बिहार बकरी पालन योजना: ऑनलाइन आवेदन, Bihar Bakri Palan Yojana Form

Bihar Bakri Palan Yojana Online Apply, Subsidy Application Form 2023, बिहार बकरी पालन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभ जाने

बिहार सरकार द्वारा राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक नई योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम Bihar Bakri Palan Yojana है। बकरी पालन योजना के माध्यम से राज्य में बकरी पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा बकरी फार्म खोलने के लिए योजना के तहत जाति के आधार पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत आवेदन कर राज्य के नागरिक अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार बकरी पालन योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप भी बिहार के नागरिक हैं और बेरोजगार है एवं रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Bihar Bakri Palan Yojana 2023

Bihar Bakri Palan Yojana 2023

बिहार बकरी पालन योजना को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के तहत बकरी पालन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को बकरी फार्म खोलने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का संचालन बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है। बिहार बकरी पालन योजना का लाभ राज्य के बेरोजगार नागरिकों के साथ-साथ किसान भी प्राप्त कर सकते हैं।

बकरी फार्म खोलने के लिए बिहार सरकार द्वारा 10 बकरी +1 बकरा, 20 बकरी+1 बकरा, 40 बकरी +1 बकरा के आधार पर 2.45 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है। इनमें से सामान्य जाति के लोगों को सरकार द्वारा 50% अनुदान मुहैया किया जाता है। और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को 60% का अनुदान प्रदान  किया जाता है। Bihar Bakri Palan Yojana के संचालन के लिए बिहार सरकार द्वारा 2 करोड़ 66 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इच्छुक नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर बकरी फार्म खोलने के लिए अनुदान राशि प्राप्त कर सकते हैं।

समग्र गव्य विकास योजना

बिहार बकरी पालन योजना 2023 Key Highlights

योजना का नामBihar Bakri Palan Yojana
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
विभागपशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यबकरी पालन को बढ़ावा देना एवं रोजगार के अवसर विकसित करना
अनुदान राशि1 से 2 लाख रुपए
राज्यबिहार
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://state.bihar.gov.in/

Bihar Bakri Palan Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा बिहार बकरी पालन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बकरी पालन को बढ़ावा देना एवं रोजगार के अवसर विकसित करना है। ताकि राज्य में बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके। इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य के बेरोजगार युवा खुद का व्यवसाय आरंभ कर सकेंगे। और इससे राज्य में बेरोजगारी दर में कमी हो सकेगी। साथ ही इस योजना का लाभ किसान नागरिक भी प्राप्त कर सकते हैं। जिससे उनकी आय में दुगनी वृद्धि होगी।

बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी

बिहार बकरी पालन योजना के लिए चयन प्रक्रिया

  • बिहार बकरी पालन योजना के तहत आवेदन करने के बाद जिला स्तर पर आवेदन की जांच की जाएगी।
  • सहायक कुकुट पदाधिकारी/प्रभारी सहायक कुकुट पदाधिकारी/जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा आवेदकों के दस्तावेज और आवेदन फॉर्म की प्रारंभिक जांच की जाएगी।
  • आवेदन फॉर्म की सत्यापित होने पर लाभार्थी का इस योजना के तहत लाभ प्रदान करने के लिए चयन किया जाएगा।
  • चयन होने के बाद लाभार्थी के बैंक खाते में स्वीकृति हेतु संबंधित जिला पशुधन पदाधिकारी के द्वारा संबंधित बैंक को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
  • जिला पशुपालन पदाधिकारी के द्वारा बैंक को स्वीकृति प्रदान करने पर लाभार्थी को धन राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह धनराशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में जमा की जाएगी।

बकरी फार्म खोलने पर प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि

बिहार बकरी पालन योजना के तहत बकरी फार्म खोलने के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि का विवरण निम्न प्रकार है।

श्रेणीबकरी फार्म की क्षमता  अनुमानित लागत राशिअनुदानअधिकतम अनुदान की राशि
सामान्य जाति    20 बकरी+1 बकरा 40 बकरी+2 बकरा2 लाख रुपए 4 लाख रुपए50%  1 लाख रुपए 2 लाख रुपए
अनुसूचित जाति    20 बकरी+1 बकरा 40 बकरी+1 बकरा2 लाख रुपए 4 लाख रुपए60%1 लाख रुपए 2 लाख रुपए
अनुसूचित जनजाति    20 बकरी+1 बकरा 40 बकरी+1 बकरा2 लाख रुपए 4 लाख रुपए60%1 लाख रुपए 2 लाख रुपए

Bihar Goat Farm भूमि एवं राशि विवरण सूची  

श्रेणीबकरी फार्म की क्षमता  आवेदक की स्वयं लागतबैंक ऋणभूमि की आवश्यकता
सामान्य जाति    20 बकरी+1 बकरा 40 बकरी+2 बकरा48,000 रुपए 96,000 रुपए20,000 रुपए 40,000 रुपए1800 वर्ग मीटर 3600 वर्ग मीटर    
अनुसूचित जाति    20 बकरी+1 बकरा 40 बकरी+1 बकरा48,000 रुपए 96,000  रुपए20,000 रुपए 40,000 रुपए1800 वर्ग मीटर 3600 वर्ग मीटर  
अनुसूचित जनजाति    20 बकरी+1 बकरा 40 बकरी+1 बकरा60,000 रुपए 1,20,000 रुपए20,000 रुपए 40,000 रुपए1800 वर्ग मीटर 3600 वर्ग मीटर    

बिहार बकरी पालन योजना की विशेषताएं

  • राज्य सरकार द्वारा बकरी पालन व्यवसाय करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी को 2 किस्तों में लोन राशि प्रदान की जाएगी।
  • बिहार बकरी पालन योजना के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध हो सकेगा।
  • बकरी पालन योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
  • राज्य में उन्नत नस्ल के बकरे और बकरियों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर लोग आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे। किसानों की आय में इस योजना के माध्यम से वृद्धि होगी।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना

Bihar Bakri Palan Yojana के लाभ

  • बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए बिहार सरकार द्वारा बिहार बकरी पालन योजना के तहत लोन प्राप्त किया जा सकता है।
  • बिहार बकरी पालन योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 60% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • Bihar Bakri Palan Yojana के अंतर्गत 50% तक की सब्सिडी का का लाभ सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा।
  • अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों को इस योजना के अंतर्गत 60% तक की सब्सिडी मुहैया की जाएगी।
  • इस योजना के तहत राज्य के बेरोजगार नागरिक आवेदन कर बकरी पालन हेतु लोन पर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार को बिहार बकरी पालन योजना के अंतर्गत 2.45 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
  • बिहार सरकार द्वारा बकरी पालन योजना के अंतर्गत बकरी फार्म चलाने के लिए 5 साल तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • राज्य में बिहार बकरी पालन योजना शुरू होने से बेरोजगार युवा अपना खुद का व्यवसाय/बकरी पालन शुरू कर सकेंगे।
  • खेती करने वाले किसान भी इस योजना के माध्यम से बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।

बिहार बकरी पालन योजना के लिए पात्रता

  • बिहार बकरी पालन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना में शामिल होने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • बकरी पालन का व्यवसाय करने वाले नागरिक भी इस योजना के तहत पात्र होंगे।
  • खेती बाड़ी करने वाले किसान भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
  • बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए 20 बकरी और 1 बकरा होना आवश्यक है।
  • आवेदक के पास एक निजी भूमि होनी चाहिए जिसमे बकरी पालन किया जा सके।
  • बकरियों को रखने के लिए आवेदक के पास निश्चित स्थान, बकरी के खाने की व्यवस्था, पीने की व्यवस्था होनी चाहिए।

Bihar Bakri Palan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बकरी पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • भूमि प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार समग्र अलंकारी मत्स्यिकी योजना

बिहार बकरी पालन योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
बिहार बकरी पालन योजना
  • होम पेज पर आपको नीचे की ओर Department का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अब आपको इसमें से Agriculture & Allied सेक्शन में Animal & Fishes Resource के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर Latest News के सेक्शन में समेकित बकरी एवं भेद विकास योजना के तहत निजी क्षेत्रों में Goat Farm की स्थापना पर अनुदान की योजना हेतु के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Bihar Bakri Palan Yojana
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बिहार बकरी पालन योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Comment