क्षेत्रों में काम करते हैं यदि उनकी नौकरी छूट जाती है तो इस स्थिति में ईएसआईसी के द्वारा उन्हें 24 महीने तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वे सभी कर्मचारी जो ईएसआईसी के अंतर्गत बीमाकृत है वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह आर्थिक सहायता उनके वेतन के हिसाब से उन्हें प्रदान की जाएगी। जिसकी जानकारी हम आपको इस लेख में देंगे। ईएसआईसी के द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना नई अपडेट
इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभों को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है और कोरोना काल के चलते नौकरी गंवाने वाले लोगों के लिए इस योजना के अंतर्गत नियम व शर्तों में छूट प्रदान की गई है। पहले इस योजना के अंतर्गत बेरोजगार लोगों को सैलरी का 25 फ़ीसदी हिस्सा मिलता था लेकिन अब यह 50 फ़ीसदी कर दिया गया है। पहले इस योजना के अंतर्गत नौकरी जाने के 90 दिनों के भीतर आवेदन करना होता था जो अब घटा कर 30 दिन कर दिया गया है। ये छूट 1 जनवरी 2021 से लागू होगी जो कि 30 जून 2021 तक चलेगी। ध्यान रखिए कि यदि आपकी नौकरी किसी गलत व्यवहार, निजी कारण या फिर किसी कानूनी कार्रवाई के अंतर्गत गई है तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अपने आधार कार्ड को बैंक खाता से लिंक करना होगा। इस योजना के अंतर्गत आवेदन की मंजूरी मिलने के 15 दिन बाद लाभ की राशि आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। पहले अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की राशि नियोक्ताओं के अकाउंट में आती थी जो कि अब सीधे कर्मचारी के अकाउंट में आएगी।
अटल बीमित योजना की अवधि को बढ़ाया गया जून 2022 तक
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को बीमित व्यक्तियों को 3 महीने के लिए 50% वेतन पर बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया था। इस योजना का लाभ बेरोजगार नागरिक प्राप्त कर सकते हैं जिन्होंने किसी कारणवश अपनी नौकरी खो दी है। इस योजना का संचालन एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के माध्यम से किया जाता है। अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को 1 जुलाई 2018 को 2 वर्षों के लिए आरंभ किया गया था। 10 सितंबर 2021 को इस योजना की अवधि को अगले 1 साल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
- अब इस योजना का लाभ जून 2022 तक प्रदान किया जाएगा। इस बात का निर्णय कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 185वी बैठक में लिया गया। यह बैठक केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के अध्यक्षता में की गई थी।
- इस योजना के आरंभ होने से 18 मार्च 2021 तक की अवधि में 43299 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया है। जिसके लिए सरकार द्वारा 57.18 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है।
Key Highlights of ESIC Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana
आर्टिकल किसके बारे में है | अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना |
किस ने लांच की स्कीम | कर्मचारी राज्य बीमा निगम |
लाभार्थी | बेरोजगार कर्मचारी |
आर्टिकल का उद्देश्य | बेरोजगार हुए कर्मचारियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.esic.nic.in/ |
साल | 2023 |
स्कीम उपलब्ध है या नहीं | उपलब्ध |
कारोना काल के चलते किए गए नियमों बदलावरोजगार छूटने का मतलब आय की हानि नहीं है,ईएसआईसी रोजगार की अनैच्छिक हानि या
— ESIC #StayHome #StaySafe (@esichq) November 22, 2019
गैर – रोजगार चोट के कारण स्थायी अशक्तता के मामले में 24 माह की अवधि के लिए मासिक नकद राशि का भुगतान करता है। pic.twitter.com/v7ZnCvIHc7
जैसे कि हमने आपको बताया कि अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के अंतर्गत यदि किसी बीमाकृत व्यक्ति की नौकरी छूट जाती है तो उसे आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता पहले वेतन की 25% थी। जिसे बढ़ाकर वेतन की 50% कर दिया गया है। पहले आर्थिक सहायता नौकरी छूट जाने के 90 दिन में प्रदान की जाती थी। जो कि अब घटाकर 30 दिन कर दिया गया है। और पहले यह राशि पुराने नियोक्ता के पास आती थी और नियोक्ता से कर्मचारी के पास जाती थी। अब इएसआईसी के द्वारा यह राशि डायरेक्ट लाभार्थी के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। यह सभी बदलाव भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए किए गए हैं। जिसकी वजह से काफी सारे लोगों की नौकरी चली गई है और वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य संगठित क्षेत्रों के उन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो किसी कारण से बेरोजगार हो गए हैं। इस योजना के माध्यम से बेरोजगार हुए कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। और वह अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी ढूंढ पाएंगे। इसी के साथ में बेरोजगारी की स्थिति में वह अपने परिवार का आर्थिक रूप से समर्थन कर पाएंगे।
कब तक चलेंगे यह बदलाव?
आपको बता दें कि इस योजना में पात्रता की शर्तों में कोरोना काल के चलते हैं ईएसआईसी द्वारा ढील दी गई है। यह डील 24 मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक चलेगी। इसके बाद 1 जनवरी 2021 से 30 जून 2021 के बीच मांग और जरूरत के आधार पर यह निर्धारित किया जाएगा कि ढील को जारी रखना है या फिर खत्म कर देना है।
कौन उठा सकता है अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ?
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ केवल वही व्यक्ति उठा सकता है जो न्यूनतम 2 साल की अवधि के लिए बीमाकृत है। तथा बीमाकृत व्यक्ति ने बेरोजगार होने से पहले कम से कम 78 दिन काम किया हो। यदि कोई व्यक्ति इन दो शर्तों को को पूरा नहीं करता है तो वह ESIC Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana का लाभ नहीं उठा पाएगा। इस योजना के माध्यम से कम से कम 35 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana का फायदा कौन नहीं उठा पाएगा?
- वह व्यक्ति जिसे किसी कारण कंपनी से निकाला गया है वह Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana का लाभ नहीं उठा पाएगा।
- यदि किसी व्यक्ति पर कोई अपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है तो वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगा।
- इच्छुक रिटायरमेंट लेने वाले व्यक्ति भी अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
- वह सभी लोग जो इस योजना का लाभ पहले ले चुके हैं वह इस योजना का लाभ दोबारा नहीं उठा पाएंगे।
Atal Bimit Vyakti Kalyan yojana
ESIC ने कर्मचारियों को प्रति व्यक्ति 10 रूपये की प्रतिपूर्ति के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दे दी है इएसआई कॉर्पोरेशन डेटाबेस में श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों के आधार सीडिंग को प्रोत्साहित किया जा सके | यह एक ही बीमित व्यक्तियों के कई पंजीकरणों को प्रतिबंधित कर देगा | ESIC का कहना है कि रोजगार छूटने का मतलब आय की हानि नहीं है इएसआईसी रोजगार की अनैच्छिक हानि या गैर रोजगार चोट के कारण स्थायी अशक्ता के मामले में 24 माह की अवधि के लिए मासिक नकद राशि का भुगतान करता है |
ESIC Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana के लाभ तथा विशेषताएं
- अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के माध्यम से उन सभी कर्मचारियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जो बेरोजगार हो गए हैं।
- इस योजना का संचालन एम्पलॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ईएसआईसी) द्वारा किया जाता है।
- अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के अंतर्गत सभी संगठित क्षेत्र के कर्मचारी आते हैं।
- इस योजना का लाभ कर्मचारियों के द्वारा केवल एक बार ही उठाया जा सकता है।
- यदि किसी कारणवश कर्मचारी को निकाला गया है तो वह योजना का लाभ नहीं उठा सकता।
- आर्थिक सहायता डायरेक्ट लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को कम से कम 2 साल से बिमकृत होना अनिवार्य है।
- इएसआई सी ने बीमित व्यक्तियों की मृत्यु पर भुगतान किये जाने वाले अत्येष्टि व्यय में बढ़ोतरी कर इसे वर्तमान 10 ,000 रूपये से बढ़कर 15 ,000 रूपये कर दिए है |
- ESIC Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana के अंतर्गत क्लेम की अवधि 90 दिन से घटाकर 30 दिन कर दी गई है।
- बेरोजगारी की स्थिति में पहले आर्थिक सहायता वेतन का 25% मिलता था जिसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया है।
- इस योजना का लाभ 35 लाख करमचारी उठा पाएंगे।
- यदि किसी व्यक्ति ने इच्छुक रिटायरमेंट लिया है तू अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ नहीं उठा पाएगा।
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की पात्रता
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए व्यक्ति को बेरोजगार होना अनिवार्य है।
- बीमाकृत व्यक्ति को दो साल की न्यूनतम अवधि के लिए बीमा योग्य रोजगार में होना चाहिए।
- बीमित व्यक्ति को पूर्ववर्ती चार अवधियों में से प्रत्येक के दौरान 78 दिनों से कम का योगदान नहीं देना चाहिए था।
- उसके संबंध में योगदान नियोक्ता द्वारा भुगतान या देय होना चाहिए।
- बेरोजगारी की आकस्मिकता दुराचार या अतिरेक या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए किसी भी सजा के परिणामस्वरूप नहीं होनी चाहिए।
- बीमित व्यक्ति के आधार और बैंक खाते को बीमित व्यक्ति डेटा आधार के साथ जोड़ा जाना चाहिए।
- यदि आईपी एक से अधिक नियोक्ता के लिए काम कर रहा है और ईएसआई योजना के तहत कवर किया गया है, तो उसे केवल बेरोजगार माना जाएगा, जबकि वह सभी नियोक्ताओं के साथ बेरोजगार है।
- आवेदक को किसी अन्य अधिनियम के प्रावधानों के तहत स्वीकार्य किसी भी समान लाभ का लाभ नहीं उठाना चाहिए।
- आईपी चिकित्सा लाभ के लिए पात्र होगा क्योंकि अधिनियम के तहत वह इस राहत का लाभ उठा रहा है।
Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana के तहत दावा प्रक्रिया
ईआईसी कॉरपोरेशन की अटल बीमित व्यक्ति योजना बेरोजगारी की आकस्मिकता में बीमित व्यक्तियों को नकद मुआवजे के रूप में प्रदान करती है। वर्तमान समय में इस योजना के तहत बीमित व्यक्ति की औसत कमाई का 50 परसेंट कुछ अंशदाई शर्तों के अधीन उनके बेरोजगारी के मामले में अधिकतम 90 दिनों के लिए भुगतान किया जाता है। ईएसआईसी के ध्यान में लाया गया था कि कुछ मामलों में नियोक्ताओं ने अपने कर्मचारियों को सेवा से समाप्त करने से कुछ महीने बाद रोल से हटा दिया है। इस अवधि के दौरान नियोक्ताओं द्वारा सिस्टम में इन कर्मचारियों के लिए एसआई योगदान भी दर्ज किया गया था। राहत के रूप में बीमा योजना केवल बीमित व्यक्तियों की बेरोजगारी के मामले में उपलब्ध है तथा इस योजना के तहत सेवा से समाप्त किए गए कर्मचारी राहत के लिए अयोग्य हैं।
अटल बीमित योजना के अंतर्गत किए गए दावों एवं भुगतान का राज्यवार विवरण
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | कुल प्राप्त दावे | स्वीकृत दावे | स्वीकृत राशि |
हिमाचल प्रदेश | 992 | 623 | 8332562 |
कर्नाटका | 4937 | 3229 | 46860455 |
पंजाब | 2424 | 1491 | 18617965 |
उत्तराखंड | 1187 | 554 | 7162513 |
हरियाणा | 5979 | 1751 | 22849924 |
आसाम | 326 | 237 | 2974008 |
राजस्थान | 4837 | 3235 | 41077152 |
जम्मू एंड कश्मीर | 260 | 165 | 1480306 |
उत्तर प्रदेश | 5965 | 2888 | 39647355 |
वेस्ट बंगाल | 1149 | 690 | 9461380 |
नागालैंड | 1 | 1 | 21637 |
बिहार | 653 | 466 | 5259276 |
दिल्ली | 4323 | 2619 | 46204397 |
झारखंड | 422 | 185 | 2215305 |
सिक्किम | 2 | 0 | 0 |
त्रिपुरा | 14 | 14 | 114450 |
मिजोरम | 6 | 5 | 30825 |
गुजरात | 2265 | 1498 | 19809040 |
आंध्र प्रदेश | 10693 | 8081 | 89842174 |
ओडीशा | 648 | 318 | 3370491 |
तमिल नाडु | 5221 | 3463 | 43386600 |
मध्य प्रदेश | 2810 | 1943 | 24615791 |
महाराष्ट्र | 6238 | 4356 | 61919164 |
गोवा | 597 | 355 | 5681094 |
छत्तीसगढ़ | 594 | 354 | 4108174 |
तेलंगाना | 3942 | 2407 | 34087064 |
केरला | 2940 | 2126 | 29208122 |
पुडुचेरी | 334 | 245 | 3496974 |
कुल | 69759 | 43299 | 571834198 |
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना में आवेदन कैसे करे ?
- जो इच्छुक लाभार्थी इस अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो उन्हें सबसे पहले ESIC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | फिर एक फॉर्म डाउनलोड करना होगा |
- इसके पश्चात् इस फॉर्म को भरना होगा फिर इस फॉर्म को ESIC की शाखा में जमा करना होगा | इस फॉर्म के साथ आपको 20 रूपये का नॉन ज्यूडिशियल पेपर पर नोटरी से एफिडेविड करवाना होगा,इसमें AB -1 से लेकर AB -4 फॉर्म जमा करवाना होगा |
- इसके लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू होने वाली है योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है |
Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इस होम पेज पर आपको Services के सेक्शन में देखना है।
- यहां आपको Grievance Redressal के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपके सामने कुछ दिशा निर्देश खुलकर आएँगे।
- इन दिशा निर्देश को आप को ध्यान पूर्वक पढ़ना है
- ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद आपको Proceed के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा
- इस पेज पर आपको Grievance के सेक्शन में देखना है।
- यहां आपको Lodge Public Grievance के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा
- इस पेज पर आपको लॉगइन करना है
- लोगिन करने के बाद आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आएगा
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करनी है
- दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपका ग्रीवेंस दर्ज हो जाएगा
ग्रीवेंस स्टेटस जाँचने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Service के सेक्शन में देखना है।
- यहां आपको Grievance Redressal के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद दिशा निर्देश ध्यान पूर्वक पढ़ें और Proceedके बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको View Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे Registration Number, Email ID तथा Security Code दर्ज करना है।
- संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपका ग्रीवेंस दर्ज हो जाएगा
Contact Information
इस लेख के माध्यम से हमने आपको अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। ईमेल तथा टोल फ्री नंबर कुछ इस प्रकार है।
- Toll Free Number- 1800112526
- Email- [email protected]