बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023: एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता व लाभ

Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana:- आज के समय में देश के कई हिस्सों में कन्या भ्रूण हत्या होती है। सरकार भ्रूण हत्या को रोकने के लिए निरंतर प्रयास करती है। जिसमें सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान संचालित किए जाते हैं। इसके अलावा सरकार विभिन्न योजनाओं का भी संचालन करती है। आपको बिहार सरकार द्वारा भी आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। जिसका नाम बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना है। इस योजना के माध्यम से बेटी के जन्म होने पर परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आपको इस लेख के माध्यम से Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana के अंतर्गत आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।

Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana

Table of Contents

Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2023

इस योजना को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana 2023 के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा यूको एवं आईडीबीआई बैंक में ₹2000 की राशि का निवेश किया जाता है। कन्या की 18 वर्ष की आयु पूरी होने के पश्चात कन्या को परिपक्वता मूल्य के बराबर राशि का भुगतान किया जाता है। यदि 18 वर्ष पूर्ण होने से पहले ही कन्या की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में इस राशि का भुगतान महिला विकास निगम बिहार को किया जाता है। यह योजना भ्रूण हत्या रोकने, लिंग अनुपात में सुधार करने एवं जन्म पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

बिहार कि वे सभी बालिकाएं जिनका जन्म 22 नवंबर 2007 या फिर उसके बाद हुआ है तथा वह बीपीएल श्रेणी से हैं उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। एक परिवार की केवल दो बेटियां ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है। इस योजना का कार्यान्वयन महिला विकास निगम, बिहार द्वारा किया जाएगा। बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से अब एक 15 लाख बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जा चुका है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य भ्रूण हत्या में रोक करना करना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में जन्म लेने वाली बेटियों के नाम पर ₹2000 का निवेश किया जाएगा। 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात उनको परिपक्वता मूल्य के बराबर राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना प्रदेश की बेटियों के जीवन स्तर में सुधार करने में भी कारगर साबित होगी। इसके अलावा Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana के माध्यम प्रदेश के लिंग अनुपात में भी सुधार आएगा। इस योजना का लाभ केवल तभी प्रदान किया जाएगा जब कन्या का जन्म पंजीकरण हुआ होगा।

Bihar Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana Details in Highlights

योजना का नामबिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
किसने आरंभ कीबिहार सरकार
लाभार्थीबिहार के नागरिक
उद्देश्यभ्रूण हत्या को रोकना तथा लिंगानुपात में सुधार करना।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://wdc.bih.nic.in/MKSYDetails.aspx
साल2023
राज्यबिहार
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन
निवेश राशि₹2000

सुकन्या समृद्धि योजना 

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा यूको एवं आईडीबीआई बैंक में ₹2000 की राशि का निवेश किया जाएगा।
  • कन्या की 18 वर्ष की आयु पूरी होने के पश्चात कन्या को परिपक्ता मूल्य के बराबर राशि का भुगतान किया जाएगा।
  • यदि कन्या की मृत्यु 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पहले हो जाती है तो इस स्थिति में राशि का भुगतान महिला विकास निगम, बिहार को किया जाएगा।
  • भ्रूण हत्या रोकने, लिंग अनुपात में सुधार करने एवं जन्म पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना को आरंभ किया गया है।
  • वे सभी बालिकाएं जिनका जन्म 22 नवंबर 2007 या फिर उसके बाद हुआ है तथा बीपीएल श्रेणी से हैं उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • एक परिवार की केवल दो बेटियां ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
  • इस योजना का कार्यान्वयन महिला विकास निगम बिहार द्वारा किया जाएगा।
  • अब तक 15 लाख बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है।

बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए किए जाने वाले कुछ प्रयास

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना-

बिहार सरकार द्वारा 2007-08 में राज्य की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में महिलाओं का समग्र सशक्तिकरण किया जाता है। जिससे कि महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इस योजना के माध्यम से क्षमता निर्माण और माइक्रोफाइनेंस इनपुट के माध्यम से स्थाई स्व स्वामित्व वाली और प्रबंधक महिला आधारित संस्थानों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से आवश्यकता आधारित आजीविका प्रयासों को भी सुगम बनाया जाएगा।

ESM Daughters Yojana

इकोनामिक एंपावरमेंट-

 बिहार की महिलाओं को उद्यमिता प्रोत्साहन के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना एवं उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए इकोनॉमिक एंपावरमेंट किया जाता है। जिसके माध्यम से महिलाओं का समग्र सशक्तिकरण, गरीबी में कमी, स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण जैसे व्यापक विकास होते हैं। इकोनामिक एंपावरमेंट के माध्यम से महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सशक्तिकरण भी होता है।

वन स्टॉप सेंटर-

वन स्टॉप सेंटर की स्थापना हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इन सेवाओं में चिकित्सा सहायता, परिवहन, पुलिस, कानूनी सहायता आदि शामिल है। इस सेंटर का संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।

पूर्ण शक्ति केंद्र-

पूर्ण शक्ति केंद्र मॉडल को राज्यों में राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण मिशन को लागू करने के उद्देश्य से लांच किया गया है। इस मॉडल के माध्यम से जमीनी स्तर पर सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का लाभ महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को उनके मुद्दों को हल करने के लिए भी एक मंच प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ-

बेटियों के जन्म के पश्चात उनको सुरक्षा एवं शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना को स्वस्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से लागू किया गया है। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए महिला विकास निगम बिहार को नोडल एजेंसी निर्धारित किया है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा लांच की गई है। इस योजना को भ्रूण हत्या को रोकने एवं बेटी को सुरक्षा एवं शिक्षा प्रदान करने का उद्देश्य से लांच किया गया है।

वूमेन हेल्पलाइन-

वुमन हेल्पलाइन की स्थापना हिंसा से प्रभावित महिलाओं की सहायता एवं महिलाओं के लिए संचालित की जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। यह एक आपातकालीन सेवा है जो 24×7 संचालित की जाती है। महिलाओं द्वारा 181 हेल्पलाइन पर संपर्क करके इस सुविधा का लाभ प्राप्त किया जाता है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से महिला द्वारा दहेज उत्पीड़न के मामले, दहेज हत्या के मामले, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी आदि जैसे अपराधों की शिकायत दर्ज की जा सकती है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की पात्रता

  • आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • कन्या का जन्म 22 नवंबर 2007 या इसके पश्चात होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जन्म पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
  • केवल बीपीएल श्रेणी की बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको अप्लाई फॉर बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के विकल्प पर क्लिक करना।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉग इन कर सकेंगे।

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana ई डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको ई डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • नाम
    • जेंडर
    • माता पिता का नाम
    • राज्य
    • पिन कोड
    • कांटेक्ट नंबर
    • ईमेल आईडी
    • एड्रेस
    • मैसेज
    • कैप्चा कोड
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ग्रीवेंस दर्ज कर सकेंगे।

ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ग्रीवेंस स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana
  • इसके पश्चात आपको अपनी ग्रीवेंस आईडी तथा रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको शो के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ग्रीवेंस स्टेटस चेक कर सकेंगे।

डायरेक्टरी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको डायरेक्टरी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आप डायरेक्टरी देख सकते हैं।

संपर्क विवरण

  • Address- Women Development Corporation, R. Block, Daroga Rai Path, Road No – 2, Patna, Bihar 800001
  • Contact Numbers- 0612-2506068/2506078
  • Email Id- [email protected]

Leave a Comment