HP Beti Hai Anmol Yojana Online Application, हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना ऑनलाइन आवेदन करे और Beti Hai Anmol Yojana आवेदन फॉर्म डाउनलोड करे एवं लॉगिन प्रक्रिया देखे
केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कई सारी योजनाएं आरंभ करती रहती है। ऐसी ही एक योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी आरंभ की गई है। जिसका नाम हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2022 है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे की बेटी है अनमोल योजना क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप HP Beti Hai Anmol Yojana 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
HP Beti Hai Anmol Yojana 2022
राज्य सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को देखते हुए आरंभ की गई है। HP Beti Hai Anmol Yojana 2022 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश की बेटियों को उनकी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बेटी का जन्म होने पर हिमाचल प्रदेश सरकार ₹10000 की छात्रवृत्ति पोस्ट ऑफिस या फिर बेटी के बैंक खाते में जमा कर देगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की बेटियों को पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक ₹300 से लेकर ₹12000 तक की आर्थिक सहायता किताबें तथा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी। यदि बेटी बारहवीं कक्षा के बाद स्नातक के पाठ्यक्रम में अपनी पढ़ाई जारी रखती है तो उसे ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
एक परिवार की केवल 2 बेटियां ही उठा सकती बेटी है अनमोल योजना का लाभ
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने में किसी भी बाधा का सामना ना करना पड़े इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को प्रत्येक बालिका की दर से ₹12000 प्रदान करने का प्रावधान है। इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल 2 बेटियां ही उठा सकती हैं। इस योजना का आरंभ लिंगानुपात में सुधार करने के लिए एवं लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बालिका को प्रदान की गई धनराशि बालिका 18 वर्ष की आयु पूरी होने के पश्चात बैंक खाते से निकाल सकती है।
26535 कन्याओ को पहुंचाया गया लाभ
इस योजना के माध्यम से 1 जनवरी 2018 से 30 जून 2021 तक 3091.56 लाख रुपए की राशि इस योजना के संचालन के लिए खर्च की जा चुकी है। इस योजना के पहले चरण में 16443 बालिकाओं को लाभ प्रदान किया गया है। दूसरे चरण में 87179 बालिकाओं को लाभ प्रदान किया गया है। इसके अलावा सन 2018-19 में पहले चरण में 5730 बालिकाओं को लाभवंती किया गया है। जिसके लिए 1131.45 रुपए खर्च किए गए हैं। दूसरे चरण में 25718 बालिकाओं को लाभ प्रदान किए गया है। वर्ष 2019-20 के पहले चरण में 5929 बालिकाओं को 1211.68 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। दूसरे चरण में 34926 बालिकाओं को लाभवंती किया गया है।
सन 2020-21 में इस योजना के पहले चरण में 4784 बालिकाओं को 748.43 लाख रुपए की राशि प्रदान कर के लाभवंती किया गया है एवं दूसरे चरण में 26535 कन्याओं को लाभवंती किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा बेटियों के जन्म के उपरांत ₹21000 के अनुदान प्रदान करने के प्रावधान की भी घोषणा की गई है।
महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना
हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल आवेदन
Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana 2022 का लाभ परिवार की दो बेटियां उठा सकती हैं। इस योजना के अंतर्गत आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2022 का लाभ उठाने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए। इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा Rs 32.81 करोड़ रुपए अब तक खर्च किए गए हैं जिससे 98193 लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है।
Key Highlights Of Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana 2022
योजना का नाम | हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल |
किस ने लांच की | हिमाचल प्रदेश सरकार |
उद्देश्य | बेटियों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश की बेटियां |
आधिकारिक वेबसाइट | http://edistrict.hp.gov.in./ |
साल | 2022 |
हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना उद्देश्य
हिमाचल प्रदेश बेटियां अनमोल योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से बेटियों प्रदान की गई वित्तीय सहायता से यह सुनिश्चित होगा कि बेटियां अपनी पढ़ाई बीच में ना छोड़े। इस योजना के माध्यम से लोगों की बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच में भी बदलाव आएगा। अब हिमाचल प्रदेश की बेटियां अपनी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक परेशानी के कर पाएंगी।
बेटी है अनमोल योजना हिमाचल प्रदेश 2022 के लाभ तथा विशेषताएं
- Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana 2022 के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता हिमाचल प्रदेश की बेटियों को उनकी पढ़ाई के लिए प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार ₹10000 की छात्रवृत्ति बेटी के जन्म के समय पर पोस्ट ऑफिस या फिर बेटी के बैंक खाते में जमा करेगी।
- पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक ₹300 से लेकर ₹1200 तक की आर्थिक सहायता किताबें तथा यूनिफार्म के लिए प्रदान की जाएगी।
- बारहवीं कक्षा के बाद ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- हिमाचल प्रदेश की इस योजना के अंतर्गत एक परिवार की केवल दो बेटियां ही लाभ उठा सकती हैं।
- इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।
- हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत लाभार्थी को गरीबी रेखा से नीचे होना अनिवार्य है।
- इस योजना के माध्यम से बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों की बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच में भी बदलाव आएगा।
- इस योजना के अंतर्गत अभी तक 32.81 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। जिससे कि 98193 लाभार्थियों को लाभ मिला है।
Beti Hai Anmol Yojana की पात्रता
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत एक परिवार की केवल दो बेटियां ही लाभ उठा सकती हैं।
HP Beti Hai Anmol Yojana 2022 के महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक कॉपी
- बीपीएल राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- स्कूल के हेड मास्टर के द्वारा प्रदान किया हुआ लेटर
हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको हिमाचल ई डिस्टिक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको बेटी है अनमोल योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको साइन अप के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे की एप्लीकेशन डिटेल, एड्रेस डिटेल, रजिस्ट्रेशन डिटेल आदि भरनी होगी।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉगिन टू अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा जिस में पूछे गए सभी जानकारी आपको भरनी होगी।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने बेटी है अनमोल योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
- इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- अब आप को सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
बेटी है अनमोल योजना 2022 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको यहां दी गई लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने बेटी है अनमोल योजना का आवेदन फॉर्म आएगा।
- आपको इस आवेदन फार्म को डाउनलोड करके प्रिंट करना होगा।
- इसके पश्चात आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म को लोक मित्र केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र या फिर सीडीपीओ ऑफिस में जमा करना होगा।
Contact Information
हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको बेटी है अनमोल योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।
- Helpline Number- 18001808076
- Email Id- [email protected]