Abua Awas Yojana:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के विभिन्न वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं। हाल ही में 77 वें स्वतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के सभी परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की है। जिसका नाम अबुआ आवास योजना है। झारखंड अबुआ आवास योजना के तहत राज्य के गरीब जरूरतमंद परिवारों को तीन कमरों वाला मकान उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि बिना किसी परेशानी के राज्य के नागरिक पक्का मकान प्राप्त कर अपना जीवन व्यतीत कर सकें। अगर आप भी झारखंड के निवासी है और Abua Awas Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप को यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Table of Contents
Abua Awas Yojana 2023
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 15 अगस्त 2023 को तिरंगा फहराते हुए अबुआ आवास योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवारों को तीन कमरे वाला पक्का मकान मुहैया कराया जाएगा। राज्य के उन सभी परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिल पाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित परिवारों को Abua Awas Yojana के दायरे में लाया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा जरूरतमंद और गरीब परिवारों को योजना का लाभ दिया जा सके इसके लिए सभी आय जाति वर्ग के लोगों को बिना किसी भेदभाव के पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को तीन कमरों वाला मकान तैयार करके दिया जाएगा। जिससे गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना
18th Oct Update:- अबुआ आवास योजना के तहत 8 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का मकान
राज्य के 8 लाख गरीब परिवारों को झारखंड सरकार ने दशहरा का बड़ा तोहफा देने का निर्णय लिया है। बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य के 8 लाख से अधिक करीब परिवारों को तीन कमरे का अबुआ आवास देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। किसी कारणवश केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के इन गरीब परिवारों का आवास नहीं दिया गया था। लेकिन अब झारखंड सरकार इन 8 लाख गरीब परिवारों को अपने खर्चे पर आवास की सुविधा देगी।
झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2026 तक 8 लाख घर बनवाए जाएंगे। इस योजना के तहत प्रथम चरण वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 लाख आवास, 2024-25 में 3 लाख 50 हजार और 2025-26 में 2 लाख 50 हजार पक्के आवास का निर्माण किया जाएगा। यानी कुल मिलाकर झारखंड के 8 लाख गरीब परिवारों को तीन चरणों में आवास का निर्माण कर तीन कमरे का पक्का मकान दिया जाएगा। जिसके लिए इन तीनों चरणों में आवास निर्माण करने हेतु झारखंड सरकार द्वारा 16320 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
झारखंड अबुआ आवास योजना 2023 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Jharkhand Abua Awas Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के गरीब परिवार |
उद्देश्य | गरीब परिवारों को रहने के लिए मकान बनवा कर देना |
बजट राशि | 15,000 करोड़ रुपए |
राज्य | झारखंड |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
Jharkhand Abua Awas Yojana का उद्देश्य
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा अबुआ आवास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है या वह अपनी गरीबी के कारण पक्का मकान बनाने में असमर्थ है ऐसे लोगों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान नहीं मिल सका है। उन सभी लोगों को तीन कमरों वाला पक्का मकान प्रदान किया जाएगा। ताकि झारखंड को एक मजबूत राज्य बनाया जा सके और हर जरूरतमंद नागरिक को मकान, रोटी और वस्त्र की कमी को पूरा किया जा सके।
झारखंड अबुआ आवास योजना के संचालन हेतु 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित
अबुआ आवास योजना के संचालन हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य के समस्त गरीब एवं निम्न वर्ग के परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा। जिसके लिए झारखंड सरकार ने इस योजना के संचालन हेतु 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। अर्थात इस योजना के लिए सरकार ने 15,000 की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। जिस पात्र लाभार्थियों को तीन कमरों का मकान प्रदान किया जा सकेगा। इस योजना को आगामी 2 साल की समय अवधि में पूरा किया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान मिल सके।

Abua Awas Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में अबुआ आवास योजना को शुरू करने की घोषणा की गई।
- अबुआ आवास योजना का लाभ झारखंड राज्य के गरीब परिवारों को प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से सभी जरूरतमंद परिवार को रहने के लिए पक्का मकान की व्यवस्था की जाएगी।
- अबुआ आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 3 कमरों वाला मकान तैयार करके दिया जाएगा।
- इस योजना के कार्यान्वयन के लिए झारखंड सरकार की ओर से 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
- झारखंड सरकार द्वारा आगामी 2 साल के भीतर इस योजना को पूरा किया जाएगा यानी आगामी 2 साल में ही जरूरतमंद परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे।
- अबुआ आवास योजना को पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा ताकि सभी लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।
- बिना किसी भेदभाव के सभी जाति वर्ग के लोगों को योजना का लाभ मिलेगा।
अबुआ आवास योजना 2023 के लिए पात्रता
- आवेदक को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- केवल जरूरतमंद गरीब पारिवारिक इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है।
- जो लोग पीएम आवास योजना का लाभ ले चुके हैं उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ देने के लिए पात्र नहीं होंगे।
Pradhan Mantri Awas Yojana List
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता
झारखंड अबुआ आवास योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
अगर आप अबुआ आवास योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि फिलहाल अभी झारखंड सरकार द्वारा Abua Awas Yojana 2023 को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है और ना ही आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया गया है। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदक से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे ताकि आप इस योजना के तहत आसानी से आवेदन कर सके।
Abua Awas Yojana FAQs
अबुआ आवास योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्र दिवस के अवसर पर की गई।
इस योजना को शुरू करने की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा की गई है।
Abua Awas Yojana का बजट 15,000 करोड़ रुपए है।
Abua Awas Yojanaका उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों को जिनके पास रहने के लिए अपना मकान नहीं है उन लोगों को 3 कमरों का पक्का मकान उपलब्ध कराना है।