Ayushman Mitra Registration: आयुष्मान मित्र बनने के लिए आवेदन ऐसे करें

Ayushman Mitra:- हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से करोड़ों भारतीयों को फ्री में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोग आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने के लिए गोल्डन कार्ड दिया जाता है। भारत सरकार द्वारा आयुष्मान योजना से जुड़ी जानकारी को प्रदान करने के लिए आयुष्मान मित्र की शुरुआत की गई है। जिन्हें स्वास्थ्य उद्देश्य से जुड़े कार्य करने के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस योजना के तहत अब आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की जा रही है।

देश का कोई भी युवा आयुष्मान मित्र बन सकता है और केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सरकारी और निजी अस्पतालों में आयुष्मान मित्र के रूप में नियुक्त होकर 15 हजार से 30 हजार रुपए हर महीने कमा सकता है। अगर आप भी आयुष्मान मित्र बनना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Ayushman Mitra से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Ayushman Mitra 2023

Ayushman Mitra 2023

भारत सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के तहत निजी और सरकारी अस्पतालों में एक लाख आयुष्मान मित्रों की भर्ती करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लोगों को फ्री स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए इस योजना के तहत सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर आयुष्मान मित्र की भर्ती की जा रही है। देश का कोई भी युवा ऑनलाइन आयुष्मान मित्र पंजीकरण करके आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा बन सकता है और रोजगार प्राप्त कर सकता है। 12वीं पास युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। सरकार द्वारा प्रत्येक जिले स्तर पर आयुष्मान मित्र की भर्ती शुरू की गई है। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों  के  कार्ड बनाने में कोई समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति जा रही है। इस योजना से देश के बेरोजगार युवाओं को बहुत लाभ होगा। 

आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट 

आयुष्मान मित्र 2023 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामAyushman Mitra
शुरू की गई  भारत सरकार द्वारा
लाभार्थी  देश  के  युवा
उद्देश्य  आयुष्मान भारत से संबंधित जानकारी प्रदान करना
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजना  
साल2023  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट   https://pmjay.gov.in/

Ayushman Mitra का उद्देश्य

आयुष्मान मित्रों का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा गरीब और वंचित वर्ग के लोगों इलाज करने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत से संबंधित जानकारी प्रदान करना है और उन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़ना है ताकि इस योजना से जोड़कर गरीब वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा सके। और देश के अन्य लोग भी आयुष्मान मित्र की सहायता से आयुष्मान भारत योजना के बारे में जा सके और उससे जुड़ने के लिए प्रेरित हो सके। जिससे सभी लोगों को स्वास्थ्य बीमा का उचित लाभ प्राप्त करने में सहायता मिल सके। 

Ayushman Mitra

आयुष्मान मित्र के लिए पद

  • नर्स
  • स्टाफ
  • डॉक्टर
  • फर्मिस्ट
  • वार्ड बॉय
  • टेक्निशियन
  • पैरामेडिकल स्टाफ।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 

Ayushman Mitra के मुख्य बिंदु

  • सरकारी और निजी अस्पताल में करीब 1 लाख आयुष्मान मित्र तैनात करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले 5 वर्षों में 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा किया जाए।
  • आयुष्मान मित्र को मासिक तौर पर 15,000 रुपए से 30,000 रुपए की वेतन राशि दी जाएगी।
  • इसके अलावा आयुष्मान मित्र को प्रत्येक मरीज पर 50 रुपए का इनसेंसेटिव भी दिया जाएगा।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में एक लाख मित्रों की भर्ती हेतु करार किया गया है।
  • इस वर्ष 20,000 आयुष्मान मित्र की नियुक्ति की जाएगी।
  • पहले चरण में लगभग 10,000 आयुष्मान मित्रों को नियुक्त किया जाएगा।
  • देश भर के 20 हजार अस्पताल केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत जोड़े जा रहे एवं अन्य पदों पर भी नौकरियों के अवसर उपलब्ध होंगे।
  • आयुष्मान मित्रों के लिए प्रत्येक जिले में एक-एक ट्रेनर को ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • आयुष्मान मित्र पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को सरकार द्वारा कराई जाएगी जिसकी जिम्मेदारी कौशल विकास मंत्रालय की होगी।
  • ट्रेनिंग पूरी होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में पास होने वाले लोगों को ही आयुष्मान मित्र के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
  • राज्य में पदों की आवश्यकता के अनुसार फिर उनकी नियुक्ति की जाएगी।

आयुष्मान मित्र के कार्य

  • आयुष्मान मित्र देशभर में प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना का प्रचार प्रसार करेंगे।
  • मरीजों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे सॉफ्टवेयर पर काम करेंगे। जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
  • निकटतम सीएससी या अस्पताल के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने में सहायता करना।
  • मरीज को अस्पताल में इलाज कराने में सहायता करेंगे।
  • सभी कागजी कार्यों में मरीजों की सहायता करनी होगी।
  • आयुष्मान मित्र को QR कोड के माध्यम से मरीजों के पहचान पत्र की सत्यापित की जांच करनी होगी।
  • इसके बाद डाटा को बीमा एजेंसी को भेजना होगा।

Ayushman Mitra बनने के लिए पात्रता

  • आयुष्मान मित्र के लिए आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।
  • आयुष्मान मित्र बनने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक को स्थानीय भाषा के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
  • आवेदक को आयुष्मान भारत योजना का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। 

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें

आयुष्मान मित्र बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप आयुष्मान मित्र के रूप में पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज की आवश्यकता होगी। जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • पते का प्रमाण
  • पैन कार्ड
  • 12वीं की मार्कशीट 
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • चार पासपोर्ट साइज फोटो

Ayushman Mitra बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप आयुष्मान मित्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको आयुष्मान मित्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Ayushman Mitra
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Click Here To Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर पंजीकरण करने के लिए Self Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको सत्यापन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपको लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा। 

आयुष्मान मित्र लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आयुष्मान मित्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर Ayushman Mitra Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको जेनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
  • उसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • इस प्रकार आप आयुष्मान मित्र पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

Ayushman Mitra 2023 FAQs

आयुष्मान मित्र कैसे बने?

आयुष्मान मित्र बनने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

Ayushman Mitra की नियुक्ति किस योजना के तहत की जा रही है?

आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति आयुष्मान भारत योजना के तहत की जा रही है।

आयुष्मान मित्र बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

Ayushman Mitra बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।

आयुष्मान भारत योजना के तहत कितने आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की जाएगी?

इस योजना के तहत सरकार द्वारा 1 लाख आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की जाएगी।

Ayushman Mitra के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

आयुष्मान मित्र के लिए भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है जिसकी आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच है। 

 

Leave a Comment