Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 बिहार आकस्मिक फसल योजना ऑनलाइन आवेदन

Bihar Aaksmik Fasal Yojana:- देश के किसानों खेती करते समय अनेकों तरह की प्राकृतिक समस्याओं जैसे- सूखा पड़ना, अत्यधिक बारिश होना,ओले पड़ना एवं फसल में कीट लग जाना आदि का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें समय-समय पर तरहां-तरहा की योजनाएं लांच करती रहती है। आज हम आपको हाल हीं में बिहार में कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई एक नई योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम Bihar Aaksmik Fasal Yojana है।

अकास्मिक फसल योजना बिहार के उन जिलों के किसानों के लिए शुरू की गई है जो सूखे की मार झेल रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को बीज के लिए अनुदान दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है सूखाड़ घोषित जिलों के जो किसान इस योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं वह brbn.bihar.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं Bihar Aaksmik Fasal Yojana से जुड़ी ओर अधिक जानकारी विस्तारपूर्वक जानने के लिए हमारे इस लेख को नीचे तक अवश्य पढ़ें।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023

बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य में सूखे की मार झेल रहे किसानों को राहत पहुंचाने के लिए बिहार आकस्मिक फसल योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत बिहार के सूखाड़ घोषित 11 जिलों के किसानों को बीज खरीदने पर अनुदान दिया जाएगा। लेकिन इन किसानों को अधिकतम 2 एकड़ एवं दो फसलों तक ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा योजना के तहत मक्का, उड़द, अरहर, तोरिया, इनपुट सरसों इनपुट मटर, भिंडी, मूली, ज्वार, कुलठी जैसी फसलों को कवर किया जाएगा। Bihar Aaksmik Fasal Yojana के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को उसी फसल के लिए आवेदन करना होगा जो उनकी पंचायत को आवंटित की गई है। Bihar Krishi Vaniki Yojana से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए क्लिक करें

बिहार आकस्मिक फसल योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामBihar Aaksmik Fasal Yojana
आरंभ की गईबिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभागकृषि विभाग, बिहार
लाभार्थीराज्य के सूखाड़ घोषित जिलों के किसान
लाभार्थी जिलों की संख्या11 ज़िले
उद्देश्यकिसानों को बीज खरीदने पर अनुदान प्रदान करना
साल2023
आवेदन प्रक्रियाOnline
अधिकारिक वेबसाइटhttps://brbn.bihar.gov.in/Home/

बिहार राज्य फसल सहायता योजना 

किन-किन जिलों के किसानों को Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 का लाभ मिलेगा

  • औरंगाबाद
  • गया
  • शेखपुरा
  • जहानाबाद
  • नालंदा
  • जमुई
  • नवादा
  • मुंगेर
  • लखीसराय
  • भागलपुर
  • बांका
Bihar Aaksmik Fasal Yojana

Bihar Aaksmik Fasal Yojana के तहत कवर्ड फसलें

  • मक्का
  • ज्वार
  • इनपुट सरसों
  • इनपुट मटर
  • अरहर
  • उड़द
  • तोरिया
  • भिंडी
  • मूली

बिहार बकरी पालन योजना

बिहार अकास्मिक फसल योजना का उद्देश्य

प्रदेश सरकार का इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य  बिहार के सूखाग्रस्त जिलों के किसानों को खेती के लिए बीज खरीदने पर सब्सिडी देना है। जिससे सूखे की मार झेल रहे किसानों को बीज पर सब्सिडी देकर खेती करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। कृषि विभाग द्वारा अकास्मिक फसल योजना 2023 का लाभ राज्य के 11 जिलों के किसानों को दिया जाएगा। यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से मदद प्रदान कर रही है। ताकि वह सूखे से परेशान  ना हों और उन्हें इस संकट के समय आर्थिक कठिनाई ना आए। आम शब्दों में कृषि विभाग, बिहार द्वारा राज्य में सूखाड़ घोषित जिलों के किसानों को सूखे की स्थिति से बिहार अकास्मिक फसल योजना के माध्यम से राहत पहुंचाई जाएगी।

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2023 का लाभ

  • कृषि विभाग, बिहार द्वारा बिहार अकास्मिक फसल योजना का लाभ राज्य के उन किसानों को दिया जाएगा जो सूखे की मार झेल रहे हैं।
  • इस समय राज्य के 11 जिले गया, नवादा ,औरंगाबाद, जहानाबाद, मुंगेर ,लखीसराय, शेखपुरा ,जमुई, भागलपुर, बांका नालंदा सूखे की मार झेल रहे हैं। जिन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • किसानों को अधिकतम 2 एकड़ एवं दो फसलों पर ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • Aaksmik Fasal Yojana Bihar 2023 के तहत किसान उसी फसल के बीज पर अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं जो उनकी पंचायत के लिए आवंटित हुई है।
  • मक्का, अरहर, उड़द, तोरिया, इनपुट सरसों, कुल्थी, इनपुट मटर, भिंडी, मूली और ज्वार जैसी फसलों पर किसानों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

कृषि इनपुट अनुदान योजना

बिहार आकस्मिक फसल योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले किसान को इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाए
img-2
  • गा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको बीज आवेदन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको बीज अनुदान करने के लिए फॉर्म दिखाई देगा।
img-3
  • इस आवेदन फॉर्म में आपको अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है। इसके बाद आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना है।
  • इस प्रकार आप बिहार अकास्मिक फसल योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment